रविवार, 29 नवंबर 2026 09:11 PM IST
DARSH NEWS
🌤️ 15°C
खेल समाचार अखिल भारतीय 15,019 व्यूज

पहले नजरअंदाज किया, अब स्टालिन को मनाने पहुंचे राहुल-सोनिया; कैसे परिसीमन बिल ने उजागर की कांग्रेस की मजबूरी?

DARSH NEWS डेस्क • 29 Nov 2026, 08:44 PM IST
पहले नजरअंदाज किया, अब स्टालिन को मनाने पहुंचे राहुल-सोनिया; कैसे परिसीमन बिल ने उजागर की कांग्रेस की मजबूरी?

डीएमके प्रमुख एमके स्टालिन ने परिसीमन विधेयक का समर्थन जारी रखा, जबकि कांग्रेस अध्यक्ष खरगे और राहुल गांधी ने चेन्नई में उनसे मुलाकात कर विरोध करने का आग्रह किया। परिसीमन बिल पर डीएमके का रुख कायम कांग्रेस की कोशिशें विफल (फोटो-) स्टालिन ने परिसीमन बिल का समर्थन जारी रखने का फैसला किया।

राहुल गांधी और सोनिया गांधी स्टालिन को मना नहीं पाए। डीएमके ने तमिलनाडु के हितों को प्राथमिकता दी, कांग्रेस से अलग। डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली।

परिसीमन विधेयक को लेकर विपक्षी दलों के बीच मतभेद खुलकर सामने आ गए हैं। रविवार को कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे के नेतृत्व में INDI ब्लॉक के नेताओं ने चेन्नई में द्रविड़ मुनेत्र कड़गम (DMK) प्रमुख एमके स्टालिन से मुलाकात कर विधेयक का विरोध करने के लिए समर्थन मांगा।

हालांकि, इस बैठक के बाद भी स्टालिन ने स्पष्ट किया कि उनकी पार्टी इस विधेयक का समर्थन जारी रखेगी। बैठक के बाद पत्रकारों से बात करते हुए कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने कहा कि उन्हें इस बात की जानकारी नहीं है कि डीएमके ने इस बिल पर क्या कहा या क्या किया है। राहुल गांधी ने अपना पक्ष रखते हुए कहा, हमें नहीं पता कि DMK ने क्या कहा या क्या किया है।

मैं आपको बता रहा हूं कि हमने क्या चर्चा की और भाई स्टालिन से क्या कहा। हमने उनसे कहा कि यह तमिल संस्कृति, तमिल भाषा, तमिल लोगों, भारतीय संघ और भारत के लिए खतरा है। और उनको सभी देशभक्त लोगों की तरह, इस खतरे के खिलाफ खड़ा होना चाहिए।

दूसरी ओर, समाचार एजेंसी , एमके स्टालिन ने साफ किया कि डीएमके ने अपने रुख में कोई बदलाव नहीं किया है। स्टालिन ने कहा कि यदि यह परिसीमन बिल संसद में गिर जाता है, तो तमिलनाडु को मिलने वाली थोड़ी-बहुत सुरक्षा भी समाप्त हो जाएगी। उन्होंने तर्क दिया कि कांग्रेस और सहयोगी दलों की ओर से कोई ठोस विकल्प नहीं दिए जाने के कारण उनके पास इस बिल का समर्थन करने के अलावा कोई दूसरा रास्ता नहीं था।

स्टालिन ने आगे कहा, अगर 1971 की जनगणना के आधार पर परिसीमन किया जाता है, तो तमिलनाडु और पूरे दक्षिणी राज्यों पर बुरा असर पड़ेगा। खासकर दक्षिणी राज्यों की राजनीतिक पार्टियों के लिए यह अस्तित्व की लड़ाई है। इन हालात में इस बिल को सपोर्ट करने के अलावा कोई दूसरा विकल्प नहीं है।

उन्होंने कहा, संसद में अपनी ताकत का इस्तेमाल करके हमने अगले 25 सालों के लिए तमिलनाडु का राजनीतिक भविष्य सुरक्षित कर लिया है। उन्होंने यह भी कहा कि इस मामले पर भावुक होकर या बिना सोचे-समझे फैसला लेने की कोई गुंजाइश नहीं है और उनके लिए तमिलनाडु का हित सबसे पहले आता है।

।

समाचार स्रोत: DARSH NEWS

पाठक प्रतिक्रियाएं

इस श्रेणी की अन्य ख़बरें

खेल समाचार • अखिल भारतीय

'खोए मोबाइल को ढूंढने और साइबर ठगी से बचने में मददगार ‘संचार साथी’, मन की बात में पीएम मोदी की अपील

खेल समाचार • अखिल भारतीय

परिसीमन विधेयक पेश किए जाने से पहले कांग्रेस सांसद सुधाकरन के परिवार का आरोप, दुबई का अस्पताल जानबूझकर नहीं दे रहा छुट्टी

खेल समाचार • अखिल भारतीय

'सभी राज्यों को 24 घंटे बिजली आपूर्ति के लिए ऊर्जा भंडारण में लानी होगी तेजी', केंद्र का सभी राज्यों को निर्देश

खेल समाचार • अखिल भारतीय

16 दिसंबर को भारत-EU व्यापार समझौता संभव, 85 लाख करोड़ डॉलर के बाजार में मिलेगी प्राथमिकता

खेल समाचार • अखिल भारतीय

'समर्थन के अलावा कोई विकल्प नहीं', परिसीमन पर स्टालिन अपने रुख पर कायम; INDI गठबंधन की पहल नाकाम

खेल समाचार • अखिल भारतीय

शतक के बाद क्यों छलके मिचेल मार्श के आंसू? किस परेशानी के कारण भावुक हुए ऑस्ट्रेलियाई कप्तान?

खेल समाचार • अखिल भारतीय

रोहित पवार ने सुप्रिया सुले से की अपील, कहा- NCP सांसद परिसीमन बिल के खिलाफ करें वोट

होम
राजनीति
खेल
सिनेमा
वायरल