रविवार, 29 नवंबर 2026 09:11 PM IST
DARSH NEWS
🌤️ 15°C
खेल समाचार अखिल भारतीय 14,630 व्यूज

'खोए मोबाइल को ढूंढने और साइबर ठगी से बचने में मददगार ‘संचार साथी’, मन की बात में पीएम मोदी की अपील

DARSH NEWS डेस्क • 29 Nov 2026, 08:49 PM IST
'खोए मोबाइल को ढूंढने और साइबर ठगी से बचने में मददगार ‘संचार साथी’, मन की बात में पीएम मोदी की अपील

प्रधानमंत्री मोदी ने 'मन की बात' में 'संचार साथी' डिजिटल प्लेटफॉर्म का उपयोग करने की अपील की। यह खोए हुए मोबाइल ढूंढने और साइबर ठगी रोकने में सहायक है, साथ ही 'नशा मुक्त युवा अभियान' की सफलता पर भी बात की। मन की बात कार्यक्रम में पीएम मोदी का संदेश (File Photo) संचार साथी से 14 लाख खोए मोबाइल फोन वापस मिले।

साइबर ठगी से 5 हजार करोड़ रुपये का नुकसान रोका गया। नशा मुक्त युवा अभियान की सफलता पर पीएम ने संतोष जताया। खोए हुए मोबाइल फोन को ढूंढने और साइबर ठगी से बचने के लिए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आम लोगों से ‘संचार साथी’ डिजिटल प्लेटफार्म का इस्तेमाल करने की अपील की है।

मासिक रेडियो कार्यक्रम ‘मन की बात’ के 140वें संस्करण में प्रधानमंत्री ने बताया कि ‘संचार साथी’ की मदद से अब तक 14 लाख खोए हुए मोबाइल फोन वापस दिलाए जा चुके हैं। पीएम मोदी ने कहा कि साइबर ठगी से हुए पांच हजार करोड़ रुपये से अधिक के नुकसान को रोकने में सफलता मिली है।

युवाओं को नशे की लत से मुक्ति दिलाने की जरूरत पर बल देते हुए उन्होंने ‘नशा मुक्त युवा अभियान’ में मिल रही सफलता को रेखांकित किया। प्रधानमंत्री मोदी ने डिजिटल दुनिया को सुरक्षित बनाने में छोटी-छोटी सावधानियों की अहमियत बताते हुए कहा कि भारत सरकार का डिजिटल प्लेटफार्म इसमें मददगार साबित हो सकता है।

इस प्लेटफार्म के पोर्टल पर अब तक 30 करोड़ से ज्यादा विजिट हो चुका है। लगभग तीन करोड़ बार इस एप को डाउनलोड किया जा चुका है। उन्होंने ‘संचार साथी’ के काम करने के तरीके पर कहा कि यह मोबाइल फोन के आइएमईआई नंबर की मदद से खोए हुए मोबाइल को ढूंढता है।

जैसे ही कोई व्यक्ति दूसरा सिम डालकर मोबाइल को चालू करता है, एजेंसियों को इसकी जानकारी मिल जाती है। ‘संचार साथी’ से साइबर ठगी रोकने की जानकारी देते हुए पीएम ने कहा कि इसकी मदद से बड़े नेटवर्क का पर्दाफाश किया जा रहा है। संदिग्ध साइबर ठगों के हजारों मोबाइल कनेक्शन को काटा गया है।

‘संचार साथी’ से बैंक, पेमेंट एप, टेलीकाम कंपनियां और पुलिस समेत 1600 से ज्यादा संस्थान जुड़े हुए हैं। प्रधानमंत्री मोदी ने नशे की गिरफ्त में फंसे युवाओं को इससे मुक्त कराने की जरूरत बताई। उन्होंने ऐसे ही एक युवा से हुई बातचीत को सुनाया, जिसमें युवा ने बताया कि किस तरह से वह नशे की स्याह दुनिया से निकलने में सफल रहा।

प्रधानमंत्री ने कहा कि हमारे युवा बड़े-बड़े सपने देख रहे हैं, उन्हें पूरा करने के लिए जी-जान से जुटे हैं, लेकिन इन सपनों के सामने नशा एक बड़ी चुनौती बन गई है। प्रधानमंत्री ने इससे निपटने के लिए चलाए जा रहे ‘नशा मुक्त युवा अभियान’ के क्रियान्वयन पर संतोष जताया। कहा कि देशभर में नशे के खिलाफ लड़ाई में समाज की बढ़ती भागीदारी देखना उत्साहजनक है।

।

समाचार स्रोत: DARSH NEWS

पाठक प्रतिक्रियाएं

इस श्रेणी की अन्य ख़बरें

खेल समाचार • अखिल भारतीय

पहले नजरअंदाज किया, अब स्टालिन को मनाने पहुंचे राहुल-सोनिया; कैसे परिसीमन बिल ने उजागर की कांग्रेस की मजबूरी?

खेल समाचार • अखिल भारतीय

परिसीमन विधेयक पेश किए जाने से पहले कांग्रेस सांसद सुधाकरन के परिवार का आरोप, दुबई का अस्पताल जानबूझकर नहीं दे रहा छुट्टी

खेल समाचार • अखिल भारतीय

'सभी राज्यों को 24 घंटे बिजली आपूर्ति के लिए ऊर्जा भंडारण में लानी होगी तेजी', केंद्र का सभी राज्यों को निर्देश

खेल समाचार • अखिल भारतीय

16 दिसंबर को भारत-EU व्यापार समझौता संभव, 85 लाख करोड़ डॉलर के बाजार में मिलेगी प्राथमिकता

खेल समाचार • अखिल भारतीय

'समर्थन के अलावा कोई विकल्प नहीं', परिसीमन पर स्टालिन अपने रुख पर कायम; INDI गठबंधन की पहल नाकाम

खेल समाचार • अखिल भारतीय

शतक के बाद क्यों छलके मिचेल मार्श के आंसू? किस परेशानी के कारण भावुक हुए ऑस्ट्रेलियाई कप्तान?

खेल समाचार • अखिल भारतीय

रोहित पवार ने सुप्रिया सुले से की अपील, कहा- NCP सांसद परिसीमन बिल के खिलाफ करें वोट

होम
राजनीति
खेल
सिनेमा
वायरल