मंगलवार, 10 नवंबर 2026 05:25 PM IST
DARSH NEWS
🌤️ 23°C
राजनीति अखिल भारतीय 7,377 व्यूज

'किताब का नाम बिलॉन्गिंग नहीं, व्हाइटवॉशिंग होना चाहिए था'; सोनिया गांधी की बुक पर बीजेपी का तंज

DARSH NEWS डेस्क • 10 Nov 2026, 02:50 PM IST
'किताब का नाम बिलॉन्गिंग नहीं, व्हाइटवॉशिंग होना चाहिए था'; सोनिया गांधी की बुक पर बीजेपी का तंज

सोनिया गांधी की बुक पर बीजेपी का तंज(फोटो: ) भाजपा ने सोनिया गांधी की आत्मकथा 'बिलॉन्गिंग' पर हमला बोला। आरोप है कि किताब कांग्रेस की ऐतिहासिक गलतियों को छिपाती है। 1984 सिख दंगों, बाबरी मस्जिद पर सवाल उठाए गए।

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। कांग्रेस संसदीय दल की अध्यक्ष सोनिया गांधी की नई आत्मकथा 'बिलॉन्गिंग: अ जर्नी ऑफ लव' के बाजार में आते ही राजनीतिक घमासान शुरू हो गया है। भाजपा ने इस किताब को लेकर सोनिया गांधी पर जोरदार हमला बोला है।

भाजपा प्रवक्ता सीआर केशवन ने आरोप लगाया कि इस किताब का मकसद नेहरू-गांधी परिवार और कांग्रेस की ऐतिहासिक गलतियों पर पर्दा डालना यानी व्हाइटवॉश करना है। केशवन ने सोशल मीडिया मंच एक्स पर सिलसिलेवार पोस्ट करते हुए कहा कि इस किताब का शीर्षक 'बिलॉन्गिंग' की जगह 'व्हाइटवाशिंग' होना चाहिए था, क्योंकि इसमें कांग्रेस के ऐतिहासिक पापों और गलतियों को छिपाने की कोशिश की गई है।

किताब में बाबरी मस्जिद विध्वंस पर सोनिया गांधी द्वारा आंसू बहाने के जिक्र पर सवाल उठाते हुए भाजपा प्रवक्ता ने पूछा कि क्या उन्होंने 1984 के सिख विरोधी दंगों के पीड़ितों के लिए कभी एक भी आंसू बहाया? केशवन ने कहा कि कांग्रेस के शासनकाल में गुरुद्वारों पर हमले हुए और हजारों बेगुनाह सिखों का कत्लेआम हुआ, लेकिन उस त्रासदी पर गांधी परिवार खामोश रहा।

उन्होंने बाटला हाउस मुठभेड़ का जिक्र करते हुए आरोप लगाया कि सोनिया गांधी आरोपियों के लिए भावुक हो गई थीं, लेकिन क्या उन्होंने देश की रक्षा में शहीद होने वाले सीआरपीएफ के वीर जवानों के लिए कभी संवेदना जताई? इसके अलावा केशवन ने 2008 के मुंबई 26/11 आतंकी हमलों का जिक्र करते हुए पूछा कि क्या यह आत्मकथा बताएगी कि बेकसूर लोगों की मौत पर तत्कालीन यूपीए सरकार ने पाकिस्तान पर सख्त जवाबी कार्रवाई क्यों नहीं की।

भाजपा प्रवक्ता ने 1975 में इंदिरा गांधी द्वारा लगाए गए इमरजेंसी पर सोनिया गांधी के रुख की भी कड़ी आलोचना की। उन्होंने कहा कि जिस आपातकाल ने देश के संविधान की हत्या की और नागरिकों के मौलिक अधिकार छीन लिए, उसे सही ठहराना और सामान्य बताना बेहद चौंकाने वाला और निंदनीय है।

।

समाचार स्रोत: DARSH NEWS

पाठक प्रतिक्रियाएं

इस श्रेणी की अन्य ख़बरें

राजनीति • अखिल भारतीय

राजीव से सियासत से दूर रहने की लगाई थी गुहार, पर राहुल को नहीं रोका; सोनिया गांधी के इस फैसले के पीछे क्या थी वजह?

राजनीति • अखिल भारतीय

'सामने आने पर नजरें नहीं मिलाते हैं पीएम मोदी। ', सोनिया गांधी ने अपनी बुक में किया दावा

राजनीति • अखिल भारतीय

पत्नी अन्ना कोनिडेला से अलग हुए पवन कल्याण, शादी के 13 साल बाद लिया तलाक

राजनीति • अखिल भारतीय

'चीन के किन दो मंत्रियों से मिले थे राहुल गांधी?', निशिकांत दुबे ने 2018 की कैलाश मानसरोवर यात्रा पर उठाए सवाल

राजनीति • अखिल भारतीय

सत्ता परिवर्तन के बावजूद नहीं थम रही बांग्लादेश में हिंसा, 9 महीनों में 94 लोगों की हुई मौत

राजनीति • अखिल भारतीय

केरल से कर्नाक पहुंचा एथनॉल विवाद: पेट्रोल में तय सीमा से अधिक मिलावट के शक पर सियासत; अब जांच करा रही सरकार

राजनीति • अखिल भारतीय

'ईद को दीपावली कहकर दिखाएं राहुल-खरगे', कांग्रेस अध्यक्ष के बयान पर भाजपा ने साधा निशाना; बताया सनातन विरोधी

होम
राजनीति
खेल
सिनेमा
वायरल