विदेश मंत्रालय ने मंगलवार को रणधीर जायसवाल की प्रेस ब्रीफिंग में कई महत्वपूर्ण मुद्दों पर भारत का रुख स्पष्ट किया। विदेश मंत्रालय ने पन्नू मामले पर भारत का रुख किया स्पष्ट पन्नू मामले में अमेरिकी अदालत के समन को खारिज किया। आरोपों को मनगढ़ंत और दुर्भावनापूर्ण बताया, भारत का कड़ा रुख।
न्यायिक दस्तावेजों की तामील केवल केंद्रीय प्राधिकरण से होती है। डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। मंगलवार को विदेश मंत्रालय के आधिकारिक प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने प्रेस ब्रीफिंग के दौरान कई महत्वपूर्ण मुद्दों पर भारत का रुख स्पष्ट किया।
इसमें अमेरिकी अदालत के समन, USCIRF की टिप्पणियों, चीन द्वारा फैलाए जा रहे दुष्प्रचार, रणनीतिक साझेदारियों और विभिन्न वैश्विक घटनाक्रमों पर भारत की विस्तृत प्रतिक्रिया शामिल है। विदेश मंत्रालय ने न्यू यॉर्क में सिख अलगाववादी गुरपतवंत सिंह पन्नू की याचिका पर अमेरिकी विदेश विभाग द्वारा भारत सरकार को सिविल केस के समन सौंपे जाने की खबरों पर सख्त रुख अपनाया।
प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार (NSA) अजीत डोभाल और रिसर्च एंड एनालिसिस विंग (R&AW) के पूर्व प्रमुख सामंत गोयल सहित शीर्ष भारतीय अधिकारियों पर लगाए गए आरोपों को मनगढ़ंत और दुर्भावनापूर्ण करार दिया। जायसवाल ने इस मुकदमे को तुच्छ और बेबुनियाद बताते हुए स्पष्ट किया कि भारत में किसी भी न्यायिक दस्तावेज की तामील केवल भारत के नामित केंद्रीय प्राधिकरण यानी कानून और न्याय मंत्रालय के माध्यम से ही की जा सकती है।
बता दें कि यह मामला 2023 में पन्नू की हत्या की साजिश के कथित आरोपों और अमेरिकी न्याय विभाग द्वारा आरोपी निखिल गुप्ता और विकास यादव के खिलाफ की जा रही जांच से जुड़ा है। भारत ने पहले ही इन चिंताओं की जांच के लिए एक उच्चस्तरीय समिति का गठन किया है और इस दीवानी मुकदमे को पूरी तरह से अनुचित और असत्य बताकर खारिज कर दिया है।
देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं। ।
पाठक प्रतिक्रियाएं