बुधवार, 11 नवंबर 2026 03:17 PM IST
DARSH NEWS
🌤️ 25°C
राजनीति अखिल भारतीय 14,417 व्यूज

'वाजपेयी सरकार गिराने के बाद सरकार बनाने का दावा करना चूक थी', सोनिया गांधी का किताब में कबूलनामा

DARSH NEWS डेस्क • 11 Nov 2026, 02:13 PM IST
'वाजपेयी सरकार गिराने के बाद सरकार बनाने का दावा करना चूक थी', सोनिया गांधी का किताब में कबूलनामा

सोनिया गांधी और अटल बिहारी वाजपेयी की तस्वीर। वाजपेयी सरकार गिरने के बाद कांग्रेस सरकार नहीं बना पाई। सोनिया ने कहा, पीएम बनने की इच्छा कभी नहीं थी।

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। कांग्रेस नेता सोनिया गांधी ने अपनी किताब 'बिलॉन्गिंग: अ जर्नी ऑफ लव' में अपने राजनीतिक जीवन से जुड़े कई खुलासे किए हैं। इस किताब में उन्होंने 1999 की सरकार का भी जिक्र किया जो अटल बिहारी वाजपेयी की नेतृत्व में चल रहा था।

इस सरकार के गिरने के बाद कांग्रेस ने सरकार बनाने की काफी कोशिश की लेकिन सफल नहीं हो पाई। इस वाक्ये का जिक्र करते हुए सोनिया ने अपनी किताब में लिखा कि उस दिन उनका दिल बैठ गया था। सरकार बनाने के लिए मिला भरोसा जल्द ही टूटने लगा।

अंदर से टूटने के बावजूद खुद को मजूबत दिखाना और पत्रकारों के तीखे सवालों का सामना करते वक्त वो क्या क्या सोच रही थी। आइए जानते हैं पूरा किस्सा। सोनिया गांधी ने याद किया कि 1999 में सरकार बनाने का दावा पेश करने के बाद, जब वह राष्ट्रपति भवन के प्रांगण में पत्रकारों के एक बड़े समूह के सामने जा रही थीं, तो उनका दिल भारी था।

सरकार के लिए मिला समर्थन बिखर रहा था। कांग्रेस की पूर्व अध्यक्ष राजनीतिक तनाव का जिक्र करते हुए लिखतीं हैं कि उस समय वह अपने सहयोगियों से घिरी हुई थीं और "अंदर से कांपने" के बावजूद आत्मविश्वास दिखाने की कोशिश कर रही थीं। पहली बार इतने सारे पत्रकारों के सामने थी।

साथ में सहयोगी थे लेकिन हालात इसके उलट थे। अटल बिहारी वाजपेयी सरकार से जब AIADMK प्रमुख जे. जयललिता ने अपना समर्थन वापस ले लिया था।

उस वक्त की सबसे बड़ी विपक्षी पार्टी कांग्रेस ने एक वैकल्पिक सरकार बनाने के लिए क्षेत्रीय और वामपंथी दलों के साथ बातचीत शुरू की। 543 सदस्यों वाली लोकसभा में सत्ता तक पहुंच बनाने के लिए 272 सीटों की जरूरत थी। सोनिया गांधी ने बताया कि कांग्रेस और उसके सहयोगियों ने 233 सांसदों को एकजुट कर लिया और बाकी दलों ने भी समर्थन का भरोसा दिया।

उन्हें लगा कि अंत में जरूरी संख्या पूरी हो जाएगी, इसलिए राष्ट्रपति से मुलाकात की। पत्रकारों के तीखे सवालों पर उन्होंने माना कि वो जरूरी संख्या की पहुंच से काफी दूर हैं। सरकार बनाने की कोशिश अधूरी रह गई।

उन्होंने बताया कि कुछ दल पीछे हट गए और काम अधूरा रह गया। इसके पीछे की वजह पर उन्होंने लिखा कि कई लोग प्रधानमंत्री बनने की ख्वाहिश लिए थे, जो पूरा नहीं हो सकता था। हालांकि इस बीच उन्होंने अपनी दावेदारी पर कहा कि वो कभी पीएम नहीं बनना चाहती थीं।

खुद प्रधानमंत्री बनने की कोई इच्छा नहीं होना और जरूरी संख्या तक नहीं पहुंचने की बीच भाजपा के नेतृत्व वाली सरकार को हटाने की कोशिश को उन्होंने जल्दबाजी माना। ।

समाचार स्रोत: DARSH NEWS

पाठक प्रतिक्रियाएं

इस श्रेणी की अन्य ख़बरें

राजनीति • अखिल भारतीय

कैंसर से लड़ी थीं सोनिया, किताब में जिक्र कर किया खुलासा; राहुल-प्रियंका हो गए थे इमोशनल

राजनीति • अखिल भारतीय

बाबरी से बटला हाउस तक: सोनिया गांधी की चुप्पी पर VHP ने उठाए सावल, माफी की मांग

राजनीति • अखिल भारतीय

दिल्ली की हवा में घुला जहर: दीवाली के अगले दिन 80 फीसदी प्रदूषण पटाखों से, आज भी 'बेहद खराब' वायु गुणवत्ता

राजनीति • अखिल भारतीय

मध्य प्रदेश में नर्मदा किनारे मिला दांतों वाला रहस्यमयी पत्थर, ग्रामीणों ने की विशेषज्ञ जांच की मांग

राजनीति • अखिल भारतीय

'आपातकाल को सही ठहराने की कोशिश कर रही हैं कांग्रेस नेता', सोनिया गांधी की किताब पर भाजपा का तीखा हमला

राजनीति • अखिल भारतीय

'राहुल-प्रियंका नहीं चाहते थे कि मैं प्रधानमंत्री बनूं', सोनिया गांधी ने अपनी आत्मकथा में खोले 2004 के सत्ता के राज

राजनीति • अखिल भारतीय

अन्ना आंदोलन से अहमद पटेल के निधन तक: सोनिया गांधी की आत्मकथा में तथ्यात्मक गलतियां, उठे सवाल

होम
राजनीति
खेल
सिनेमा
वायरल