कांग्रेस सांसद और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने BJP और RSS पर एक बार फिर तीखा हमला बोला है। इस बार उन्होंने भारतीय आध्यात्मिक परंपराओं का हवाला देते हुए दोनों संगठनों की सोच पर सवाल उठाए। राहुल ने बीजेपी और संघ के लिए 'असभ्य', 'लालची', 'जातिवादी' और 'पुरुषवादी' जैसे शब्दों का इस्तेमाल किया।
उनके इस बयान ने सियासी हलचल बढ़ा दी है। राहुल गांधी ने सोशल मीडिया पर भगवान शिव और माता पार्वती के एक स्वरूप की तस्वीर साझा की। इसके साथ उन्होंने भारतीय आध्यात्मिक परंपराओं को लेकर अपनी बात रखी और आरोप लगाया कि बीजेपी और आरएसएस इन परंपराओं की गहराई को समझने में नाकाम हैं।
उनका यह हमला ऐसे वक्त आया है, जब कांग्रेस और बीजेपी के बीच कई मुद्दों पर लगातार बयानबाजी चल रही है। शिव-पार्वती की तस्वीर शेयर कर राहुल गांधी ने क्या कहा? राहुल गांधी ने महाराष्ट्र की एलीफेंटा गुफाओं में मौजूद अर्धनारीश्वर की मूर्ति की तस्वीर शेयर की।
इस मूर्ति में शिव और पार्वती को एक ही स्वरूप में दर्शाया गया है। राहुल गांधी ने लिखा ''मैं भारतीय आध्यात्मिक और धार्मिक परंपराओं में जितना गहराई से जाता हूं, यह उतना ही साफ होता जाता है। BJP और RSS असभ्य, लालची, जातिवादी, पुरुषवादी हैं जिन्हें हमारी आध्यात्मिक और धार्मिक परंपराओं की बिल्कुल भी समझ नहीं है।
'' The deeper I go into Indian spiritual and religious traditions, the clearer it becomes. The BJP and RSS are uncouth, greedy, casteist male chauvinists with absolutely no understanding of our spiritual and religious traditions. https://t.
co/CrJxkEXNgI इसके बाद उन्होंने भारतीय आध्यात्मिक परंपराओं को लेकर अपनी बात रखी। राहुल ने कहा कि इन परंपराओं को जितना करीब से समझने की कोशिश कर रहे हैं, उतना ही उन्हें महसूस हो रहा है कि बीजेपी और आरएसएस इनके बारे में कुछ नहीं समझते। उन्होंने दोनों संगठनों पर जातिवादी और पुरुषवादी सोच रखने का आरोप भी लगाया।
राहुल गांधी की पोस्ट का संदेश सिर्फ धार्मिक प्रतीक तक सीमित नहीं था। उन्होंने अर्धनारीश्वर स्वरूप के जरिए भारतीय परंपरा में स्त्री और पुरुष के साझा अस्तित्व का संदर्भ सामने रखा और इसी आधार पर बीजेपी-आरएसएस की विचारधारा पर निशाना साधा। 'हमारे लोगों को मारा जाए और हम बातचीत करें,ये नामुमकिन', भारत-पाक के रिश्तों पर क्या बोले राहुल गांधी?
BJP-RSS समर्थकों को लेकर पहले भी क्या बोले थे राहुल? इससे पहले राहुल गांधी ने बीजेपी और आरएसएस के समर्थकों को लेकर भी सोशल मीडिया पर टिप्पणी की थी। उन्होंने दावा किया कि इन लोगों के मन में डर, गुस्सा और नफरत इस तरह भर गई है कि वे प्यार महसूस करने और उसे जाहिर करने से भी दूर हो गए हैं।
राहुल ने लिखा था कि एक हिंदू होने के नाते उनका फर्ज है कि ऐसे लोगों को इस सोच से बाहर निकलने में मदद करें। ताकि वे भी प्यार, अपनापन और खुशियों को महसूस कर सकें। अपनी पोस्ट के आखिर में उन्होंने 'सत्यम शिवम सुंदरम' लिखा था।
।
पाठक प्रतिक्रियाएं