सोमवार, 23 नवंबर 2026 04:15 PM IST
DARSH NEWS
🌤️ 21°C
मनोरंजन अखिल भारतीय 2,267 व्यूज

13 बार रिजेक्ट हुआ था Ramayana का ये गाना, संगीतकार एआर रहमान बोले- 3 साल की मेहनत है हमारी

DARSH NEWS डेस्क • 23 Nov 2026, 03:46 PM IST
13 बार रिजेक्ट हुआ था Ramayana का ये गाना, संगीतकार एआर रहमान बोले- 3 साल की मेहनत है हमारी

रामायणम् के संगीतकार ए आर रहमान ने हाल ही में फिल्म के गानों को लेकर खुलकर बात की है। रामायणम् के संगीतकार का खुलासा (फोटो क्रेडिट- एक्स) पिछले 3 साल से रामायणम् पर रहमान का फोकस एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। ऑस्कर और ग्रैमी पुरस्कार जीतने वाले भारतीय संगीतकार ए आर रहमान (A R Rahman) को भला कौन नहीं जानता।

मौजूदा समय में रहमान का नाम रामायणम् को लेकर चर्चा में बना हुआ है। इस मूवी के म्यूजिक और गानों को लेकर संगीतकार को मिली-जुली प्रतिक्रिया मिली है। अब खुद ए आर रहमान ने ये खुलासा किया है कि रामायणम् पार्ट-1 (Ramayana) का एक गाना 13 बार तैयार किया गया था और रिजेक्ट हुआ था।

इसके साथ ही उन्होंने बताया है कि वह पिछले 3 सालों से इसी मूवी पर मेहनत कर रहे हैं। बीते रविवार को ए आर रहमान इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल ऑफ इंडिया (IFFI) में मौजूद रहे। इस दौरान संगीतकार ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में, रामायणम् के दो पार्ट के एपिक के म्यूजिक के पीछे लगे समय और मेहनत के बारे में खुलकर बात की, जिसको उन्होंने जर्मन कंपोजर हैंस जिमर के साथ मिलकर तैयार किया है।

रहमान ने कहा है फिल्म के जिन ट्रैक्स को कई बार बनाने की जरूरत पड़ी, उनमें रावण तांडव (Ravana Tandav) भी था, जिसके 12 से 13 वर्जन बनाने के बाद टीम को एक ऐसा वर्जन मिला जो सबको पसंद आया। हम पिछले तीन साल से रामायणम् का संगीत बना रहे हैं और इस पर फोकस किए हुए हैं।

इस तरह से ए आर रहमान ने ये खुलासा किया है कि अभिनेता यश पर फिल्माया गया फिल्म रामायणम् का रावण तांडव सॉन्ग एक दर्जन से अधिक बार रिजेक्ट हुआ था और इसे दोबारा तैयार किया गया था। बता दें कि फिल्म रामायणम् की वैसे तो खूब तारीफ की जा रही रहे है, लेकिन इसके संगीत को क्रिटिक्स और फैंस को कमी नजर आई, जिसकी वजह से इसकी आलोचना भी हुई है।

मौजूदा समय में निर्माता नमित मल्होत्रा की रामायणम् का पहला भाग सिनेमाघरों में दर्शकों की पहली पसंद बना हुआ है। यही कारण है, जो कमाई के मामले में इस मूवी ने देश और दुनिया में धमाकेदार प्रदर्शन करते 1700 करोड़ से अधिक का ग्रॉस कलेक्शन भी कर लिया है। आपको बता दें कि रामायणम् का दूसरा भाग दो साल बाद 2028 में दीवाली के मौके पर बड़े पर्दे पर रिलीज किया जाएगा।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं। ।

समाचार स्रोत: DARSH NEWS

पाठक प्रतिक्रियाएं

इस श्रेणी की अन्य ख़बरें

मनोरंजन • अखिल भारतीय

Koi Mil Gaya के बिट्टू सरदार के घर गूंजी शहनाई, हिंदू और सिख रीति-रिवाजों से अनुज पंडित ने रचाई शादी!

मनोरंजन • अखिल भारतीय

16 भाषाओं में गाए 4000 गाने, रफी और किशोर दा जैसा नहीं मिला सम्मान; शास्त्रीय संगीत के थे उस्ताद

मनोरंजन • अखिल भारतीय

'ओ.एम: ऑपरेशन मोल' का बॉक्स ऑफिस पर जलवा, 3 दिनों में 50 करोड़ के पार; क्या सोमवार को भी बरकरार रहेगा क्रेज?

मनोरंजन • अखिल भारतीय

Sunny Deol के बेटे राजीव से शादी करने वाली है सचिन तेंदुलकर की बेटी सारा, क्या है इस दावे का सच?

मनोरंजन • अखिल भारतीय

'रामायण: पार्ट 1' की ऐतिहासिक दौड़ जारी, 1000 करोड़ के जादुई आंकड़े के बेहद करीब!

मनोरंजन • Varanasi

राजामौली लाएंगे असली 'रामायण'! 18 फॉर्मेट में रिलीज होगी महेश बाबू की Varanasi, डायरेक्टर ने खेला दांव

मनोरंजन • अखिल भारतीय

जब अनुपम खेर ने Deepika Padukone से लगवाई थी झाड़ू, परेशान होकर रोने लगी थीं एक्ट्रेस

होम
राजनीति
खेल
सिनेमा
वायरल