मंगलवार, 10 नवंबर 2026 10:23 PM IST
DARSH NEWS
🌤️ 15°C
राजनीति अखिल भारतीय 16,596 व्यूज

'दिमागी नक्सल' पर सियासी घमासान: PM मोदी के बयान पर कांग्रेस का पलटवार, बघेल बोले- मानसिक संतुलन बिगड़ा

DARSH NEWS डेस्क • 10 Nov 2026, 09:15 PM IST
'दिमागी नक्सल' पर सियासी घमासान: PM मोदी के बयान पर कांग्रेस का पलटवार, बघेल बोले- मानसिक संतुलन बिगड़ा

प्रधानमंत्री मोदी की बस्तर में 'दिमागी नक्सली' टिप्पणी पर कांग्रेस ने कड़ा विरोध जताया, पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने पीएम पर मानसिक संतुलन बिगड़ने का आरोप लगाया। पीएम मोदी की 'दिमागी नक्सलियों' वाली टिप्पणी पर बघेल का पलटवार पीएम मोदी ने बस्तर में 'दिमागी नक्सलियों' पर टिप्पणी की भूपेश बघेल ने पीएम के बयान को मानसिक संतुलन बिगड़ा बताया विजय शर्मा ने कांग्रेस की माओवाद नीति पर सवाल उठाए राज्य ब्यूरो, रायपुर।

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा छत्तीसगढ़ के बस्तर दौरे में ‘दिमागी नक्सली’ संबंधी टिप्पणी किए जाने के बाद कांग्रेस विरोध में उतर आई है। दुर्ग में पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव भूपेश बघेल ने आरोप लगाते हुए कहा कि प्रधानमंत्री और गृह मंत्री अमित शाह का मानसिक संतुलन बिगड़ गया है।

उन्होंने दावा किया कि उनकी सरकार के कार्यकाल में माओवाद कमजोर हुआ था। बघेल ने पूछा कि प्रधानमंत्री और गृह मंत्री बार-बार बस्तर आ रहे हैं, लेकिन यहां के लोगों को क्या मिला। माओवादी हिंसा से मुक्त पंचायतों को एक-एक करोड़ रुपये देने का वादा कहां गया।

भूपेश की इस प्रतिक्रिया के बाद प्रदेश के उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा ने कांग्रेस से पूछा कि माओवादी हिंसा के कमजोर होने का श्रेय लेने वाली पार्टी ने अपनी सरकार के अंतिम वर्ष में माओवाद उन्मूलन नीति क्यों बनाई थी। बता दें कि दीपावली के दिन बस्तर में सुरक्षा बल के जवानों को संबोधित करते हुए मोदी ने कहा कि हथियारबंद माओवादियों का सफाया होने के बाद भी खतरा पूरी तरह खत्म नहीं हुआ है।

उन्होंने कहा कि जंगलों से हथियारबंद माओवादियों को खत्म किया गया है, लेकिन ‘दिमागी नक्सलियों’ ने कई संगठनों पर कब्जा कर लिया है। उनकी पहचान कर उन्हें हराने और देश की सुरक्षा सुनिश्चित करने की आवश्यकता है। विजय शर्मा ने कहा कि कांग्रेस नेताओं ने स्वयं को ‘दिमागी नक्सली’ स्वीकार किया है।

उन्होंने अप्रैल 2010 में ताड़मेटला (दंतेवाड़ा) में माओवादियों के हमले में 76 जवानों के बलिदान के बाद पूर्व मंत्री पीनक्सली चिदंबरम के बयान का उल्लेख किया। ।

समाचार स्रोत: DARSH NEWS

पाठक प्रतिक्रियाएं

इस श्रेणी की अन्य ख़बरें

राजनीति • अखिल भारतीय

रिटायरमेंट के बाद दोबारा तैनात अफसरों पर भी लागू होगी आचार संहिता, चुनाव आयोग का यूपी समेत 5 राज्यों को सख्त निर्देश

राजनीति • अखिल भारतीय

'इसे जरा ध्यान से देखिए। ', 2002 के गुजरात दंगों को याद कर भावुक हुईं सोनिया गांधी; आत्मकथा में साझा किया सबसे दर्दनाक अनुभव

राजनीति • अखिल भारतीय

US मिडटर्म चुनाव से पन्नू और शेख हसीना के पासपोर्ट तक: विदेश मंत्रालय ने क्या-क्या कहा?

राजनीति • अखिल भारतीय

'यह हिंदू सिविल कोड है', महाराष्ट्र में UCC लागू करने पर भड़के ओवैसी

राजनीति • अखिल भारतीय

राजीव से सियासत से दूर रहने की लगाई थी गुहार, पर राहुल को नहीं रोका; सोनिया गांधी के इस फैसले के पीछे क्या थी वजह?

राजनीति • अखिल भारतीय

'किताब का नाम बिलॉन्गिंग नहीं, व्हाइटवॉशिंग होना चाहिए था'; सोनिया गांधी की बुक पर बीजेपी का तंज

राजनीति • अखिल भारतीय

'सामने आने पर नजरें नहीं मिलाते हैं पीएम मोदी। ', सोनिया गांधी ने अपनी बुक में किया दावा

होम
राजनीति
खेल
सिनेमा
वायरल