Sharad Kapoor: बॉलीवुड एक्टर शरद कपूर इन दिनों अपनी खराब सेहत और आर्थिक परेशानियों को लेकर चर्चा में हैं। हाल ही में उन्होंने फिल्म इंडस्ट्री के लोगों से आर्थिक मदद और काम देने की गुहार लगाई थी। इसके बाद सलमान खान और सोनू सूद समेत कई लोगों ने उनकी मदद के लिए हाथ बढ़ाया लेकिन अब एक्टर ने कुछ ऐसा खुलासा किया है, जिसने सभी को हैरान कर दिया है।
शरद कपूर का आरोप है कि कुछ लोग उनकी मजबूरी का फायदा उठाकर सोशल मीडिया पर वीडियो और रील्स बना रहे हैं। इतना ही नहीं, मदद के नाम पर उनके साथ एक अजीब घटना भी हुई, जिसके बाद उन्होंने अब किसी से मुलाकात नहीं करने का फैसला लिया है। मदद के नाम पर शरद कपूर के साथ हुआ क्या?
शरद कपूर ने गत 17 नवंबर 2026 को सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर कर अपनी नाराजगी जाहिर की। इस वीडियो में उन्होंने उन लोगों का आभार जताया, जिन्होंने मुश्किल वक्त में उनका साथ दिया और उनकी मदद के लिए आगे आए। हालांकि एक्टर ने सोशल मीडिया पर प्रसारित हो रहे कुछ वीडियोज और कंटेंट पर सवाल भी उठाए।
'हाथ में कैश थमाया, वीडियो बनाया, पैसे वापस ले लिए' -शरद कपूर के मुताबिक कुछ लोग उनके पास पहुंचे और उनके हाथों में पैसे रखकर इस पूरे घटनाक्रम को कैमरे में रिकॉर्ड कर लिया। बाद में उन लोगों ने वह रकम वापस भी ले ली। एक्टर का कहना है कि उन्हें समझ नहीं आ रहा कि आखिर कौन उनकी मदद करने के इरादे से आ रहा है और कौन उनकी परिस्थितियों को अपने सोशल मीडिया कंटेंट के लिए इस्तेमाल कर रहा है।
वीडियो में शरद कपूर ने कहा कि फिल्म इंडस्ट्री और उनके शुभचिंतकों ने उन्हें जो प्यार दिया है, उसके लिए वह बेहद आभारी हैं लेकिन सोशल मीडिया पर जिस तरह की गलत चीजें दिखाई जा रही हैं, उससे वह काफी परेशान हैं। उन्होंने ये भी साफ किया कि अब वह किसी से मिलना नहीं चाहते।
शरद कपूर ने अपने वीडियो में उन लोगों के व्यवहार पर नाराजगी जताई, जो मदद के नाम पर उनके पास आते हैं और फिर उनकी स्थिति को रिकॉर्ड करके सोशल मीडिया पर शेयर करते हैं। एक्टर के मुताबिक उनकी सहमति के बिना पैसे उनके हाथों में रखे गए और वीडियो बनाने के बाद वापस ले लिए गए।
इस घटना ने उन्हें मानसिक रूप से भी परेशान किया है। यही वजह है कि उन्होंने फिलहाल लोगों से दूरी बनाने का फैसला किया है। शरद कपूर चाहते हैं कि उनकी निजी परिस्थितियों को समझा जाए और उनकी परेशानी को सोशल मीडिया पर दिखावे या लोकप्रियता हासिल करने का जरिया न बनाया जाए।
A post shared by Bezubaan Public Welfare Trust (@official_bezubaantrust) हेमा चौधरी का कहना है कि शरद कपूर इस समय मानसिक और शारीरिक रूप से मुश्किल दौर से गुजर रहे हैं। उन्हें बार-बार कैमरे के सामने लाकर सवाल पूछने या बयान देने के लिए मजबूर करना सही नहीं है। फिलहाल एक्टर को मेडिकल केयर, आराम और प्राइवेसी की जरूरत है।
हेमा चौधरी ने ये भी बताया कि उनकी देखभाल के लिए जरूरी मेडिकल इंतजाम किए जा रहे हैं। ।
पाठक प्रतिक्रियाएं