सोमवार, 23 नवंबर 2026 05:15 PM IST
DARSH NEWS
🌤️ 19°C
मनोरंजन अखिल भारतीय 7,324 व्यूज

'हनुमान जी भारत के आयरन मैन हैं। ' Ramayana में Sunny Deol की कास्टिंग पर नमित मल्होत्रा का बयान

DARSH NEWS डेस्क • 23 Nov 2026, 04:41 PM IST
'हनुमान जी भारत के आयरन मैन हैं। ' Ramayana में Sunny Deol की कास्टिंग पर नमित मल्होत्रा का बयान

नमित मल्होत्रा ने हाल ही में बताया कि आखिर उन्होंने सनी देओल को 'रामायण' (Ramayana) में हनुमान के किरदार में कास्ट क्यों किया? नमित मल्होत्रा ने हनुमान के किरदार की तुलना 'आयरन मैन' से की हनुमान के किरदार के लिए सनी देओल को क्यों चुना? दूसरे पार्ट में सनी देओल का है अहम किरदार एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली।

नितेश तिवारी के निर्देशन में बनी 'रामायण' 5 नवंबर को सिनेमाघरों में रिलीज हुई। रणबीर कपूर, साई पल्लवी और यश स्टारर इस फिल्म के मिड-क्रेडिट सीन में भगवान हनुमान के रूप में सनी देओल की एक झलक देखने को मिली। हालांकि एक्टर का चेहरा नहीं दिखाया गया, लेकिन इस एक झलक ने फैंस के मन दूसरे पार्ट को लेकर एक्साइटमेंट बढ़ा दी है।

दर्शक पार्ट 2 में सनी देओल (Sunny Deol) को हनुमान जी के रूप में देखने के लिए काफी उत्सुक है। हाल ही में हुए एक इंटरव्यू में, निर्माता नमित मल्होत्रा ने भगवान हनुमान को 'रामायण' (Ramayana) का सबसे प्रिय किरदार बताया और उनकी तुलना 'आयरन मैन' (Iron Man) से की। उन्होंने यह भी बताया कि उन्हें क्यों लगता है कि फिल्म में भगवान हनुमान का किरदार निभाने के लिए सनी देओल सबसे सही चुनाव हैं।

भगवान हनुमान के बारे में बात करते हुए, नमित मल्होत्रा ने कहा, 'वे पूरी रामायण में सबसे चहेते किरदार हैं। आप उन्हें हमारे 'आयरन मैन' के रूप में देख सकते हैं, क्योंकि वे सबके चहेते हैं। अगली फिल्म का लेवल और भी ऊंचा होगा क्योंकि इसमें हनुमान शामिल हैं।

यह एक रोमांचक सफर होने वाला है और उस परिचय को बचाकर रखना अच्छा रहा, क्योंकि हमने दर्शकों को इस सस्पेंस में छोड़ दिया था कि अब राम आगे क्या करेंगे और अब आप देखेंगे कि कौन इस अभियान की कमान संभालने वाला है'। 'रामायण' के निर्माता ने आगे बताया कि उन्हें क्यों लगता है कि भगवान हनुमान के किरदार के लिए सनी देओल एकदम सही चुनाव हैं।

उन्होंने कहा, 'भारत में, भगवान हनुमान का किरदार निभाने वाले लोकप्रिय अभिनेताओं का एक इतिहास रहा है'। Sunny deol as Hanuman in #Ramayana https://t. co/toA56zIrHv उन्होंने आगे कहा, 'यह एक ऐसा किरदार है जिसमें मासूमियत और सबको पसंद आने वाले स्वभाव का मेल होना चाहिए, लेकिन जब उसे गुस्सा आए, तो पहाड़ भी हिल जाएं।

हमारे देश में सनी देओल की छवि कुछ ऐसी ही है, इसलिए हमें लगा कि वही इस अमर किरदार के साथ सबसे बेहतर न्याय कर सकते हैं'। ।

समाचार स्रोत: DARSH NEWS

पाठक प्रतिक्रियाएं

इस श्रेणी की अन्य ख़बरें

मनोरंजन • अखिल भारतीय

'मैं तीन-तीन पहन लूंगी। ',महिलाओं की आजादी और बुर्के पर शबाना आजमी की दो-टूक, बोलीं- भ्रम फैलाया गया

मनोरंजन • अखिल भारतीय

13 बार रिजेक्ट हुआ था Ramayana का ये गाना, संगीतकार एआर रहमान बोले- 3 साल की मेहनत है हमारी

मनोरंजन • अखिल भारतीय

Koi Mil Gaya के बिट्टू सरदार के घर गूंजी शहनाई, हिंदू और सिख रीति-रिवाजों से अनुज पंडित ने रचाई शादी!

मनोरंजन • अखिल भारतीय

16 भाषाओं में गाए 4000 गाने, रफी और किशोर दा जैसा नहीं मिला सम्मान; शास्त्रीय संगीत के थे उस्ताद

मनोरंजन • अखिल भारतीय

'ओ.एम: ऑपरेशन मोल' का बॉक्स ऑफिस पर जलवा, 3 दिनों में 50 करोड़ के पार; क्या सोमवार को भी बरकरार रहेगा क्रेज?

मनोरंजन • अखिल भारतीय

Sunny Deol के बेटे राजीव से शादी करने वाली है सचिन तेंदुलकर की बेटी सारा, क्या है इस दावे का सच?

मनोरंजन • अखिल भारतीय

'रामायण: पार्ट 1' की ऐतिहासिक दौड़ जारी, 1000 करोड़ के जादुई आंकड़े के बेहद करीब!

होम
राजनीति
खेल
सिनेमा
वायरल