भारतीय मैनस्ट्रीम सिनेमा में कव्वाली लाने का क्रेडिट ऋतिक रोशन के दादाजी को दिया जाता है। हारमोनियम बजाते हुए रोशन लाल नागरथ की एक तस्वीर कव्वाली को मैनस्ट्रीम सिनेमा में लेकर आए रोशन लाल नागरथ ओ पी नय्यर से विवाद में लता मंगेशकर ने दिया था साथ एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली।
जब 'धुरंधर' रिलीज हुई तो कहानी और किरदारों के साथ-साथ इसके बैकग्राउंड म्यूजिक ने काफी चर्चा बटोरी। फिल्म में कई पुराने गीतों और कव्वाली का रीमिक्स बनाया जो दर्शकों को खूब पसंद आया और यह हमेशा के लिए संगीत प्रेमियों की लिस्ट में शामिल हो गए। इन्हीं गानों में से एक था 'ना तो कारवां की तलाश है', जो कि 1960 की फिल्म 'बरसात की रात' की मशहूर कव्वाली का रीक्रिएटेड वर्जन है।
इस कव्वाली के संगीतकार ऋतिक रोशन के दादा यानी रोशन हैं वहीं इसके लिरिसिस्ट साहिर लुधियानवी हैं। यह कव्वाली तो हिट हुई है लेकिन क्या आप जानते हैं रोशन को सिनेमा में कव्वाली को पहचान दिलाने का क्रेडिट दिया जाता है? रोशन को फिल्मी कव्वाली को पहचान दिलाने का क्रेडिट दिया जाता है।
उन्होंने सूफी भक्ति संगीत को फिल्मी रूप दिया लेकिन बिना उसके पारंपरिक स्वरूप को बदले। इसीलिए उनके द्वारा कंपोज की गई कव्वाली सफल भी हुई। 'ना तो कारवां की तलाश है' के अलावा उन्होंने 'ये इश्क इश्क है' और 'निगाहें मिलाने को जी चाहता है' जैसी शानदार कव्वाली बनाई है।
1954 की फिल्म 'महबूबा' के निर्माण के दौरान, निर्माताओं ने संगीत निर्देशक के रूप में रोशन को हटाकर उनकी जगह उभरते हुए सितारे ओ. पी. नैयर को लेने का फैसला किया।
इसके बाद दिग्गज गायिका लता मंगेशकर (Lata Mangeshkar) को लगा कि रोशन केसाथ यह ठीक नहीं हुआ। अपनी निष्ठा और उसूलों के चलते, उन्होंने ओ. पी.
नैयर के लिए गाने से इनकार कर दिया। इस फैसले की वजह से लता मंगेशकर और ओ. पी.
नैयर के बीच जीवन भर के लिए एक प्रोफेशनल दरार आ गई। अपने शानदार करियर के दौरान इन दोनों ने कभी एक साथ कोई गाना रिकॉर्ड नहीं किया, जबकि दूसरी ओर लता मंगेशकर और रोशन के बीच जीवन भर का एक गहरा रिश्ता कायम हो गया। ।
पाठक प्रतिक्रियाएं