सोनिया गांधी की आत्मकथा बिलोंगिंग के 5 बड़े राजनीतिक खुलासे (फोटो-) जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। कांग्रेस नेता सोनिया गांधी की आत्मकथ 'बिलोंगिंग: अ जर्नी ऑफ लव' इन दिनों राजनीतिक गलियारों में चर्चा का केंद्र बनी हुई है। इस किताब में उन्होंने उम तमाम बड़े फैसलों, राजनीतिक उथल-पुथल और निजी जीवन के उतार-चढ़ावों का खुलकर जिक्र किया है, जिन्होंने कांग्रेस पार्टी के साथ-साथ अपने राजनीतिक सफर को भी एक नई दिशा दी।
आइए जानते हैं इस संस्मरण की उन पांच सबसे खास और अहम घटनाओं के बारे में, जिन्होंने इतिहास के पन्नों पर गहरी छाप छोड़ी है। किताब में सोनिया गांधी ने उस दौर का जिक्र किया है जब देश में शाह बानो मामले को लेकर भूचाल आया था। एक तलाकशुदा मुस्लिम महिला शाह बानो ने पति से गुजारा भत्ता पाने के लिए अदालत का दरवाया खटखटाया था, और अदालत ने उनके पक्ष में फैसला भी सुनाया था।
हालांकि, मुस्लिम पर्सनल लॉ के तहत इस फैसले को चुनौती दी गई और बाद में सरकार द्वारा लाए गए कानूनी संशोधन की भारी आलोचना हुई। सोनिया अपनी किताब में लिखती हैं कि अखबारों की रिपोर्ट और महिला कार्यकर्ताओं की बातें सुनकर वह काफी परेशान थीं। उन्होंने अपने पति और तत्कालीन प्रधानमंत्री राजीव गांधी से सीधे सवाल किया था कि वह मुस्लिम महिलाओं के हितों की बलि क्यों दे रहे हैं।
जवाब में राजीव गांधी ने खुद का बचाव करते हुए कहा था कि वह पर्सनल लॉ के ढांचे को खतरे में डाले बिना महिलाओं की चिंताओं को संतुलित करने का प्रयास कर रहे हैं। सोनिया मानती हैं कि उस समझौते का मकसद संतुलन बनाना था, लेकिन इसकी आलोचना काफी हुई थी। साल 1991 सोनिया गांधी के निजी जीवन में एक अत्यंत दुखद और काला अध्याय बनकर आया।
राजीव गांधी की हत्या ने उन्हें झकझोर कर रख दिया था। वह याद करती हैं कि हत्या के ठीक अगले दिन कांग्रेस कार्य समिति की बैठक में उन्हें पार्टी अध्यक्ष बनने का प्रस्ताव दिया गया था, लेकिन उनकी इसमें कोई दिलचस्पी नहीं थी। इसके बाद पी.
वी. नरसिम्हा राव के नेतृत्व में सरकार बनी और सोनिया ने लंबे समय तक एकांत का जीवन चुना। अपनी मानसिक स्थिति का वर्णन करते हुए वह लिखती हैं, मेरे राजीव चले गए थे, अब किसी और चीज का कोई महत्व नहीं था।
उनके बच्चे राहुल और प्रियंका ने उन्हें मीडिया कवरेज और इस गहरे सदमे से बचाने की पूरी कोशिश की। दिसंबर 1992 में अयोध्या में बाबरी मस्जिद का विध्वंस और उसके बाद फैली सांप्रदायिक हिंसा ने सोनिया गांधी की राजनीतिक सोच को पूरी तरह बदल दिया। वह इस घटना को एक बड़ा संकेत मानती थीं कि बीजेपी-आरएसएस और उनके सहयोगी संगठन अब पर्दे के पीछे नहीं, बल्कि खुले तौर पर अपने राजनीतिक एजेंडे को आगे बढ़ा रहे थे।
।
पाठक प्रतिक्रियाएं