एसआईटी के मुताबिक, इन कार्यों के लिए पर्यटन विभाग की ओर से अलग-अलग समय पर टेंडर जारी किए गए, लेकिन बार-बार तीन कंपनियों को ही ठेके मिले। बंगाल के पूर्व मंत्री की कंपनियों को पांच साल में मिले 150 टेंडर (फाइल फोटो) मंदिर में प्रसाद वितरण से अमिताभ के जन्मदिन समारोह तक के मिले ठेके पत्नी और बेटी के बैंक खातों में कंपनियों से रकम भेजने का पुलिस का दावा बंगाल के पूर्व पर्यटन मंत्री इंद्रनील सेन की मुश्किलें बढ़ती जा रही हैं ।
बंगाल के पूर्व पर्यटन मंत्री इंद्रनील सेन की मुश्किलें बढ़ती जा रही हैं। दुर्गापूजा पास बिक्री में घोटाले की जांच के बाद अब पर्यटन विभाग के ठेकों में वित्तीय अनियमितताओं की भी पड़ताल शुरू हो गई है। पुलिस मुख्यालय लालबाजार की विशेष जांच टीम (एसआईटी) को प्राथमिक जांच में पिछले पांच वर्षों के दौरान जारी करीब 150 टेंडरों का पता चला है।
पुलिस का दावा है कि इन सभी टेंडरों के काम इंद्रनील सेन से जुड़ी तीन कंपनियों को मिले। जांच टीम अब टेंडर आवंटन, सरकारी भुगतान और कंपनियों के बैंक खातों के लेनदेन की कड़ियां जोड़ रही है। जांच के दायरे में दीघा स्थित जगन्नाथ मंदिर में प्रसाद वितरण, रेड रोड कार्निवल, सड़कों की सजावट, बैनर लगाने, विभिन्न स्थानों पर मिठाई वितरण और अभिनेता अमिताभ बच्चन के जन्मतिथि समारोह के आयोजन जैसे काम शामिल हैं।
एसआईटी के मुताबिक, इन कार्यों के लिए पर्यटन विभाग की ओर से अलग-अलग समय पर टेंडर जारी किए गए, लेकिन बार-बार तीन कंपनियों को ही ठेके मिले। जांचकर्ताओं का दावा है कि इन कंपनियों के संचालकों का इंद्रनील से करीबी संबंध था और कंपनियों पर उनका नियंत्रण था। पुलिस , इंद्रनील से जुड़ी कंपनियों से उनकी पत्नी और बेटी के बैंक खातों में करोड़ों रुपये भेजे गए।
इन खातों में पहुंची रकम बाद में फिर कंपनियों में स्थानांतरित कर दी गई। एसआईटी इस पूरे लेनदेन का हिसाब जुटा रही है। इस सिलसिले में उनकी पत्नी से दोबारा पूछताछ की जा सकती है।
सूत्रों के मुताबिक, पूछताछ के दौरान इंद्रनील ने अधिकारियों से कहा कि उनकी पत्नी को गड़बड़ी की जानकारी है, जबकि उन्हें इसकी जानकारी नहीं है। देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।
।
पाठक प्रतिक्रियाएं