मंगलवार, 10 नवंबर 2026 09:23 PM IST
DARSH NEWS
🌤️ 16°C
राजनीति अखिल भारतीय 9,205 व्यूज

'इसे जरा ध्यान से देखिए। ', 2002 के गुजरात दंगों को याद कर भावुक हुईं सोनिया गांधी; आत्मकथा में साझा किया सबसे दर्दनाक अनुभव

DARSH NEWS डेस्क • 10 Nov 2026, 07:51 PM IST
'इसे जरा ध्यान से देखिए। ', 2002 के गुजरात दंगों को याद कर भावुक हुईं सोनिया गांधी; आत्मकथा में साझा किया सबसे दर्दनाक अनुभव

सोनिया गांधी की आत्मकथा में 2002 गुजरात दंगों का जिक्र सोनिया गांधी ने अपनी किताब में 2002 गुजरात दंगों का जिक्र किया। राहत शिविरों में देखा दर्दनाक अनुभव, पिता की व्यथा सुनी। पीएम मोदी संग वैचारिक मतभेद और केवल औपचारिक संबंध बताए।

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। कांग्रेस नेता सोनिया गांधी ने अपनी किताब बिलॉन्गिंग: अ जर्नी ऑफ लव में 2002 के गुजरात दंगों का जिक्र किया है। सोनिया गांधी की किताब में में मुख्य रूप से 2002 की उस दर्दनाक हिंसा, राहत शिविरों के खौफनाक अनुभवों और वर्तमान राजनीतिक परिदृश्य से जुड़े कई अहम संस्मरण साझा किए गए हैं।

79 वर्षीय सोनिया गांधी, जो उस समय लोकसभा में विपक्ष की नेता थीं, लिखती हैं कि जब 2002 में गुजरात सांप्रदायिक दंगों की आग में झुलस रहा था, तब उन्होंने टीवी पर हिंसा की खबरें लाइव देखी थीं। इन दंगों की शुरुआत 27 फरवरी, 2002 को गोधरा में साबरमती एक्सप्रेस की चार बोगियों में आग लगने से हुई थी, जिसमें 59 कारसेवकों की मौत हो गई थी।

इसके बाद पूरे राज्य में भीषण सांप्रदायिक हिंसा भड़क उठी, जिसमें मारे जाने वालों में सबसे बड़ी संख्या मुसलमानों की थी। सोनिया गांधी ने लिखा है कि केबल टीवी के दौर में इस हिंसा का बड़ा हिस्सा लाइव दिखाया गया, जिसकी डरावनी तस्वीरों ने पूरे देश को हिलाकर रख दिया था।

उन्होंने आरोप लगाया कि जब हालात तेजी से बिगड़ रहे थे और उनके कांग्रेस साथी मदद के लिए बेबसी में फोन कर रहे थे, तब राज्य प्रशासन ने कोई जवाब नहीं दिया और कोई प्रभावी कदम नहीं उठाया। बाद में सोनिया गांधी एक सर्वदलीय संसदीय प्रतिनिधिमंडल के हिस्से के रूप में अहमदाबाद गईं।

वहां जाने को लेकर बीजेपी सरकार के साथ काफी खींचतान भी हुई थी। प्रतिनिधिमंडल ने सबसे पहले राज्य के अधिकारियों से मुलाकात की, लेकिन उन अधिकारियों की रिपोर्ट में पीड़ित लोगों के प्रति कोई मानवीय संवेदना नहीं थी। इसके बाद सुरक्षा कारणों का हवाला देते हुए सभी सदस्यों को बस में बिठाकर राहत शिविरों में ले जाया गया।

एक शिविर का जिक्र करते हुए सोनिया गांधी ने अपने संस्मरण में सबसे मर्मस्पर्शी और दिल दहला देने वाले पल को याद किया। व हां एक पिता ने अपनी कमजोर और सहमी हुई बेटी को उनके सामने उठाया और बिलखते हुए कहा, ये देखिए, यह मेरी बच्ची है - इसे देखिए, जरा ध्यान से देखिए। राक्षसों ने इसकी बेटी के साथ बार-बार बलात्कार किया।

।

समाचार स्रोत: DARSH NEWS

पाठक प्रतिक्रियाएं

इस श्रेणी की अन्य ख़बरें

राजनीति • अखिल भारतीय

US मिडटर्म चुनाव से पन्नू और शेख हसीना के पासपोर्ट तक: विदेश मंत्रालय ने क्या-क्या कहा?

राजनीति • अखिल भारतीय

'यह हिंदू सिविल कोड है', महाराष्ट्र में UCC लागू करने पर भड़के ओवैसी

राजनीति • अखिल भारतीय

राजीव से सियासत से दूर रहने की लगाई थी गुहार, पर राहुल को नहीं रोका; सोनिया गांधी के इस फैसले के पीछे क्या थी वजह?

राजनीति • अखिल भारतीय

'किताब का नाम बिलॉन्गिंग नहीं, व्हाइटवॉशिंग होना चाहिए था'; सोनिया गांधी की बुक पर बीजेपी का तंज

राजनीति • अखिल भारतीय

'सामने आने पर नजरें नहीं मिलाते हैं पीएम मोदी। ', सोनिया गांधी ने अपनी बुक में किया दावा

राजनीति • अखिल भारतीय

पत्नी अन्ना कोनिडेला से अलग हुए पवन कल्याण, शादी के 13 साल बाद लिया तलाक

राजनीति • अखिल भारतीय

'चीन के किन दो मंत्रियों से मिले थे राहुल गांधी?', निशिकांत दुबे ने 2018 की कैलाश मानसरोवर यात्रा पर उठाए सवाल

होम
राजनीति
खेल
सिनेमा
वायरल