बुधवार, 11 नवंबर 2026 12:25 AM IST
DARSH NEWS
🌤️ 16°C
राजनीति अखिल भारतीय 19,708 व्यूज

अन्ना आंदोलन से अहमद पटेल के निधन तक: सोनिया गांधी की आत्मकथा में तथ्यात्मक गलतियां, उठे सवाल

DARSH NEWS डेस्क • 10 Nov 2026, 10:45 PM IST
अन्ना आंदोलन से अहमद पटेल के निधन तक: सोनिया गांधी की आत्मकथा में तथ्यात्मक गलतियां, उठे सवाल

कांग्रेस की पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी की आत्मकथा 'बिलांगिंग: अ जर्नी ऑफ लव' में तीन बड़ी तथ्यात्मक गलतियां सामने आई हैं, जिससे पुस्तक की प्रामाणिकता पर सवाल उठ रहे हैं। सोनिया गांधी की आत्मकथा 'बिलांगिंग' में तथ्यात्मक त्रुटियां मिलीं। सोनिया गांधी की आत्मकथा 'बिलांगिंग' में तथ्यात्मक त्रुटियां मिलीं।

अन्ना आंदोलन, RSS स्थापना वर्ष में गलत जानकारी दर्ज। अहमद पटेल के निधन का वर्ष भी गलत बताया गया। जागरण न्यूज नेटवर्क, नई दिल्ली।

कांग्रेस की पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी की बहुचर्चित आत्मकथा ‘बिलांगिंग: अ जर्नी ऑफ लव’ मंगलवार को बाजार में आई। इसमें नेहरू-गांधी परिवार के साथ उनके निजी और राजनीतिक सफर का विस्तार से वर्णन है। हालांकि, पुस्तक के सामने आए अंशों में कुछ ऐतिहासिक घटनाओं और प्रमुख हस्तियों से जुड़ी तथ्यात्मक गलतियां भी सामने आई हैं।

अब तक कम से कम तीन ऐसी विसंगतियों पर सवाल उठे हैं, जिनमें महत्वपूर्ण घटनाओं के साल गलत दर्ज किए गए हैं। मीडिया रिपोर्ट , पुस्तक के अध्याय 33 के पृष्ठ 461 पर सोनिया गांधी ने अन्ना हजारे के नेतृत्व वाले भ्रष्टाचार विरोधी आंदोलन का जिक्र करते हुए इसकी शुरुआत 2012 में बताई है।

उन्होंने लिखा है कि महाराष्ट्र के सामाजिक कार्यकर्ता अन्ना हजारे इसी साल 'इंडिया एगेंस्ट करप्शन' आंदोलन का चेहरा बनकर उभरे थे। जबकि इस आंदोलन ने राष्ट्रीय स्तर पर अप्रैल 2011 में जोर पकड़ा था। पांच अप्रैल 2011 को अन्ना हजारे ने दिल्ली के जंतर-मंतर पर जन लोकपाल विधेयक की मांग को लेकर अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल शुरू की थी।

इस आंदोलन में अरविंद केजरीवाल, किरण बेदी और बाबा रामदेव जैसी हस्तियां भी जुड़ी थीं। दूसरी गलती अध्याय 24 के पृष्ठ 338 पर है। इसमें सोनिया गांधी ने राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) की स्थापना का वर्ष 1921 लिखा है।

जबकि संगठन की स्थापना 27 सितंबर 1925 को नागपुर में डॉ. केशव बलिराम हेडगेवार ने की थी। ।

समाचार स्रोत: DARSH NEWS

पाठक प्रतिक्रियाएं

इस श्रेणी की अन्य ख़बरें

राजनीति • अखिल भारतीय

'राहुल-प्रियंका नहीं चाहते थे कि मैं प्रधानमंत्री बनूं', सोनिया गांधी ने अपनी आत्मकथा में खोले 2004 के सत्ता के राज

राजनीति • अखिल भारतीय

'दिमागी नक्सल' पर सियासी घमासान: PM मोदी के बयान पर कांग्रेस का पलटवार, बघेल बोले- मानसिक संतुलन बिगड़ा

राजनीति • अखिल भारतीय

रिटायरमेंट के बाद दोबारा तैनात अफसरों पर भी लागू होगी आचार संहिता, चुनाव आयोग का यूपी समेत 5 राज्यों को सख्त निर्देश

राजनीति • अखिल भारतीय

'इसे जरा ध्यान से देखिए। ', 2002 के गुजरात दंगों को याद कर भावुक हुईं सोनिया गांधी; आत्मकथा में साझा किया सबसे दर्दनाक अनुभव

राजनीति • अखिल भारतीय

US मिडटर्म चुनाव से पन्नू और शेख हसीना के पासपोर्ट तक: विदेश मंत्रालय ने क्या-क्या कहा?

राजनीति • अखिल भारतीय

'यह हिंदू सिविल कोड है', महाराष्ट्र में UCC लागू करने पर भड़के ओवैसी

राजनीति • अखिल भारतीय

राजीव से सियासत से दूर रहने की लगाई थी गुहार, पर राहुल को नहीं रोका; सोनिया गांधी के इस फैसले के पीछे क्या थी वजह?

होम
राजनीति
खेल
सिनेमा
वायरल