गुरुवार, 05 नवंबर 2026 03:18 AM IST
DARSH NEWS
🌤️ 18°C
देश अखिल भारतीय 3,142 व्यूज

नाबालिग लड़कियों की खरीद-फरोख्त पर NHRC सख्त, तीन राज्यों और पुलिस प्रमुखों को नोटिस

DARSH NEWS डेस्क • 05 Nov 2026, 02:00 AM IST
नाबालिग लड़कियों की खरीद-फरोख्त पर NHRC सख्त, तीन राज्यों और पुलिस प्रमुखों को नोटिस

राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग (एनएचआरसी) ने मंगलवार को बताया कि उसने मध्य प्रदेश, राजस्थान और महाराष्ट्र की सरकारों और उनके पुलिस प्रमुखों को नोटिस जारी किए हैं। नाबालिगों को बेचे जाने के मामले में तीन राज्यों और पुलिस प्रमुखों को एनएचआरसी की नोटिस नाबालिगों को बेचे जाने के मामले में तीन राज्यों और पुलिस प्रमुखों को एनएचआरसी की नोटिस राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग ने एक मीडिया रिपोर्ट का स्वतः संज्ञान लिया है ।

राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग (एनएचआरसी) ने मंगलवार को बताया कि उसने मध्य प्रदेश, राजस्थान और महाराष्ट्र की सरकारों और उनके पुलिस प्रमुखों को नोटिस जारी किए हैं। यह कदम उन खबरों के बाद उठाया गया है, जिनमें दावा किया गया है कि मध्य प्रदेश और राजस्थान की सीमा से लगे कई जिलों में माता-पिता अपनी नाबालिग बेटियों को बिचौलियों को तीन से पांच लाख रुपये में बेच रहे हैं।

बिचौलिए फर्जी दस्तावेजों की मदद से इन लड़कियों की तस्करी करते हैं, जिनमें उन्हें अपनी गोद ली हुई बेटियां बताया जाता है। राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग ने एक मीडिया रिपोर्ट का स्वतः संज्ञान लिया है, जिसमें इसकी जानकारी दी गई है। " आयोग , बालिग होने पर इन लड़कियों की पहचान छिपाने के लिए उनके निजी विवरण बदल दिए जाते हैं और फिर उन्हें महाराष्ट्र के अलग-अलग शहरों में 35 से 40 लाख रुपये में बेच दिया जाता है, जहां कथित तौर पर उनसे यौन व्यापार कराया जाता है।

आयोग ने कहा कि अगर इस समाचार रिपोर्ट में दी गई बातें सच हैं, तो यह पीड़ित नाबालिग लड़कियों के मानवाधिकारों के उल्लंघन का एक गंभीर मामला है। इसलिए, आयोग ने मध्य प्रदेश, राजस्थान और महाराष्ट्र के मुख्य सचिवों और पुलिस महानिदेशकों को नोटिस जारी कर दो सप्ताह के भीतर इस मामले पर विस्तृत रिपोर्ट मांगी है।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं। ।

समाचार स्रोत: DARSH NEWS

पाठक प्रतिक्रियाएं

इस श्रेणी की अन्य ख़बरें

देश • अखिल भारतीय

बंगाल के पूर्व मंत्री की कंपनियों को पांच साल में मिले 150 टेंडर, करोड़ों के लेनदेन की जांच

देश • अखिल भारतीय

गृह मंत्रालय का बड़ा फैसला: वीजा की मुख्य श्रेणियां 13 से घटकर होंगी 9, आवेदन फॉर्म 70% होगा छोटा

देश • अखिल भारतीय

ISRO ने पूरी की NVS-03 की अंतिम ऑर्बिट रेजिंग, NavIC सैटेलाइट नेटवर्क को मिली ताकत

देश • अखिल भारतीय

शादी से पहले अब कॉलेज में होगी ‘मैरिज की तैयारी’: युवा जीवनसाथी के साथ अटूट रिश्ते की डोर थामने का सीखेंगे हुनर

देश • अखिल भारतीय

राज्यों का ईज ऑफ कंस्ट्रक्शन इंडेक्स बनाएगा NHAI, हाईवे में देरी से हर साल 3000 करोड़ का नुकसान

देश • अखिल भारतीय

अब मछलियां भी मिलेंगी आर्गेनिक, केंद्र सरकार ने तय किए कड़े मानक

देश • अखिल भारतीय

एनर्जी स्टोरेज के लिए ₹14,500 करोड़ की VGF स्कीम मंजूर; मोदी कैबिनेट का बड़ा फैसला

होम
राजनीति
खेल
सिनेमा
वायरल