सिनेमा के दिग्गज प्लेबैक सिंगर मन्ना डे ने अपने करियर में 16 भाषाओं में 4000 से अधिक गानों को गाया था। मन्ना डे दिग्गज गायक (फोटो क्रेडिट- आईएमडीबी) एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। हिंदी सिनेमा के लीजेंड सिंगर्स के बारे में जिक्र किया जाए तो उनमें मन्ना डे का नाम जरूर शामिल होता है।
बतौर प्लेबैक सिंगर मन्ना डे (Manna Dey) का करियर काफी शानदार रहा। अपने बेहतरीन गीतों की वजह से उन्हें आज भी याद किया जाता है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि गायिकी का अद्भुत हुनर रखने वाले मन्ना डे को कभी भी मोहम्मद रफी, मुकेश और किशोर कुमार जैसे गायकों की तरह सम्मान नहीं मिला।
हालांकि, वह इससे कई ज्यादा के हकदार थे। 1 मई 1919 में कोलकाता में जन्में मन्ना डे का असली नाम प्रबोध चंद्र डे था। लेकिन उनके परिवार वाले उन्हें प्यार से मन्ना कहकर पुकारते थे और इसी वजह से उनका नाम मन्ना डे पड़ा था।
मन्ना डे के पिताजी चाहते थे कि वह वकालत करें, लेकिन कॉलेज के दिनों में पहलवानी और बॉक्सिंग में चैंपियन रहने वाले मन्ना डे की किस्मत को कुछ और ही मंजूर था। 1942 में मन्ना डे अपने चाचा के साथ मुंबई आ गए। इससे पहले वह कोलकाता से शास्त्रीय संगीत की शिक्षा प्राप्त करके आए थे।
मुंबई आकर बतौर गायक मन्ना डे को पहला ब्रेक 1943 में आई फिल्म तमन्ना के जागो आई उष पंछी बोले जागो से मिला और यहीं से बतौर सिंगर का करियर शुरू हुआ था। मन्ना डे को सबसे अधिक लोकप्रियता 1950 में आई फिल्म मशाल के ऊपर गगन विशाल। से मिली थी।
इसके बाद अमर भूपाली नाम की मूवी के गानों को गाकर मन्ना डे की किस्मत का सितारा रातोंरात चमक गया था। इस तरह से 1942 से लेकर 2013 के दौरान बतौर गायक मन्ना डे 16 भाषाओं को मिलकर करीब 4 हजार से अधिक गानों को अपनी आवाज दी थी। बात की जाए मन्ना डे के यादगार गानों के बारे में तो उनकी लिस्ट काफी लंबी है।
इस आधार पर हम आपके लिए उनके कुछ चुनिंदा सदाबहार गीतों की सूची लेकर आए हैं मन्ना डे ने बतौर गायक काफी सफलता हासिल की थी। इसके लिए उनको सिनेमा जगत के कई विशेष पुरस्कारों से भी नवाजा गया था। बेस्ट प्लेबैक सिंगर नेशनल फिल्म अवॉर्ड- (1969 और 1971) देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें।
Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं। ।
पाठक प्रतिक्रियाएं