बुधवार, 11 नवंबर 2026 06:16 PM IST
DARSH NEWS
🌤️ 20°C
राजनीति अखिल भारतीय 6,520 व्यूज

आंध्र प्रदेश की राजनीति में नई एंट्री, पूर्व सांसद विजयसाई रेड्डी ने लॉन्च की नई पार्टी, नाम रखा 'परिवर्तन राजनीति पार्टी'

DARSH NEWS डेस्क • 11 Nov 2026, 05:10 PM IST
आंध्र प्रदेश की राजनीति में नई एंट्री, पूर्व सांसद विजयसाई रेड्डी ने लॉन्च की नई पार्टी, नाम रखा 'परिवर्तन राजनीति पार्टी'

पूर्व राज्यसभा सांसद विजयसाई रेड्डी ने विजयवाड़ा में 'परिवर्तन राजनीति पार्टी' (PRP) का गठन किया, जिससे आंध्र प्रदेश की राजनीति में एक नया अध्याय शुरू हुआ। पूर्व सांसद विजयसाई रेड्डी ने लॉन्च की नई पार्टी जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में डिजिटल डेस्क, अमरावती।

पूर्व राज्यसभा सांसद विजयसाई रेड्डी ने अपनी नई राजनीतिक पार्टी, परिवर्तन राजनीति पार्टी (PRP) के गठन की घोषणा की है। इसके साथ ही, आंध्र प्रदेश की राजनीति में उनके एक नए अध्याय की औपचारिक शुरुआत हो गई है। बुधवार को विजयवाड़ा में आयोजित एक कार्यक्रम में उन्होंने पार्टी के नाम और झंडे का अनावरण किया।

राष्ट्र के लिए, धर्म के लिए, के नारे के साथ शुरू की गई इस पार्टी के झंडे में सबसे ऊपर केसरिया रंग, नीचे सफेद रंग और बीच में एक चक्र है, जो इसकी पहचान और विचारधारा को दर्शाता है। पार्टी की शुरुआत के बाद लोगों को संबोधित करते हुए विजयसाई रेड्डी ने कहा कि आंध्र प्रदेश का भविष्य किसी एक राजनीतिक नेता के हाथों में नहीं है, बल्कि यह पूरी तरह से वहां की जनता के हाथों में है।

उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि नागरिकों की जिम्मेदारी सिर्फ वोट डालने तक ही सीमित नहीं है। उन्होंने लोगों से अपील की कि जब भी नेता गलत रास्ते पर चलें, तो उनसे सवाल जरूर पूछें जाएं, चाहे वे किसी भी राजनीतिक दल से जुड़े हों। उन्होंने लोगों से यह भी कहा कि वे अच्छे कामों की सराहना करें, भले ही वह काम किसी ने भी किया हो।

अपनी राजनीतिक महत्वाकांक्षाओं को स्पष्ट करते हुए, विजयसाई रेड्डी ने कहा कि उनकी मुख्यमंत्री बनने की कोई इच्छा नहीं है। उन्होंने जोर देकर कहा कि PRP का गठन किसी और राजनीतिक नेता को तैयार करने के लिए नहीं, बल्कि युवाओं में नेतृत्व के गुणों की पहचान करने और उन्हें निखारने के लिए किया गया है।

इसके साथ ही, उन्होंने परिवारवादी राजनीति को खत्म करने और हर सामाजिक समुदाय से सक्षम नेताओं को आगे बढ़ाने का संकल्प लिया। देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।

।

समाचार स्रोत: DARSH NEWS

पाठक प्रतिक्रियाएं

इस श्रेणी की अन्य ख़बरें

राजनीति • अखिल भारतीय

शाह बानो से विदेशी मूल के विवाद तक, सोनिया गांधी की आत्मकथा के 5 राजनीतिक किस्से

राजनीति • अखिल भारतीय

'वाजपेयी सरकार गिराने के बाद सरकार बनाने का दावा करना चूक थी', सोनिया गांधी का किताब में कबूलनामा

राजनीति • अखिल भारतीय

कैंसर से लड़ी थीं सोनिया, किताब में जिक्र कर किया खुलासा; राहुल-प्रियंका हो गए थे इमोशनल

राजनीति • अखिल भारतीय

बाबरी से बटला हाउस तक: सोनिया गांधी की चुप्पी पर VHP ने उठाए सावल, माफी की मांग

राजनीति • अखिल भारतीय

दिल्ली की हवा में घुला जहर: दीवाली के अगले दिन 80 फीसदी प्रदूषण पटाखों से, आज भी 'बेहद खराब' वायु गुणवत्ता

राजनीति • अखिल भारतीय

मध्य प्रदेश में नर्मदा किनारे मिला दांतों वाला रहस्यमयी पत्थर, ग्रामीणों ने की विशेषज्ञ जांच की मांग

राजनीति • अखिल भारतीय

'आपातकाल को सही ठहराने की कोशिश कर रही हैं कांग्रेस नेता', सोनिया गांधी की किताब पर भाजपा का तीखा हमला

होम
राजनीति
खेल
सिनेमा
वायरल