बुधवार, 11 नवंबर 2026 07:09 AM IST
DARSH NEWS
🌤️ 17°C
राजनीति अखिल भारतीय 11,422 व्यूज

मध्य प्रदेश में नर्मदा किनारे मिला दांतों वाला रहस्यमयी पत्थर, ग्रामीणों ने की विशेषज्ञ जांच की मांग

DARSH NEWS डेस्क • 11 Nov 2026, 05:32 AM IST
मध्य प्रदेश में नर्मदा किनारे मिला दांतों वाला रहस्यमयी पत्थर, ग्रामीणों ने की विशेषज्ञ जांच की मांग

मध्य प्रदेश में नर्मदा किनारे मिला दांतों वाला रहस्यमयी पत्थर रायसेन जिले के पतई घाट पर बच्चों को डेढ़ फीट गहराई में मिली अनोखी आकृति मैमथ हाथी के जबड़े का जीवाश्म होने की चर्चा, ग्रामीणों ने की विशेषज्ञ जांच की मांग रायसेन। मध्य प्रदेश के रायसेन जिले में नर्मदा नदी के पतई घाट पर मंगलवार शाम मिली रहस्यमयी आकृति ने ग्रामीणों में कौतूहल पैदा कर दिया।

पत्थर जैसी दिखने वाली इस आकृति की बनावट विशालकाय जीव के जबड़े जैसी है। इसके एक ओर 11 और दूसरी ओर सात दांत जैसी संरचनाएं उभरी हैं। ग्रामीणों को आशंका है कि यह हजारों वर्ष पुराने मैमथ हाथी के जबड़े का जीवाश्म हो सकता है।

हालांकि, इसकी वैज्ञानिक पुष्टि नहीं हुई है। मंगलवार शाम कुछ बच्चे पतई घाट पर मिट्टी खोद रहे थे। करीब डेढ़ फीट गहराई में उन्हें जमीन में दबी यह आकृति दिखाई दी।

ग्रामीणों , आकृति का बड़ा हिस्सा अब भी जमीन के भीतर है। आसपास पानी भर जाने के कारण इसे पूरी तरह बाहर नहीं निकाला जा सका। सूचना मिलते ही ग्रामीण मौके पर पहुंचे।

कुछ लोगों ने इसे प्राचीन जीव का अवशेष बताया, जबकि कुछ ने दैवीय स्वरूप मानकर पूजा-अर्चना की। देर शाम तहसीलदार और थाना प्रभारी भी मौके पर पहुंचे। बता दें कि पतई घाट से करीब तीन किलोमीटर दूर करीब 15 वर्ष पहले डायनासोर के अंडों जैसी आकृतियां मिली थीं।

यदि यह संरचना विलुप्त जीव का जीवाश्म साबित होती है, तो महत्वपूर्ण खोज होगी। उन्होंने पुरातत्व, भूविज्ञान और जीवाश्म विज्ञान के विशेषज्ञों की टीम बुलाकर वैज्ञानिक जांच कराने की मांग की है। देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें।

Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं। ।

समाचार स्रोत: DARSH NEWS

पाठक प्रतिक्रियाएं

इस श्रेणी की अन्य ख़बरें

राजनीति • अखिल भारतीय

दिल्ली की हवा में घुला जहर: दीवाली के अगले दिन 80 फीसदी प्रदूषण पटाखों से, आज भी 'बेहद खराब' वायु गुणवत्ता

राजनीति • अखिल भारतीय

'आपातकाल को सही ठहराने की कोशिश कर रही हैं कांग्रेस नेता', सोनिया गांधी की किताब पर भाजपा का तीखा हमला

राजनीति • अखिल भारतीय

'राहुल-प्रियंका नहीं चाहते थे कि मैं प्रधानमंत्री बनूं', सोनिया गांधी ने अपनी आत्मकथा में खोले 2004 के सत्ता के राज

राजनीति • अखिल भारतीय

अन्ना आंदोलन से अहमद पटेल के निधन तक: सोनिया गांधी की आत्मकथा में तथ्यात्मक गलतियां, उठे सवाल

राजनीति • अखिल भारतीय

'दिमागी नक्सल' पर सियासी घमासान: PM मोदी के बयान पर कांग्रेस का पलटवार, बघेल बोले- मानसिक संतुलन बिगड़ा

राजनीति • अखिल भारतीय

रिटायरमेंट के बाद दोबारा तैनात अफसरों पर भी लागू होगी आचार संहिता, चुनाव आयोग का यूपी समेत 5 राज्यों को सख्त निर्देश

राजनीति • अखिल भारतीय

'इसे जरा ध्यान से देखिए। ', 2002 के गुजरात दंगों को याद कर भावुक हुईं सोनिया गांधी; आत्मकथा में साझा किया सबसे दर्दनाक अनुभव

होम
राजनीति
खेल
सिनेमा
वायरल