जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। कांग्रेस की वरिष्ठ नेता सोनिया गांधी ने अपनी आत्मकथा 'बिलॉन्गिंग: अ जर्नी ऑफ लव' में एक बड़ा भावुक खुलासा किया है। सोनिया गांधी की यह आत्मकथा मंगलवार को दुनियाभर के बुकस्टोर्स में रिलीज हो गई।
उन्होंने लिखा कि चार दशक पहले उन्होंने अपने पति राजीव गांधी से राजनीति में न जाने की मिन्नतें की थीं, लेकिन जब बेटे राहुल गांधी के राजनीति में आने का समय आया, तो उन्होंने इसका कोई विरोध नहीं किया। समाचार एजेंसी , किताब में उन्होंने बताया कि राजनीति में राहुल गांधी की दिलचस्पी बहुत पहले से थी।
राहुल और प्रियंका दोनों का ही अपने माता-पिता के संसदीय क्षेत्र अमेठी से गहरा और पुराना जुड़ाव रहा है। सोनिया गांधी लिखती हैं कि राजीव गांधी स्कूल के दिनों से ही राहुल को कई बार अपने साथ अमेठी ले जाया करते थे, ताकि वह ग्रामीण जीवन की जमीनी हकीकत और कठिनाइयों को समझ सकें।
वहीं, प्रियंका गांधी हर चुनाव के दौरान अमेठी में डटी रहती थीं और उन्होंने पार्टी कार्यकर्ताओं व स्थानीय लोगों के बीच अपनी खास पहचान बना ली थी। राहुल जब भी विदेश से भारत लौटते, तो वह सोनिया या प्रियंका के साथ अमेठी जाते थे। वहां की जनता के बीच दोनों जाने-पहचाने चेहरे बन चुके थे।
इन्हीं दौरों के दौरान राहुल का जुड़ाव वहां के लोगों से गहरा हुआ और उन्होंने जनता के प्रतिनिधि के रूप में काम करने की इच्छा जताई। सोनिया गांधी ने अपनी बूक में लिखती है कि कैम्ब्रिज में राहुल गांधी के एम. फिल का विषय डेवलपमेंट स्टडीज था।
विदेश में नौकरी करते हुए भी वे भारत के राजनीतिक घटनाक्रम पर लगातार नजर रखते थे। कांग्रेस पार्टी राहुल गांधी पर सक्रिय राजनीति में आने का लगातार दबाव बना रही थी। इसका सीधा मतलब उनकी जिंदगी का पूरी तरह बदल जाना था, जहां हर कदम पर उन पर लोगों की नजर रहती और समीक्षा होती।
सोनिया लिखती हैं कि परिवार में काफी विचार-विमर्श और खुद राहुल के गहरे चिंतन के बाद यह फैसला लिया गया। मार्च 2004 में तय हुआ कि राहुल अमेठी से चुनाव लड़ेंगे और सोनिया गांधी खुद पड़ोस की सीट रायबरेली चली जाएंगी। सोनिया गांधी ने अतीत और 2004 के उस दौर की तुलना करते हुए लिखा कि दो दशक पहले मैंने राजीव से राजनीति में न आने की गुहार लगाई थी।
मैंने उनसे कहा था कि वे खुद को और हम सभी को उस खतरनाक दुनिया में न झोंकें। लेकिन जब मेरे बेटे की बारी आई, तो इस बार मैंने कोई विरोध नहीं किया। ।
पाठक प्रतिक्रियाएं