धनुष और रविचंदर के चार्टबस्टर गाने Why This Kolaveri Di को 'सूप सॉन्ग' क्यों कहा जाता है? आइए जानते हैं 6 मिनट में लिखे गए थे इस हिट ट्रैक के लिरिक्स 15 साल पहले हर किसी जुबां पर चढ़ा था सॉन्ग एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। क्या आपको वो दिन याद हैं जब लगभग हर कोई 'वाय दिस कोलावेरी डी?
' गा रहा था। भले ही किसी को इस गाने का मतलब ना पता हो लेकिन हर म्यूजिक लवर्स की जुबां पर ये सॉन्ग चढ़ा हुआ था। बच्चों से लेकर बड़े तक इसे गुनगुना रहे थे।
धनुष (Dhanush) और अनिरुद्ध रविचंदर (Anirudh Ravichander) का यह गाना 15 साल पहले रिलीज हुआ था और जैसे ही रिलीज हुआ इसने नजरअंदाज करना नामुमकिन था। 16 नवंबर 2011 को रिलीज हुआ यह गाना रातों-रात इंटरनेट पर छा गया। फेसबुक टाइमलाइन से लेकर यूट्यूब प्लेलिस्ट तक।
यहां तक कि जिन लोगों ने कभी कोई तमिल गाना नहीं सुना था, वे भी इसे गुनगुनाने लगे। हालांकि जितना दिलचस्प ये गाना है उतने ही दिलचस्प इसके बनने के पीछे के किस्से हैं। ऐश्वर्या आर.
धनुष द्वारा निर्देशित तमिल फिल्म '3' के लिए अनिरुद्ध ने इस गाने को कंपोज किया था। इसमें धनुष ने एक दिल टूटे आशिक का किरदार निभाया था जो अपने असफल रोमांस को समझने की कोशिश कर रहा है। अनिरुद्ध की उम्र उस समय सिर्फ 21 साल थी जब उन्होंने यह गाना तैयार किया।
इसी गाने के साथ उन्होंने एक फिल्म संगीतकार के तौर पर अपने करियर की शुरुआत भी की। जैसे ही यह गाना इंटरनेट पर आया, लोगों को इसके लिरिक्स का मतलब तो नहीं पता था लेकिन फिर भी हर किसी की जुबां पर यह चढ़ा हुआ था। 'व्हाई दिस कोलावेरी डी' दुनिया भर में वायरल हो गया और साथ ही साउथ सिनेमा के दायरे से बाहर निकलकर इसने ग्लोबल पहचान बनाई और डिजीटल युग में साउथ सिनेमा का पहला चार्टबस्टर गाना बना।
अनिरुद्ध ने लगभग पांच मिनट में ही इसकी धुन बना ली थी। जब धनुष ने इसे सुना, तो उनके मन में जो शब्द आए, वे उन्हें गाने लगे। यहीं से वह मशहूर लाइन, 'व्हाई दिस कोलावेरी डी?
' (Why this kolaveri di? ) सामने आई और बस इसी तरह, एक गाना आकार लेने लगा। अगर धुन बनाने में कुछ ही मिनट लगे, तो बोल लिखने में भी ज्यादा समय नहीं लगा।
एक पुराने इंटरव्यू में, धनुष ने बताया कि उन्होंने यह गाना सिर्फ 6 मिनट में लिख दिया था। उन्होंने कहा, 'मुझे 'कोलावेरी डी' के बोल लिखने में सिर्फ छह मिनट लगे। इसके बोल बहुत सरल हैं और मैंने यह ध्यान रखा है कि इसमें इस्तेमाल किए गए शब्द हर तरह के दर्शकों को समझ आ सकें।
ये सभी शब्द ऐसे हैं जिनका इस्तेमाल हम सब अपनी रोजमर्रा की जिंदगी में करते हैं, लेकिन आमतौर पर हम इन्हें गानों में इस्तेमाल नहीं करते। यही इस गाने की सबसे खास बात है'। ।
पाठक प्रतिक्रियाएं