कांग्रेस नेता सोनिया गांधी की तस्वीर (फाइल)। सोनिया गांधी ने अपनी किताब में कैंसर का खुलासा किया। यूपीए सरकार के दौरान विदेश में हुआ था इलाज।
सर्जरी के समय हुए राहुल-प्रियंका थे भावुक। डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। कांग्रेस नेता और पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी ने अपनी किताब 'बिलॉन्गिंग: अ जर्नी ऑफ लव' में अपने जीवन से जुड़ी कई बातों को परत-दर-परत खोला है।
इसमें उन्होंने अपनी बीमारी को लेकर भी काफी कुछ बातें की हैं। सोनिया गांधी ने अपनी बीमारी के बारे में बताया कि वो एक समय कैंसर जैसी गंभीर बीमारी से जूझ रही थीं। हालांकि अच्छी बात ये रही कि उन्होंने इस गंभीर जानलेवा बीमारी को मात दी और अब स्वस्थ जीवन जी रही हैं।
मंगलवार को जारी सोनिया गांधी के संस्मरणों में कैंसर की आधिकारिक पुष्टि हुई। इस बात की राजनीतिक हलकों में लंबे समय से चर्चा तो थी, लेकिन कभी सार्वजनिक रूप से पुष्टि नहीं हुई थी। कैंसर UPA सरकार के दूसरे कार्यकाल के दौरान हुआ था जो परेशान कर रहा था।
अपनी किताब में इस बात को भी स्पष्ट किया कि उनकी दो सर्जरी कहां हुई। पहली सर्जरी इटली में मिलान के पास 'यूरोपियन इंस्टीट्यूट ऑफ ऑन्कोलॉजी' में, और दूसरी रॉटरडैम के 'इरास्मस यूनिवर्सिटी मेडिकल सेंटर' में। इससे पहले उनकी सर्जरी न्यूयॉर्क के 'मेमोरियल स्लोन केटरिंग कैंसर सेंटर' में होने का दावा किया जाता रहा था।
सोनिया , उन्हें कभी-कभी अस्थमा और एलर्जी की समस्या तो होती थी, लेकिन 2010 तक उन्हें कोई गंभीर परेशानी नहीं थी। उन्हें ब्रेस्ट कैंसर के संदेह की वजह से सर्जरी कराने की सलाह दी गई थी। उन्होंने सर्जरी को देश से बाहर कराने का फैसला लिया।
इसकी वजह बताते हुए उन्होंने कहा कि वो मीडिया की गहमागहमी से बचना चाहती थीं। दुनिया के कई फेमस अस्पतालों के बारे में पता करने के बाद सोनिया गांधी ने डॉ. वेरोनेसी से ऑपरेशन कराने का फैसला किया।
डॉ. वेरोनेसी एक जाने-माने सर्जन थे, जो 'यूरोपियन इंस्टीट्यूट' के संस्थापक और प्रमुख थे। अपनी किताब 'बिलॉन्गिंग: अ जर्नी ऑफ लव' में सोनिया लिखती हैं, "सर्जरी के दिन, जब मुझे व्हीलचेयर पर ऑपरेशन थिएटर ले जाया जा रहा था, तब राहुल और प्रियंका ने मेरा हाथ पकड़ा और मेरे माथे पर चूमा, और मुझे भरोसा दिलाया कि सब कुछ ठीक हो जाएगा।
" आज वो स्वस्थ जीवन जी रही हैं। 'इमरजेंसी ब्रेक काम नहीं कर रहा। ', असम रेल हादसे से ठीक पहले का वीडियो आया सामने देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें।
Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं। ।
पाठक प्रतिक्रियाएं