मंगलवार, 10 नवंबर 2026 01:21 PM IST
DARSH NEWS
🌤️ 27°C
राजनीति अखिल भारतीय 12,551 व्यूज

'सामने आने पर नजरें नहीं मिलाते हैं पीएम मोदी। ', सोनिया गांधी ने अपनी बुक में किया दावा

DARSH NEWS डेस्क • 10 Nov 2026, 11:59 AM IST
'सामने आने पर नजरें नहीं मिलाते हैं पीएम मोदी। ', सोनिया गांधी ने अपनी बुक में किया दावा

सोनिया गांधी की आत्मकथा 'बिलॉन्गिंग: अ जर्नी ऑफ लव' जारी हुई। पीएम मोदी औपचारिक मुलाकातों में उनसे नजरें मिलाने से बचते हैं। दोनों के बीच व्यक्तिगत नहीं, बल्कि वैचारिक दूरी बताई गई।

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। कांग्रेस की पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी की आत्मकथा 'बिलॉन्गिंग: अ जर्नी ऑफ लव' मंगलवार को जारी हो गई। इस किताब में उन्होंने पीएम मोदी के साथ अपने संबंधों और मुलाकातों पर खुलकर बात की है।

सोनिया गांधी ने लिखा है कि पीएम मोदी के लंबे कार्यकाल के बावजूद उनके बीच कभी कोई बातचीत नहीं हुई। औपचारिक आयोजनों में मिलने पर दोनों सिर्फ नमस्ते करते हैं, लेकिन इस दौरान प्रधानमंत्री नजरें मिलाने से बचते हैं। किताब में सोनिया गांधी लिखती हैं कि नरेंद्र मोदी को देश के प्रधानमंत्री के रूप में कार्य करते हुए एक दशक से अधिक का समय हो चुका है और वह अपने तीसरे कार्यकाल में हैं, लेकिन उनके बीच व्यावहारिक रूप से कोई सीधा संवाद नहीं बन पाया।

दोनों नेताओं का आमना-सामना आमतौर पर अर्ध-सरकारी कार्यक्रमों में होता है। उदाहरण के तौर पर हर संसद सत्र के समापन पर जब विभिन्न दलों के नेता लोकसभा स्पीकर के कक्ष में इकट्ठा होते हैं, तब दोनों मिलते हैं। उन्होंने लिखा कि स्पीकर का कमरा छोटा होता है और वहां कई लोग मौजूद रहते हैं, लेकिन जब पीएम मोदी उनके सामने आते हैं तो दोनों औपचारिक रूप से हाथ जोड़कर नमस्ते कहते हैं।

सोनिया का कहना है कि यह पहले के दौर से काफी अलग है, जब राजनीतिक मतभेदों के बावजूद विभिन्न दलों के नेता एक-दूसरे से आत्मीयता और गर्मजोशी से पेश आते थे। उन्होंने दावा किया कि प्रधानमंत्री अक्सर नजरें चुराते हैं और आई-कॉन्टैक्ट से बचते हैं। जन्मदिन और नए साल पर औपचारिक शुभकामनाओं के अलावा उनके बीच कभी कोई गंभीर बातचीत नहीं हुई।

हालांकि, अस्पताल से लौटने पर पीएम मोदी ने उनसे हालचाल पूछते हुए ठीक हैं आप? कहा था, जिस पर सोनिया ने जी, अब मैं ठीक हूं, शुक्रिया कहकर जवाब दिया था। सोनिया गांधी ने लिखा कि उनके और नरेंद्र मोदी के बीच यह दूरी व्यक्तिगत नहीं, बल्कि वैचारिक है।

दोनों के मन में भारत की तस्वीर बिल्कुल अलग-अलग है। उन्होंने लिखा कि भारत को लेकर उनकी अपनी सोच गांधी-नेहरू परिवार के सेवा भाव, स्वतंत्रता और समानता के मूल्यों से बनी है, जहां हर जाति, भाषा, संस्कृति और धर्म का सम्मान है। ।

समाचार स्रोत: DARSH NEWS

पाठक प्रतिक्रियाएं

इस श्रेणी की अन्य ख़बरें

राजनीति • अखिल भारतीय

पत्नी अन्ना कोनिडेला से अलग हुए पवन कल्याण, शादी के 13 साल बाद लिया तलाक

राजनीति • अखिल भारतीय

'चीन के किन दो मंत्रियों से मिले थे राहुल गांधी?', निशिकांत दुबे ने 2018 की कैलाश मानसरोवर यात्रा पर उठाए सवाल

राजनीति • अखिल भारतीय

सत्ता परिवर्तन के बावजूद नहीं थम रही बांग्लादेश में हिंसा, 9 महीनों में 94 लोगों की हुई मौत

राजनीति • अखिल भारतीय

केरल से कर्नाक पहुंचा एथनॉल विवाद: पेट्रोल में तय सीमा से अधिक मिलावट के शक पर सियासत; अब जांच करा रही सरकार

राजनीति • अखिल भारतीय

'ईद को दीपावली कहकर दिखाएं राहुल-खरगे', कांग्रेस अध्यक्ष के बयान पर भाजपा ने साधा निशाना; बताया सनातन विरोधी

राजनीति • अखिल भारतीय

'बाबरी विध्वंस पर सोनिया रोईं, लेकिन कारसेवकों के लिए नहीं'; गिरिराज सिंह का सोनिया गांधी पर हमला

राजनीति • अखिल भारतीय

'खुशियों की ईद' खरगे के दिवाली संदेश पर घिरी कांग्रेस, भाजपा ने लगाया तुष्टीकरण का आरोप

होम
राजनीति
खेल
सिनेमा
वायरल