सोमवार, 23 नवंबर 2026 05:15 PM IST
DARSH NEWS
🌤️ 19°C
मनोरंजन अखिल भारतीय 6,935 व्यूज

'मैं तीन-तीन पहन लूंगी। ',महिलाओं की आजादी और बुर्के पर शबाना आजमी की दो-टूक, बोलीं- भ्रम फैलाया गया

DARSH NEWS डेस्क • 23 Nov 2026, 04:43 PM IST
'मैं तीन-तीन पहन लूंगी। ',महिलाओं की आजादी और बुर्के पर शबाना आजमी की दो-टूक, बोलीं- भ्रम फैलाया गया

शबाना आजमी ने बुर्के और धार्मिक शिक्षाओं की व्याख्या पर अपनी राय रखी है। उन्होंने कहा कि कुरान में बुर्का पहनने का जिक्र नहीं है। शबाना आजमी ने बुर्का पहनने का किया जिक्र कुरान में महिलाओं के लिए बुर्का पहनने का कोई जिक्र नहीं शबाना आजमी ने व्यक्तिगत पसंद पर जोर दिया धर्मनिरपेक्षता की आड़ में कट्टरवाद फैलाने की कड़ी निंदा की एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली।

दिग्गज अभिनेत्री शबाना आजमी (Shabana Azmi) ने धार्मिक शिक्षाओं की व्याख्या और महिलाओं के बुर्का पहनने से जुड़ी बहस पर अपनी राय रखी है। उषा काकड़े के साथ हाल ही में हुए एक पॉडकास्ट के दौरान,अभिनेत्री ने कहा कि कुरान में महिलाओं को विशेष रूप से बुर्का पहनने के लिए नहीं कहा गया है।

इस विषय पर बात करते हुए शबाना आजमी ने कहा,'कुरान में कहीं भी ऐसा नहीं लिखा है कि आपको इस तरह का बुर्का पहनना चाहिए। कुरान में बस इतना लिखा है कि आपकी नजरों में हया (शर्म/मर्यादा) होनी चाहिए। यह हया महिलाओं और पुरुषों, दोनों के लिए है।

' अभिनेत्री ने इस बारे में भी बात की कि कैसे कभी-कभी धार्मिक शिक्षाओं को गलत तरीके से पेश किया जाता है। शबाना आजमी ने स्पष्ट किया कि बुर्के को लेकर उनका रुख, किसी व्यक्ति की अपनी निजी पसंद चुनने की आजादी से जुड़ा है। इस बारे में आगे बोलते हुए शबाना ने कहा,'मैं बुर्का नहीं पहनती, लेकिन मेरा यह भी मानना है कि अगर कोई मुझसे कहे कि मैं बुर्का नहीं पहन सकती हूं, तो मैं तीन बुर्के पहन लूंगी।

ऐसा कहने वाले आप होते कौन हैं? लेकिन ऐसा नहीं हो सकता कि धर्मनिरपेक्षता की आड़ में आप कट्टरवाद फैलाएं। ' यह पहली बार नहीं है जब उन्होंने इस मुद्दे पर अपनी राय रखी है।

उन्होंने 2022 के कर्नाटक मामले के दौरान भी अपनी बात रखी थी, जब उडुपी के एक कॉलेज में हिजाब पहनने के कारण छह लड़कियों को कथित तौर पर प्रवेश करने से रोक दिया गया था। शबाना ने कभी चुनाव नहीं लड़ा है, लेकिन जावेद अख्तर की तरह वह भी राज्यसभा की मानद सदस्य रही हैं। 1997 में राष्ट्रपति ने शबाना को संसद के उच्च सदन (राज्यसभा) का सदस्य मनोनीत किया था।

अपने कार्यकाल के दौरान, एक अभिनेत्री के रूप में अपने व्यस्त करियर के बावजूद, वह नियमित रूप से राज्यसभा के सत्रों में शामिल होती थीं। ।

समाचार स्रोत: DARSH NEWS

पाठक प्रतिक्रियाएं

इस श्रेणी की अन्य ख़बरें

मनोरंजन • अखिल भारतीय

'हनुमान जी भारत के आयरन मैन हैं। ' Ramayana में Sunny Deol की कास्टिंग पर नमित मल्होत्रा का बयान

मनोरंजन • अखिल भारतीय

13 बार रिजेक्ट हुआ था Ramayana का ये गाना, संगीतकार एआर रहमान बोले- 3 साल की मेहनत है हमारी

मनोरंजन • अखिल भारतीय

Koi Mil Gaya के बिट्टू सरदार के घर गूंजी शहनाई, हिंदू और सिख रीति-रिवाजों से अनुज पंडित ने रचाई शादी!

मनोरंजन • अखिल भारतीय

16 भाषाओं में गाए 4000 गाने, रफी और किशोर दा जैसा नहीं मिला सम्मान; शास्त्रीय संगीत के थे उस्ताद

मनोरंजन • अखिल भारतीय

'ओ.एम: ऑपरेशन मोल' का बॉक्स ऑफिस पर जलवा, 3 दिनों में 50 करोड़ के पार; क्या सोमवार को भी बरकरार रहेगा क्रेज?

मनोरंजन • अखिल भारतीय

Sunny Deol के बेटे राजीव से शादी करने वाली है सचिन तेंदुलकर की बेटी सारा, क्या है इस दावे का सच?

मनोरंजन • अखिल भारतीय

'रामायण: पार्ट 1' की ऐतिहासिक दौड़ जारी, 1000 करोड़ के जादुई आंकड़े के बेहद करीब!

होम
राजनीति
खेल
सिनेमा
वायरल