बुधवार, 11 नवंबर 2026 04:20 PM IST
DARSH NEWS
🌤️ 24°C
खेल समाचार अखिल भारतीय 17,918 व्यूज

ICC रैंकिंग में भारतीयों का बड़ा धमाका, गूरनूर बराड़ ने लगाई 60 स्थान की छलांग, अक्षर-अर्शदीप को भी फायदा

DARSH NEWS डेस्क • 11 Nov 2026, 03:30 PM IST
ICC रैंकिंग में भारतीयों का बड़ा धमाका, गूरनूर बराड़ ने लगाई 60 स्थान की छलांग, अक्षर-अर्शदीप को भी फायदा

न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज में भारतीय खिलाड़ियों का प्रदर्शन अब लेटेस्ट आईसीसी रैंकिंग में दिखाई दिया है। खास तौर पर भारतीय गेंदबाजों ने ताजा अपडेट में अपनी स्थिति मजबूत की है। युवा तेज गेंदबाज गूरनूर बराड़ ने सबसे बड़ी छलांग लगाई है, जबकि अक्षर पटेल और अर्शदीप सिंह को भी फायदा मिला है।

गूरनूर बराड़ ने आईसीसी की ताजा वनडे गेंदबाजी रैंकिंग में 60 स्थान की छलांग लगाकर 48वां स्थान हासिल कर लिया है। न्यूजीलैंड के खिलाफ शुरुआती दो मुकाबलों में उन्होंने शानदार गेंदबाजी की। ऑकलैंड में उन्होंने 44 रन देकर तीन विकेट लिए, जबकि वेलिंगटन में 30 रन देकर चार बल्लेबाजों को आउट किया।

गूरनूर के नाम अपने शुरुआती 12 वनडे मैचों में 21 विकेट हो चुके हैं। इस प्रदर्शन ने उन्हें भारतीय टीम के उभरते हुए तेज गेंदबाजों में खास पहचान दिलाई है। अक्षर पटेल ने गेंदबाजी रैंकिंग में 23 स्थान की छलांग लगाई है।

वह अब 21वें नंबर पर पहुंच गए हैं। न्यूजीलैंड के खिलाफ दूसरे वनडे में उन्होंने 28 रन देकर दो विकेट हासिल किए थे। अर्शदीप सिंह संयुक्त रूप से 31वें स्थान पर पहुंच गए हैं।

उन्हें 11 स्थान का फायदा हुआ है। सीरीज के पहले मैच में चार विकेट लेने के बाद दूसरे मुकाबले में भी उन्होंने किफायती गेंदबाजी की। वनडे बल्लेबाजी रैंकिंग के शीर्ष चार में भी भारत के तीन खिलाड़ी मौजूद हैं।

शुभमन गिल पहले स्थान पर बने हुए हैं। न्यूजीलैंड के डेरिल मिचेल दूसरे, विराट कोहली तीसरे और रोहित शर्मा चौथे स्थान पर हैं। बारिश के कारण भारत-न्यूजीलैंड सीरीज के तीसरे वनडे में खेल नहीं हो सका।

भारत पांच मैचों की सीरीज में 2-0 से आगे है। ऐसे में बाकी मुकाबलों में भारतीय खिलाड़ियों के पास रैंकिंग में अपनी स्थिति और बेहतर करने का मौका होगा। ।

समाचार स्रोत: DARSH NEWS

पाठक प्रतिक्रियाएं

इस श्रेणी की अन्य ख़बरें

खेल समाचार • Mumbai

हार्दिक के जाने के बाद किसे मिलेगी मुंबई इंडियंस की कप्तानी? रोहित समेत ये 4 खिलाड़ी रेस में

खेल समाचार • Mumbai

हार्दिक-अर्शदीप सिंह की ट्रेड डील में किसको हुआ नुकसान? कितनी रहेगी दोनों प्लेयर्स की सैलरी?

खेल समाचार • अखिल भारतीय

प्रदूषण ने छीन लिया लाहौर से टेस्ट मैच, पाकिस्तान-श्रीलंका के बीच मुकाबला दूसरे शहर में शिफ्ट

खेल समाचार • Lucknow

रिंकू सिंह की शादी के कार्ड छपे, सिर्फ तीन सप्ताह का समय बाकी, कब और कहां लेंगे 7 फेरे

खेल समाचार • Mumbai

3 साल बाद हार्दिक पांड्या की हुई मुंबई इंडियंस से विदाई, फ्रेंचाइजी ने की घोषणा, नई टीम में ज्यादा सैलरी

खेल समाचार • अखिल भारतीय

भारत के खिलाफ टेस्ट सीरीज के लिए न्यूजीलैंड टीम का ऐलान, धांसू खिलाड़ी की हुई टीम में वापसी

खेल समाचार • अखिल भारतीय

वायु प्रदूषण को नियंत्रित करने से बच सकती हैं 90 लाख से अधिक जिंदगियां, कैंब्रिज विश्वविद्यालय के शोधकर्ताओं का दावा

होम
राजनीति
खेल
सिनेमा
वायरल