बुधवार, 18 नवंबर 2026 02:13 PM IST
DARSH NEWS
🌤️ 23°C
राजनीति अखिल भारतीय 11,998 व्यूज

'भारत के मीर जाफर। ', अमेरिका में राहुल गांधी के बयानों को लेकर बीजेपी का पलटवार

DARSH NEWS डेस्क • 18 Nov 2026, 01:18 PM IST
'भारत के मीर जाफर। ', अमेरिका में राहुल गांधी के बयानों को लेकर बीजेपी का पलटवार

राहुल गांधी के अमेरिकी विश्वविद्यालय में भारतीय अर्थव्यवस्था, बेरोजगारी और शिक्षा पर दिए बयानों पर बीजेपी ने कड़ी प्रतिक्रिया दी है। बीजेपी ने राहुल को 'मीर जाफर' बताया है। बीजेपी नेता गौरव भाटिया और राहुल गांधी की तस्वीर ()।

राहुल गांधी ने अमेरिकी विश्वविद्यालय में अर्थव्यवस्था पर सवाल उठाए। बीजेपी ने राहुल को 'मीर जाफर' कहकर कड़ी निंदा की। विदेश में भारत विरोधी प्रचार फैलाने का आरोप लगाया।

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी द्वारा भारतीय अर्थव्यवस्था, बेरोजगारी और शिक्षा व्यवस्था पर उठाए गए सवाल पर बीजेपी ने कड़ी प्रतिक्रिया दी है। बीजेपी ने राहुल को भारत का मीर जाफर तक बता दिया है।

राहुल गांधी ने न्यूयॉर्क की कोलंबिया यूनिवर्सिटी में एक कार्यक्रम के दौरान अर्थव्यवस्था, बेरोजगारी और शिक्षा पर सवाल उठाए थे। राहुल की इन्हीं टिप्पणियों पर बुधवार को बीजेपी नेताओं ने कड़ा एतराज जताया है। बीजेपी नेताओं ने उन पर विदेश में 'भारत-विरोधी प्रचार' फैलाने का आरोप भी लगाया।

मंगलवार को राहुल गांधी ने कहा था कि भारत आर्थिक संकट की ओर बढ़ रहा है। राहुल ने इसके लिए भारत के युवाओं में फैली बेरोजगारी और शिक्षा व्यवस्था की समस्याओं का हवाला दिया। प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान बीजेपी के राष्ट्रीय प्रवक्ता गौरव भाटिया ने राहुल को अपरिपक्व और भारत-विरोधी करार दिया।

भाटिया ने कहा कि आज राहुल गांधी द्वारा विदेशी धरती पर देश को बदनाम करने के लिए दिए गए बेबुनियाद, झूठे और भारत-विरोधी बयानों से हर भारतीय शर्मिंदा महसूस कर रहा है। उन्होंने राहुल गांधी को अपरिपक्व बताते हुए कहा कि वो भारत-विरोधी हैं और भारत के 'मीर जाफर' हैं। भाटिया ने यह भी कहा कि राहुल संसद के हर सत्र से पहले विदेश जाते हैं।

इसको लेकर उन्होंने सवालिया लहजे में कहा कि क्या वह अपने विदेशी आकाओं से निर्देश लेने जाते हैं? " इससे पहले बीजेपी के राष्ट्रीय प्रवक्ता प्रदीप भंडारी ने भी सोशल मीडिया 'एक्स' पर एक पोस्ट में राहुल गांधी पर निशाना साधा और उन्हें भारत-विरोधी नेता बता दिया। बीजेपी के राष्ट्रीय प्रवक्ता सीआर केशवन ने भी राहुल के बयान पर प्रतिक्रिया दी है।

उन्होंने कहा कि जब भी राहुल गांधी विदेश यात्रा पर जाते हैं, तो वे भारत की छवि खराब करने का काम करते हैं। समाचार एजेंसी , केशवन ने कहा, "जब भी राहुल गांधी विदेश जाते हैं, तो वे अपने जहरीले झूठों से भारत की छवि खराब करने का एक खतरनाक पैटर्न अपनाते हैं। " बीजेपी तेलंगाना के अध्यक्ष एन.

रामचंद्र राव ने भी राहुल की आलोचना की। बिहार बीजेपी अध्यक्ष संजय सरावगी ने राहुल पर आरोप लगाया कि बीजेपी के खिलाफ अपनी राजनीतिक लड़ाई के दौरान वे भारत का ही विरोध करने लगे हैं। ।

समाचार स्रोत: DARSH NEWS

पाठक प्रतिक्रियाएं

इस श्रेणी की अन्य ख़बरें

राजनीति • अखिल भारतीय

भाजपा ने सोनिया गांधी के संस्मरण को बताया ‘आत्मघाती’, कहा- आत्मकथा से कांग्रेस के पुराने कुकर्म हो रहे उजागर

राजनीति • Mathura

मथुरा बैठक के बाद दिल्ली में चुनावी रणनीति को धार देने की कवायद शुरू, दिल्ली में अमित शाह और नितिन नवीन से मिले CM योगी

राजनीति • अखिल भारतीय

चुनावी राज्यों उत्तराखंड, मणिपुर और गोवा में मतदाता संख्या बढ़ी, पंजाब में बदलाव नहीं

राजनीति • अखिल भारतीय

मेकेदातु बांध विवाद पर तमिलनाडु में सियासी घमासान: द्रमुक ने सीएम विजय को घेरा, कहा-सिनेमा की तरह सोलो परफॉर्मेंस नहीं

राजनीति • अखिल भारतीय

अमित शाह के नाम पर '' का फर्जी फ्रंट पेज वायरल, AI की मदद से किए गए हैं तैयार; पड़ताल में खुलासा

राजनीति • अखिल भारतीय

दिल्ली में चल रही उत्तर प्रदेश की मैराथन: नितिन नवीन से मिले सीएम योगी, जल्द होगी अमित शाह से मुलाकात

राजनीति • अखिल भारतीय

कांग्रेस-सपा के बीच सीट बंटवारे पर घमासान, राहुल की नई लिस्ट पर अखिलेश चलेंगे कौन-सी चाल?

होम
राजनीति
खेल
सिनेमा
वायरल