बुधवार, 11 नवंबर 2026 04:21 PM IST
DARSH NEWS
🌤️ 24°C
खेल समाचार Mumbai 16,362 व्यूज

हार्दिक के जाने के बाद किसे मिलेगी मुंबई इंडियंस की कप्तानी? रोहित समेत ये 4 खिलाड़ी रेस में

DARSH NEWS डेस्क • 11 Nov 2026, 02:30 PM IST
हार्दिक के जाने के बाद किसे मिलेगी मुंबई इंडियंस की कप्तानी? रोहित समेत ये 4 खिलाड़ी रेस में

आईपीएल 2027 से पहले मुंबई इंडियंस में बड़ा बदलाव हो गया है। टीम के कप्तान हार्दिक पांड्या अब पंजाब किंग्स की ओर से खेलते नजर आएंगे, जबकि अर्शदीप सिंह मुंबई की टीम में शामिल हो गए हैं। दोनों फ्रेंचाइजी के बीच इस ट्रेड के आधिकारिक होने के बाद अब सबसे बड़ा सवाल मुंबई की कप्तानी को लेकर है।

हार्दिक के जाने से पांच बार की चैंपियन टीम में कप्तान की जगह खाली हो गई है। ऐसे में फ्रेंचाइजी के सामने नए कप्तान को चुनने की चुनौती है। इस रेस में चार खिलाड़ियों के नाम चर्चा में हैं।

मुंबई इंडियंस को पांच आईपीएल खिताब दिलाने वाले रोहित शर्मा कप्तानी के सबसे मजबूत दावेदार माने जा रहे हैं। उन्होंने 2013, 2015, 2017, 2019 और 2020 में टीम को चैंपियन बनाया था। हार्दिक को 2024 में कप्तानी सौंपे जाने के बाद रोहित इस जिम्मेदारी से हट गए थे।

रिपोर्ट्स में यह भी दावा किया जा रहा है कि रोहित ने पहले तिलक वर्मा का नाम सुझाया था, लेकिन टीम मैनेजमेंट ने उनसे ही नेतृत्व संभालने का अनुरोध किया। तिलक वर्मा को मिल सकती है बड़ी जिम्मेदारी तिलक वर्मा मुंबई के युवा खिलाड़ियों में शामिल हैं। वह 2022 से फ्रेंचाइजी का हिस्सा हैं।

उन्हें कप्तानी देना टीम के लिए भविष्य का नेतृत्व तैयार करने वाला फैसला हो सकता है। ।

समाचार स्रोत: DARSH NEWS

पाठक प्रतिक्रियाएं

इस श्रेणी की अन्य ख़बरें

खेल समाचार • अखिल भारतीय

ICC रैंकिंग में भारतीयों का बड़ा धमाका, गूरनूर बराड़ ने लगाई 60 स्थान की छलांग, अक्षर-अर्शदीप को भी फायदा

खेल समाचार • Mumbai

हार्दिक-अर्शदीप सिंह की ट्रेड डील में किसको हुआ नुकसान? कितनी रहेगी दोनों प्लेयर्स की सैलरी?

खेल समाचार • अखिल भारतीय

प्रदूषण ने छीन लिया लाहौर से टेस्ट मैच, पाकिस्तान-श्रीलंका के बीच मुकाबला दूसरे शहर में शिफ्ट

खेल समाचार • Lucknow

रिंकू सिंह की शादी के कार्ड छपे, सिर्फ तीन सप्ताह का समय बाकी, कब और कहां लेंगे 7 फेरे

खेल समाचार • Mumbai

3 साल बाद हार्दिक पांड्या की हुई मुंबई इंडियंस से विदाई, फ्रेंचाइजी ने की घोषणा, नई टीम में ज्यादा सैलरी

खेल समाचार • अखिल भारतीय

भारत के खिलाफ टेस्ट सीरीज के लिए न्यूजीलैंड टीम का ऐलान, धांसू खिलाड़ी की हुई टीम में वापसी

खेल समाचार • अखिल भारतीय

वायु प्रदूषण को नियंत्रित करने से बच सकती हैं 90 लाख से अधिक जिंदगियां, कैंब्रिज विश्वविद्यालय के शोधकर्ताओं का दावा

होम
राजनीति
खेल
सिनेमा
वायरल