गुरुवार, 19 नवंबर 2026 02:47 AM IST
DARSH NEWS
🌤️ 14°C
राजनीति अखिल भारतीय 3,478 व्यूज

'पेट्रोल में एथनॉल की ज्यादा मिलावट', ई20 पर मचा बवाल, कर्नाटक के मंत्री ने केंद्र से की कार्यक्रम की समीक्षा की मांग

DARSH NEWS डेस्क • 19 Nov 2026, 02:00 AM IST
'पेट्रोल में एथनॉल की ज्यादा मिलावट', ई20 पर मचा बवाल, कर्नाटक के मंत्री ने केंद्र से की कार्यक्रम की समीक्षा की मांग

कर्नाटक के मंत्री ने केंद्र से ई20 प्रोग्राम की समीक्षा करने की मांग की कर्नाटक में 63 पेट्रोल पंपों के नमूनों में से 11 में एथनॉल की मात्रा 20 प्रतिशत से अधिक पाई गई कर्नाटक के मंत्री रिजवान अरशद ने स्पष्ट किया कि राज्य सरकार एथनॉल मिश्रण के खिलाफ नहीं है । कर्नाटक के मंत्री रिजवान अरशद ने केंद्र से राज्यों के साथ विचार-विमर्श कर ई20 कार्यक्रम की समीक्षा करने का अनुरोध किया है।

उन्होंने कहा कि राज्य सरकार की जांच में कुछ पेट्रोल पंपों से लिए गए नमूनों में एथनॉल की मात्रा निर्धारित 20 प्रतिशत की सीमा से अधिक पाई गई है। उन्होंने स्पष्ट किया कि राज्य सरकार एथनॉल मिश्रण के खिलाफ नहीं है, लेकिन निर्धारित मात्रा से अधिक मिश्रण और उपभोक्ताओं के हितों से किसी भी तरह का समझौता स्वीकार नहीं करेगी।

कर्नाटक के खाद्य, नागरिक आपूर्ति और उपभोक्ता मामलों के मंत्री अरशद ने 17 नवंबर को केंद्रीय पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्री हरदीप सिंह पुरी को लिखे पत्र में राज्यभर में की गई जांच और प्रयोगशालाओं के परीक्षणों के नतीजे साझा किए। अरशद ने बताया कि 63 पेट्रोल पंपों के नमूनों में से 11 में एथनॉल की मात्रा 20 प्रतिशत से अधिक पाई गई।

उन्होंने केंद्र से उपभोक्ताओं के हितों के मद्देनजर कई कदम उठाने का अनुरोध किया, जैसे पेट्रोल पंपों पर एथनॉल की वास्तविक मात्रा प्रदर्शित करना, ई20 के साथ ई10 और एथनॉल मुक्त पेट्रोल उपलब्ध कराना। देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।

।

समाचार स्रोत: DARSH NEWS

पाठक प्रतिक्रियाएं

इस श्रेणी की अन्य ख़बरें

राजनीति • अखिल भारतीय

बाल ठाकरे तस्वीर विवाद: शिंदे ने शाइना एनसी का किया बचाव, बोले- हमारे लिए बालासाहेब देवता समान

राजनीति • अखिल भारतीय

शेख हसीना की संभावित वापसी और गंगा जल संधि की समयसीमा से बढ़ी कूटनीतिक चुनौतियां, बांग्लादेश में भड़की हिंसा

राजनीति • अखिल भारतीय

जयशंकर ने डिकोड किया बदलता वर्ल्ड ऑर्डर, पांच विशेषताओं से बताया कैसे बदल रही है वैश्विक व्यवस्था

राजनीति • अखिल भारतीय

'भारत के मीर जाफर। ', अमेरिका में राहुल गांधी के बयानों को लेकर बीजेपी का पलटवार

राजनीति • अखिल भारतीय

भाजपा ने सोनिया गांधी के संस्मरण को बताया ‘आत्मघाती’, कहा- आत्मकथा से कांग्रेस के पुराने कुकर्म हो रहे उजागर

राजनीति • Mathura

मथुरा बैठक के बाद दिल्ली में चुनावी रणनीति को धार देने की कवायद शुरू, दिल्ली में अमित शाह और नितिन नवीन से मिले CM योगी

राजनीति • अखिल भारतीय

चुनावी राज्यों उत्तराखंड, मणिपुर और गोवा में मतदाता संख्या बढ़ी, पंजाब में बदलाव नहीं

होम
राजनीति
खेल
सिनेमा
वायरल