बुधवार, 11 नवंबर 2026 03:21 AM IST
DARSH NEWS
🌤️ 17°C
राजनीति अखिल भारतीय 8,310 व्यूज

'आपातकाल को सही ठहराने की कोशिश कर रही हैं कांग्रेस नेता', सोनिया गांधी की किताब पर भाजपा का तीखा हमला

DARSH NEWS डेस्क • 11 Nov 2026, 02:00 AM IST
'आपातकाल को सही ठहराने की कोशिश कर रही हैं कांग्रेस नेता', सोनिया गांधी की किताब पर भाजपा का तीखा हमला

'आपातकाल को सही ठहराने की कोशिश कर रहीं सोनिया गांधी', भाजपा (फोटो- सोशल मीडिया) पार्टी प्रवक्ता केसवन ने कहा-संस्मरण का नाम ‘व्हाइटवाशिंग’ होना चाहिए था कहा-किताब का मकसद नेहरू-गांधी परिवार के "गलत कामों पर पर्दा डालना" है । भाजपा ने कांग्रेस की पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी पर अपने संस्मरण ‘बिलांगिंग: अ जर्नी ऑफ लव’ में आपातकाल को "सही ठहराने" की कोशिश करने का आरोप लगाया और कहा कि किताब का नाम ‘व्हाइटवाशिंग’ होना चाहिए था।

भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता सीआर केसवन ने एक्स पर एक पोस्ट में कहा कि किताब का मकसद नेहरू-गांधी परिवार की ओर से किए गए "ऐतिहासिक गलत कामों पर पर्दा डालना" लगता है। सत्तारूढ़ दल की यह टिप्पणी सोनिया गांधी के संस्मरण के विमोचन के दिन आई। इसमें उन्होंने 1975 में देश में लगाए गए आपातकाल पर अपनी राय रखी है और इसे एक गलती बताया है।

सोनिया ने कहा कि उनका मानना है कि उनकी सास और पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी को भी बाद में ऐसा ही महसूस होने लगा था। केसवन ने कहा कि सोनिया गांधी ने "कुख्यात आपातकाल को सही ठहराने और सामान्य बताने" की जिस तरह कोशिश की है, वह बेहद चौंकाने वाला है। आपातकाल ने संविधान की हत्या की और मौलिक अधिकारों को निलंबित कर दिया था।

उन्होंने कहा,"केंद्र में करीब 55 साल तक रहे कांग्रेस शासन ने भारतीय राजनीति और हमारे लोकतंत्र को अपार क्षति पहुंचाई और गहरे घाव दिए। कांग्रेस पार्टी के ऐतिहासिक पापों और गलतियों को प्रभावी ढंग से सुधारने के लिए देश प्रधानमंत्री मोदी जी का आभारी है। " कांग्रेस संसदीय दल की अध्यक्ष ने यह भी लिखा कि उनके पति राजीव गांधी के भाई संजय गांधी को "काबू में" रखा जाता तो आपातकाल लगाए जाने के बाद हुए काफी नुकसान को रोका जा सकता था।

केसवन ने कहा,"सोनिया गांधी अपने संस्मरण का नाम ‘बिलांगिंग’ के बजाय ‘व्हाइटवाशिंग’ रख सकती थीं, क्योंकि इस किताब का मकसद नेहरू-गांधी परिवार के ऐतिहासिक गलत कामों पर पर्दा डालना और कांग्रेस पार्टी के किए गंभीर पापों को छिपाना लगता है। " उन्होंने कहा,"वह कहती हैं कि बाबरी मस्जिद के लिए उनकी आंखों में आंसू आए।

क्या सोनिया गांधी की आंख से एक बूंद आंसू भी तब निकला, जब 1984 के सिख नरसंहार के दौरान गुरुद्वारों को निशाना बनाया गया और हजारों निर्दोष लोगों की हिंसक तरीके से हत्या कर दी गई? यह नरसंहार कांग्रेस के शासन के दौरान हुआ था। भाजपा नेता ने कहा,"सोनिया गांधी बाटला हाउस के आतंकवादियों के लिए खूब रोईं, लेकिन क्या वह उन बहादुर सीआरपीएफ जवानों के लिए भी रोईं, जो देश और लोगों की रक्षा करते हुए कर्तव्य निभाने के दौरान शहीद हुए?

"। ।

समाचार स्रोत: DARSH NEWS

पाठक प्रतिक्रियाएं

इस श्रेणी की अन्य ख़बरें

राजनीति • अखिल भारतीय

'राहुल-प्रियंका नहीं चाहते थे कि मैं प्रधानमंत्री बनूं', सोनिया गांधी ने अपनी आत्मकथा में खोले 2004 के सत्ता के राज

राजनीति • अखिल भारतीय

अन्ना आंदोलन से अहमद पटेल के निधन तक: सोनिया गांधी की आत्मकथा में तथ्यात्मक गलतियां, उठे सवाल

राजनीति • अखिल भारतीय

'दिमागी नक्सल' पर सियासी घमासान: PM मोदी के बयान पर कांग्रेस का पलटवार, बघेल बोले- मानसिक संतुलन बिगड़ा

राजनीति • अखिल भारतीय

रिटायरमेंट के बाद दोबारा तैनात अफसरों पर भी लागू होगी आचार संहिता, चुनाव आयोग का यूपी समेत 5 राज्यों को सख्त निर्देश

राजनीति • अखिल भारतीय

'इसे जरा ध्यान से देखिए। ', 2002 के गुजरात दंगों को याद कर भावुक हुईं सोनिया गांधी; आत्मकथा में साझा किया सबसे दर्दनाक अनुभव

राजनीति • अखिल भारतीय

US मिडटर्म चुनाव से पन्नू और शेख हसीना के पासपोर्ट तक: विदेश मंत्रालय ने क्या-क्या कहा?

राजनीति • अखिल भारतीय

'यह हिंदू सिविल कोड है', महाराष्ट्र में UCC लागू करने पर भड़के ओवैसी

होम
राजनीति
खेल
सिनेमा
वायरल