फायरिंग की घटना के बाद सेट पर लौटे टाइगर श्रॉफ एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। 18 अक्टूबर को अपनी कार से जुड़ी गोलीबारी की घटना के बाद, टाइगर श्रॉफ वापस सेट पर लौट आए हैं। इसी बीच, अभिनेता ने अपने फैंस को अपने आने वाले गाने 'तेनु लेके जाना' की एक झलक दिखाई है।
गाने की इस झलक में टाइगर अपने सिक्स-पैक एब्स दिखाते हुए नजर आ रहे हैं। यह गाना 18 नवंबर को रिलीज होने वाला है। इस गाने के टीजर में वे केतिका शर्मा के साथ नजर आ रहे हैं जिसमें दोनों की केमिस्ट्री काफी शानदार लग रही है।
केतिका ने इस गाने का टीजर रिलीज करते हुए लिखा, 'जो आगे आना वाला है उसका एक छोटा सा टीजर- तेनु लेके जाना, 18 नवंबर को होगा रिलीज। बता दें कि 18 अक्टूबर को कुछ अज्ञात हमलावरों ने टाइगर श्रॉफ (Tiger Shroff) की गाड़ी पर कथित तौर पर गोलियां चलाईं, जब वह फुटबॉल ग्राउंड से घर लौट रहे थे।
बताया जा रहा है कि इस घटना के दौरान बारूद और कार का शीशा टूटने की वजह से अभिनेता को मामूली चोटें आईं। A post shared by Tiger shroff (@tigerjackieshroff) टाइगर श्रॉफ को पिछली बार ए. हर्षा की एक्शन थ्रिलर 'बागी 4' (Baaghi 4) में देखा गया था।
इस फिल्म में संजय दत्त, हरनाज संधू, सोनम बाजवा, श्रेयस तलपड़े, महेश ठाकुर, सौरभ सचदेवा और उपेंद्र लिमये जैसे कलाकार भी शामिल हैं। साजिद नाडियाडवाला द्वारा प्रोड्यूस की गई यह फिल्म 5 सितंबर, 2025 को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। इसके बाद, वह रेमो डिसूजा के निर्देशन में बनने वाली एक ऐसी फिल्म में नजर आएंगे जिसका नाम अभी तय नहीं हुआ है।
इस फिल्म में एल्विश यादव और अभिषेक बनर्जी भी नजर आएंगे। देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।
।
पाठक प्रतिक्रियाएं