जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में । कांग्रेस को गहरे संकट से उबार कर 2004 में सत्ता में लाने के बाद भी प्रधानमंत्री पद अस्वीकार करने का सोनिया गांधी का निर्णय राजनीतिक दबाव से ज्यादा उनके परिवार का निजी फैसला था। सोनिया गांधी उनके दोनों बच्चे राहुल गांधी और प्रियंका गांधी वाड्रा अपनी दादी और पिता की बेरहमी से की गई हत्या के सदमे के बाद उनको लेकर काफी सचेत रहते थे और दोनों का साफ मत था कि मुझे प्रधानमंत्री नहीं बनना चाहिए।
सोनिया गांधी ने मंगलवार को प्रकाशित अपनी आत्मकथा ''''बिलांगिंग: अ जर्नी आफ लव'''' में इसका खुलासा किया है। सोनिया के शब्दों में सच्चाई यह थी कि कांग्रेस और सहयोगी दलों के दबाव में ''''ठीक है'''' कहने और फिर संसद के सेंट्रल हॉल में प्रधानमंत्री पद का प्रस्ताव ''''ठुकराने'''' से पूर्व 2004 के चुनाव से कुछ महीने पहले ही राहुल-प्रियंका संग बातचीत में मैंने प्रधानमंत्री नहीं बनने का अपना निर्णय ले लिया था।
दिलचस्प यह भी है कि सोनिया गांधी जब डा मनमोहन सिंह को साथ पहली बार राष्ट्रपति कलाम के पास यूपीए सरकार बनाने का दावा करने मनमोहन सिंह को लेकर गई थीं तो उन्हें यह मालूम नहीं था कि वे प्रधानमंत्री बनने वाले हैं। सोनिया गांधी ने समकालीन भारत की राजनीति में प्रधानमंत्री पद ठुकराने की इस बहुचर्चित घटना से लेकर आपातकाल, इंदिरा गांधी-राजीव गांधी की हत्या समेत बीते करीब 60 साल के अपने राजनीतिक और निजी जीवन के कई अनछुए पहलुओं को अपनी इस आत्मकथा में साझा किया है।
भारत में हार्पर कालिंस द्वारा अंग्रेजी में प्रकाशित यह आत्मकथा पहले ही सियासी सरगर्मी बढ़ा चुकी थी और मंगलवार को बाजार में आते ही पुस्तक प्रेमियों से लेकर राजनीतिक शख्सियतों में इसे खरीदने की होड़ मच गई। सोनिया गांधी ने प्रधानमंत्री पद ठुकराने के अपने मानसिक द्वंद को साझा करते हुए कहा है कि एक ओर उनका मन इस विचार को पूरी तरह खारिज कर रहा था तो दूसरी तरफ पार्टी कार्यकर्ताओं के प्रति अपनी जिम्मेदारी का एहसास हो रहा था जिन्हें उनके इनकार से दुख और निराशा होती।
2004 के चुनाव से कुछ महीने पहले मैंने और मेरे बच्चों ने मेरे प्रधानमंत्री बनने की संभावना पर चर्चा की और एक ने मुझसे सीधे पूछा कि अगर हमारी पार्टी जीत जाती है तो क्या मैं यह पद स्वीकार करूंगी? लगभग नाराजगी जताते हुए मैने कहा ''''बिल्कुल नहीं''''। उन्होंने फिर पूछा, ''''क्या आप पक्का कह रही हैं?
'''' मैंने जोर देकर कहा ''''मैं बिल्कुल साफ हूं। '''' सोनिया ने लिखा है कि राहुल और प्रियंका किसी को भी यह ठीक नहीं लगता था कि वे प्रधानमंत्री बनें क्योंकि वे अपनी दादी और अपने पिता की बेरहम हत्या के सदमे से गुजर चुके थे। उनके लिए इस पद पर रहने का मतलब खतरे का बहुत ज्यादा बढ़ जाना।
पहली बार मैंने इस सवाल पर खुलकर अपनी बात रखी थी और बात वहीं खत्म हो गई। ।
पाठक प्रतिक्रियाएं