सोमवार, 16 नवंबर 2026 11:44 PM IST
DARSH NEWS
🌤️ 13°C
मनोरंजन अखिल भारतीय 14,373 व्यूज

25 किलो की ड्रेस पहनकर Sridevi ने किया था डांस, एक्ट्रेस की फ्लॉप फिल्म का वो गाना जिसपर खर्च हुए 1 करोड़ रुपये

DARSH NEWS डेस्क • 16 Nov 2026, 04:36 PM IST
25 किलो की ड्रेस पहनकर Sridevi ने किया था डांस, एक्ट्रेस की फ्लॉप फिल्म का वो गाना जिसपर खर्च हुए 1 करोड़ रुपये

श्रीदेवी ने फिल्म 'रूप की रानी चोरों का राजा' के गाने 'पर्दा उठा के' के लिए 25 किलो का भारी कॉस्ट्यूम पहनकर कई दिनों तक डांस किया था। श्रीदेवी ने 25 किलो का भारी कॉस्ट्यूम पहना था 'रूप की रानी चोरों का राजा' फिल्म बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप थी यह उस दौर की सबसे महंगी फिल्मों में से एक थी एंटरटेनमेंट डेस्क,नई दिल्ली।

श्रीदेवी (Sridevi) सिनेमा में जितना अपनी अदाकारी के लिए जानी जाती हैं उतना ही पसंद उनके डांस को भी किया जाता था। टैलेंट उनमें कूट-कूटकर भरा था जिसकी वजह से उन्हें बॉलीवुड की लेडी सुपरस्टार का भी टैग मिला। दक्षिण भारतीय सिनेमा से अपने एक्टिंग करियर की शुरुआत करने वाली श्रीदेवी ने 80 और 90 के दशक में बॉलीवुड में जमकर धूम मचाई थी।

आज आपको श्रीदेवी की ऐसी ही एक बहुचर्चित फिल्म का किस्सा बताएंगे जोकि साल 1993 में रिलीज हुई थी। हम बात कर रहे हैं एक्शन-कॉमेडी फिल्म रूप की रानी चोरों का राजा की। इस मूवी में श्रीदेवी के अपोजिट अनिल कपूर नजर आए थे।

ये फिल्म भले ही बॉक्स ऑफिस पर असफल रही हो लेकिन उस समय यह भारतीय सिनेमा के इतिहास की सबसे महंगी फिल्मों में से एक थी। इस फिल्म के गाने पर्दा उठा के लिए श्रीदेवी ने 25 किलो का कॉस्ट्यूम पहना था। इस गाने में आपको उनका वो गोल्डन लुक तो याद ही होगा।

कई बार प्रैक्टिस के दौरान इसके मोती टूट जाते या फिर फेदर निकल जाता लेकिन श्रीदेवी के चेहरे पर इसको लेकर कोई परेशानी देखने को नहीं मिली। कहा तो ये तक जाता है कि कॉस्ट्यूम डिजाइनर नीता लूला को इसका आइडिया एडी मर्फी की फिल्म कमिंग टू अमेरिका से मिला था। इसमें मेटल पीसेज, फेदर आदि लगाए गए थे।

सुबह 9 बजे से रात 10 बजे तक शूट चलता था और श्रीदेवी उस भारी कॉस्ट्यूम के साथ डांस करती थीं। बात करें फिल्म की तो इस फिल्म का निर्देशन सतीश कौशिक ने किया था जबकि इसके निर्माता बोनी कपूर थे। फिल्म की कहानी और गीत जावेद अख्तर ने लिखे थे।

वहीं बात करें फिल्म के बजट की तो उस दौर में फिल्म का बजट जहां 2 से 3 करोड़ रुपये होता था, वहीं इस फिल्म पर करीब 9 से 10 करोड़ रुपये खर्च हुए थे। सिर्फ टाइटल सॉन्ग की शूटिंग में ही करीब 1 करोड़ रुपये लग गए थे। भारी बजट और बड़ी स्टारकास्ट के बावजूद फिल्म बॉक्स ऑफिस पर बुरी तरह फ्लॉप साबित हुई।

इससे निर्माता बोनी कपूर को भारी आर्थिक नुकसान और कर्ज का सामना करना पड़ा था। देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।

।

समाचार स्रोत: DARSH NEWS

पाठक प्रतिक्रियाएं

इस श्रेणी की अन्य ख़बरें

मनोरंजन • अखिल भारतीय

हमले के बाद काम पर लौटे Tiger Shroff, 17 साल पुराने गाने के रीमिक्स में आएंगे नजर; टीजर में दिखाए सिक्स पैक एब्स

मनोरंजन • अखिल भारतीय

6 मिनट में लिखा गया था साउथ का पहला ग्लोबल चार्टबस्टर, Dhanush के गाने को आखिर क्यों मिला 'सूप सॉन्ग' का टैग?

मनोरंजन • अखिल भारतीय

छठ के मौके पर एकता कपूर ने किया 'The Vvaan 2' का एलान, टीजर में दिखी छठी मैया की झलक; जानें कब रिलीज होगी फिल्म

मनोरंजन • अखिल भारतीय

'हनुमान' एक्टर Teja Sajja ने इंटीमेट सेरेमनी में की सगाई, कौन है अभिनेता की होने वाली दुल्हन?

मनोरंजन • अखिल भारतीय

लहंगे में नाचते हुए ऊप्स मूमेंट का शिकार हुई गोरी नागोरी? धड़ल्ले से वायरल हो रहा है ये वाला वीडियो

मनोरंजन • अखिल भारतीय

कव्वाली को सिनेमा में दिलाई पहचान, ओपी नैय्यर से रहा विवाद; ऋतिक के दादाजी ने दिया बॉलीवुड को कल्ट गीतों का तोहफा

मनोरंजन • अखिल भारतीय

जीरे डिग्री में छह घंटे तक बर्फीले पानी में मातृभूमि की शूटिंग करते रहे सलमान खान, हालत देख ठिठुर उठी पूरी टीम

होम
राजनीति
खेल
सिनेमा
वायरल