बुधवार, 18 नवंबर 2026 10:12 AM IST
DARSH NEWS
🌤️ 19°C
स्पेशल अखिल भारतीय 15,616 व्यूज

UP Election: कांग्रेस को सिर्फ 24 सीटें देगी सपा? अखिलेश का ऑफर मानेंगे राहुल गांधी! समझें गठबंधन की असली गणित

DARSH NEWS डेस्क • 18 Nov 2026, 08:33 AM IST
UP Election: कांग्रेस को सिर्फ 24 सीटें देगी सपा? अखिलेश का ऑफर मानेंगे राहुल गांधी! समझें गठबंधन की असली गणित

उत्तर प्रदेश में 2027 के विधानसभा चुनाव की तैयारी के बीच समाजवादी पार्टी (सपा) और कांग्रेस के बीच सीटों को लेकर बातचीत का रास्ता खुल गया है। दोनों दल भले ही साथ चुनाव लड़ने की बात कर रहे हों, लेकिन सीटों का बंटवारा आसान नहीं रहने वाला। इसकी वजह है दोनों पार्टियों की अपनी-अपनी चुनावी दावेदारी।

एक तरफ अखिलेश यादव की सपा यूपी में खुद को विपक्ष की सबसे बड़ी ताकत मान रही है, तो दूसरी तरफ कांग्रेस भी गठबंधन में अपनी हिस्सेदारी बढ़ाना चाहती है। इस बीच चर्चा है कि सपा ने कांग्रेस के सामने शुरुआत में करीब 24 सीटों का प्रस्ताव रखने की तैयारी की है। अगर ऐसा होता है तो कांग्रेस के लिए यह शुरुआती पेशकश उसके पुराने दावे से काफी कम होगी।

सपा का यह प्रस्ताव 2022 के विधानसभा चुनाव में कांग्रेस के प्रदर्शन को आधार बनाकर तैयार किया जा रहा है। ऐसे में सवाल है कि क्या राहुल गांधी की पार्टी 24 सीटों पर मान जाएगी या फिर यूपी में INDIA गठबंधन के भीतर सीटों को लेकर नई खींचतान देखने को मिलेगी? कांग्रेस को 24 सीटों का ऑफर क्यों?

सपा की शुरुआती रणनीति कांग्रेस के पिछले चुनावी प्रदर्शन पर टिकी बताई जा रही है। पार्टी उन सीटों को बातचीत का आधार बनाना चाहती है, जहां 2022 के विधानसभा चुनाव में कांग्रेस उम्मीदवारों को 20 हजार से ज्यादा वोट मिले थे। टाइम्स ऑफ इंडिया की रिपोर्ट के मुताबिक, ऐसी 21 विधानसभा सीटें हैं, जिन पर कांग्रेस को 20 हजार से अधिक वोट मिले थे।

इसके अलावा चार सीटें ऐसी भी हैं, जहां पार्टी इस आंकड़े के काफी करीब पहुंची थी। इन सीटों को भी शुरुआती बातचीत में शामिल किया जा सकता है। हालांकि, सपा अपनी मौजूदा सीटों को लेकर समझौता करने के मूड में नहीं दिख रही है।

जिन विधानसभा क्षेत्रों में उसके मौजूदा विधायक हैं, वहां पार्टी अपना दावा बनाए रखना चाहती है। ऐसे में कांग्रेस को जगह देने के लिए उन सीटों पर भी विचार हो सकता है, जहां उसके उम्मीदवारों को पिछली बार 10 हजार से 20 हजार के बीच वोट मिले थे। यानी सपा का फोकस सिर्फ कांग्रेस की पुरानी मांग पर नहीं, बल्कि पिछले चुनाव में उसके उम्मीदवारों की ताकत पर रहने वाला है।

यही वजह है कि करीब 24 सीटों से बातचीत शुरू होने की चर्चा है। UP चुनाव 2027 से पहले अखिलेश यादव को कांग्रेस का झटका, सपा की जीती हुई 22 सीटों पर भी दावा, अब कैसे बनेगी बात? राहुल गांधी और अखिलेश यादव की बातचीत से कैसे खुला रास्ता?

सीट बंटवारे पर बातचीत की तैयारी के बीच दोनों दलों के शीर्ष नेताओं के बीच सोमवार को दिल्ली में मुलाकात के दौरान चर्चा हुई। यह बातचीत सोनिया गांधी की किताब के लॉन्च कार्यक्रम से इतर हुई। राहुल गांधी को इस बातचीत में पता चला कि 17 नवंबर को सीट बंटवारे को लेकर प्रस्तावित बैठक की जानकारी न तो अखिलेश यादव को थी और न ही सपा के पदाधिकारियों को।

इतना ही नहीं, सपा ने बातचीत के लिए अभी तक अपनी कोई आधिकारिक टीम भी तैयार नहीं की थी। ।

समाचार स्रोत: DARSH NEWS

पाठक प्रतिक्रियाएं

इस श्रेणी की अन्य ख़बरें

स्पेशल • अखिल भारतीय

'हाथ में कैश थमाया, वीडियो बनाया, पैसे वापस ले लिए', शरद कपूर का छलका दर्द, एक्टर संग सरेआम हुआ ऐसा बर्ताव

स्पेशल • अखिल भारतीय

Weather Alert: दिल्ली-NCR से UP तक कोहरे का अलर्ट, किन राज्यों में 19-20 NOV को Akvan का कहर? कहां भारी बारिश

स्पेशल • अखिल भारतीय

Javed Akhtar पर भगवान राम को लेकर भड़के मौलाना रशीदी, क्यों कहा- राम पाल नाम रखें, जिस्म-किडनियां तक बेच डाले

स्पेशल • अखिल भारतीय

भारत-बांग्लादेश सीमा पर हलचल! BSF जवान को BGB ने क्यों पकड़ा? 6.5 घंटे बाद रिहाई

स्पेशल • अखिल भारतीय

Nvidia CEO Comeback: 'बोर्ड चाहे तो दोबारा संभालूंगा कंपनी की कमान', Jensen ने अपनी गलतियों पर क्या कहा?

स्पेशल • अखिल भारतीय

Delhi: बिना जांच नहीं मिलेगा प्रदूषण सर्टिफिकेट! रेखा सरकार ने 500 केंद्रों के लिए खोला ₹5 करोड़ का खजाना

स्पेशल • अखिल भारतीय

Russia Plane Crash Reason: साइबेरिया में कैसे क्रैश हुआ रूसी मिलिट्री प्लेन? 17 लोगों की मौत की खबर

होम
राजनीति
खेल
सिनेमा
वायरल