सोमवार, 16 नवंबर 2026 11:44 PM IST
DARSH NEWS
🌤️ 13°C
मनोरंजन अखिल भारतीय 7,643 व्यूज

'हनुमान' एक्टर Teja Sajja ने इंटीमेट सेरेमनी में की सगाई, कौन है अभिनेता की होने वाली दुल्हन?

DARSH NEWS डेस्क • 16 Nov 2026, 06:59 PM IST
'हनुमान' एक्टर Teja Sajja ने इंटीमेट सेरेमनी में की सगाई, कौन है अभिनेता की होने वाली दुल्हन?

HanuMan फिल्म के एक्टर तेजा सज्जा ने हैदराबाद में एक प्राइवेट सेरेमनी में सगाई कर ली है। तेजा सज्जा ने प्राइवेट सेरेमनी में की सगाई फिल्मों से ताल्लुक नहीं रखती हैं एक्टर की मंगेतर एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। सुपरहीरो फिल्म 'हनुमान' में अपनी भूमिका के लिए मशहूर एक्टर तेजा सज्जा ने सोमवार, 16 नवंबर को हैदराबाद में एक निजी समारोह में अपनी लॉन्ग टाइम पार्टनर से सगाई कर ली है।

सगाई की तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हैं और इन तस्वीरों ने उत्सुकता बढ़ा दी है कि आखिर तेजा सज्जा की होने वाली वाइफ है कौन? सगाई समारोह हैदराबाद के बंजारा हिल्स स्थित ताज कृष्णा में आयोजित किया गया था। इस इवेंट में कपल के परिवार के सदस्य, करीबी दोस्त, तेलुगु फिल्म इंडस्ट्री और राजनीति की कई जानी-मानी हस्तियां शामिल हुईं।

हालांकि तेजा ने अभी तक अपने सोशल मीडिया अकाउंट्स पर समारोह की तस्वीरें शेयर नहीं की हैं, लेकिन कपल की पहली झलक ने ही फैंस का ध्यान खींच लिया है। एक्टर ने अब तक अपने रिश्ते को लोगों की नजरों से दूर रखा है लेकिन जब से सगाई की तस्वीरें सामने आई हैं फैंस उनकी होने वाली वाइफ के बारे में जानने के लिए एक्साइटेड हैं।

तेजा की होने वाली पत्नी हैदराबाद की रहने वाली हैं और फिलहाल अमेरिका में रहती हैं। वह अपने पिता के साथ टेक्नोलॉजी सेक्टर में काम करती हैं और उनके परिवार का फिल्म इंडस्ट्री से कोई लेना-देना नहीं है। एक पुराने इंटरव्यू में तेजा ने अपनी मंगेतर के बारे में बात करते हुए बताया था कि वह उनकी पहचान उजागर नहीं करना चाहते।

इसकी वजह है कि वे अमेरिका में पली-बढ़ी हैं और उन्हें फिल्म इंडस्ट्री की पब्लिसिटी की आदत नहीं है। इसीलिए मैंने सोचा कि यह बेहतर है। तेजा ने उनका नाम और अन्य जानकारियां सीक्रेट रखी हैं, क्योंकि वह चाहते हैं कि वह मीडिया और पब्लिसिटी से दूर रहें।

इस खास मौके पर कई मशहूर हस्तियां कपल को बधाई देने पहुंचीं। इनमें अभिनेता चिरंजीवी, राणा दग्गुबाती, नानी, निधि अग्रवाल, शिवाजी और रघु बाबू शामिल थे। फिल्म निर्माता अल्लू अरविंद, निर्देशक कार्तिक गट्टमनेनी और निर्माता साहू गारापति भी वहां मौजूद थे।

इस इवेटं में शामिल होने वाले राजनीतिक नेताओं में केंद्रीय मंत्री जी. किशन रेड्डी और बीआरएस नेता टी. हरीश राव शामिल थे।

The mighty Megastar @KChiruTweets makes a powerful entry at the #TejaSajjaEngagement. ❤️‍🔥 Super Hero @tejasajja123 https://t. co/jIpFxpJp6i सगाई के बाद, तेजा और उनकी मंगेतर उदयपुर में शादी कर सकते हैं।

अभिनेता ने पहले ही बताया था कि यह रिश्ता उनके माता-पिता ने तय किया है। साथ ही, उम्मीद है कि वह हैदराबाद में अपने दोस्तों और तेलुगु फिल्म इंडस्ट्री के साथियों के लिए एक रिसेप्शन भी देंगे। तेजा सज्जा (Teja Sajja) ने अपने करियर की शुरुआत एक चाइल्ड आर्टिस्ट के रूप में की थी, और बाद में वे तेलुगु सिनेमा में एक जाना-माना चेहरा बन गए।

हालांकि, प्रशांत वर्मा की फिल्म 'हनुमान' (Hanu-Man) ने उन्हें बड़ी पहचान दिलाई। यह सुपरहीरो फिल्म बहुत सफल रही और इसने उन्हें पैन इंडिया पहचान दी। ।

समाचार स्रोत: DARSH NEWS

पाठक प्रतिक्रियाएं

इस श्रेणी की अन्य ख़बरें

मनोरंजन • अखिल भारतीय

हमले के बाद काम पर लौटे Tiger Shroff, 17 साल पुराने गाने के रीमिक्स में आएंगे नजर; टीजर में दिखाए सिक्स पैक एब्स

मनोरंजन • अखिल भारतीय

6 मिनट में लिखा गया था साउथ का पहला ग्लोबल चार्टबस्टर, Dhanush के गाने को आखिर क्यों मिला 'सूप सॉन्ग' का टैग?

मनोरंजन • अखिल भारतीय

छठ के मौके पर एकता कपूर ने किया 'The Vvaan 2' का एलान, टीजर में दिखी छठी मैया की झलक; जानें कब रिलीज होगी फिल्म

मनोरंजन • अखिल भारतीय

लहंगे में नाचते हुए ऊप्स मूमेंट का शिकार हुई गोरी नागोरी? धड़ल्ले से वायरल हो रहा है ये वाला वीडियो

मनोरंजन • अखिल भारतीय

कव्वाली को सिनेमा में दिलाई पहचान, ओपी नैय्यर से रहा विवाद; ऋतिक के दादाजी ने दिया बॉलीवुड को कल्ट गीतों का तोहफा

मनोरंजन • अखिल भारतीय

25 किलो की ड्रेस पहनकर Sridevi ने किया था डांस, एक्ट्रेस की फ्लॉप फिल्म का वो गाना जिसपर खर्च हुए 1 करोड़ रुपये

मनोरंजन • अखिल भारतीय

जीरे डिग्री में छह घंटे तक बर्फीले पानी में मातृभूमि की शूटिंग करते रहे सलमान खान, हालत देख ठिठुर उठी पूरी टीम

होम
राजनीति
खेल
सिनेमा
वायरल