शनिवार, 21 नवंबर 2026 08:37 AM IST
DARSH NEWS
🌤️ 16°C
देश अखिल भारतीय 4,294 व्यूज

सुपर अल नीनो की आशंका: पश्चिम बंगाल समेत पूर्वी भारत में बढ़ सकती भीषण गर्मी, जल संकट की चुनौती

DARSH NEWS डेस्क • 19 Nov 2026, 08:49 PM IST
सुपर अल नीनो की आशंका: पश्चिम बंगाल समेत पूर्वी भारत में बढ़ सकती भीषण गर्मी, जल संकट की चुनौती

‘सुपर अल नीनो’ के हालात साल 2027 तक बंगाल समेत पूर्वी भारत के लिए गंभीर जलवायु चुनौतियां पैदा कर सकते हैं। फोटाे: सांकेतिक सुपर अल नीनो से पूर्वी भारत पर गंभीर जलवायु चुनौतियां। भीषण गर्मी, अनियमित मानसून, जल संकट की प्रबल आशंका।

वैज्ञानिक चेतावनियों को नीतिगत कार्रवाई में बदलना आवश्यक। संजीव गुप्ता, नई दिल्ली। वर्ष 2026 के आखिरी महीनों से विकसित हो रहे ‘सुपर अल नीनो’ के हालात साल 2027 तक बंगाल समेत पूर्वी भारत के लिए गंभीर जलवायु चुनौतियां पैदा कर सकते हैं।

इसके चलते भीषण गर्मी, मानसूनी वर्षा में अनियमितता, कम वर्षा, जल संकट, समुद्री हीटवेव और हिमालयी ग्लेशियरों के तेजी से पिघलने जैसी स्थितियां उत्पन्न होने की आशंका है। इसका सीधा असर कृषि, जल आपूर्ति, सार्वजनिक स्वास्थ्य, ऊर्जा, बीमा और आपूर्ति श्रृंखला पर पड़ सकता है।

इस चुनौती से निपटने के लिए वैज्ञानिक चेतावनियों को समय रहते सरकारी नीतियों, प्रभावी जनसंचार और स्थानीय स्तर पर ठोस तैयारी में बदलने की जरूरत है। इसी उद्देश्य से क्लाइमेट ट्रेंड्स, जादवपुर विश्वविद्यालय और भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) की ओर से कोलकाता में एक दिवसीय क्षेत्रीय सेमिनार आयोजित किया गया।

इसका विषय 'सुपर अल नीनो से निपटने के लिए रणनीतिक संचार और नीतिगत कार्रवाई' था। सेमिनार में जलवायु वैज्ञानिकों, मौसम विशेषज्ञों, पर्यावरणविदों और अन्य हितधारकों ने इस बात पर जोर दिया कि सुपर अल नीनो को केवल मौसम संबंधी घटना मानकर नहीं देखा जा सकता। यह क्षेत्र की कृषि व्यवस्था, ग्रामीण और तटीय समुदायों की आजीविका तथा आर्थिक सुरक्षा के लिए बड़ी चुनौती बन सकता है।

सेमिनार के दौरान विश्व मौसम विज्ञान संगठन (डब्ल्यूएमओ) की महासचिव प्रोफेसर सेलेस्टे साउलो का संदेश भी साझा किया गया। उन्होंने कहा कि उपलब्ध पूर्वानुमान बताते हैं कि अल नीनो की स्थिति फरवरी 2027 तक बने रहने की लगभग 100 फीसद संभावना है। उष्णकटिबंधीय प्रशांत महासागर में समुद्र की सतह का तापमान पहले से ही सामान्य से काफी अधिक है और समुद्र की गहराई में भी असामान्य रूप से गर्म पानी मौजूद है।

।

समाचार स्रोत: DARSH NEWS

पाठक प्रतिक्रियाएं

इस श्रेणी की अन्य ख़बरें

देश • अखिल भारतीय

'680 करोड़ रुपये के खर्च के बाद एयरपोर्ट प्रोजेक्ट क्यों रद हुआ', मद्रास हाई कोर्ट ने सरकार से मांगा जवाब

देश • Bhopal

एक से दो रुपये में मिलेगी बर्ड फ्लू से बचाव की स्वदेशी वैक्सीन, मुर्गियों को मिलेगी छह महीने की सुरक्षा

देश • अखिल भारतीय

मध्य प्रदेश: पन्ना में ऑटो चालक की चमकी किस्मत, खदान में मिला 3.17 कैरेट का हीरा

देश • अखिल भारतीय

फ्लाईदुबई चाकूबाजी मामले में NIA कर रही भारतीय लिंक की जांच, यूएई से मांगी जानकारी

देश • अखिल भारतीय

NIA प्रमुख का बड़ा खुलासा: 2019 से अब तक 36 देशों से 303 भगोड़ों को भारत लाया गया

देश • अखिल भारतीय

मणिपुर में मिलावटी शराब का कहर; तीन दिन में 15 लोगों की मौत, 150 का इलाज जारी

देश • अखिल भारतीय

अब बौनेपन को भी माना जाएगा दिव्यांगता, केंद्र सरकार का बड़ा फैसला

देश • अखिल भारतीय

भारत-बांग्लादेश के बीच 30 साल पुरानी गंगा जल संधि पर लग सकता है ब्रेक, 12 दिसंबर को खत्म हो रही मियाद

होम
राजनीति
खेल
सिनेमा
वायरल