पाकिस्तान क्रिकेट टीम के लिए टेस्ट क्रिकेट में पिछला कुछ समय अच्छा नहीं रहा है। घरेलू मैदान पर लगातार खराब प्रदर्शन और इंग्लैंड के खिलाफ शर्मनाक हार के बाद टीम को अपनी रणनीति पर दोबारा विचार करना पड़ा है। अब श्रीलंका के खिलाफ दो टेस्ट मैचों की सीरीज में पाकिस्तान एक नई शुरुआत करने उतरा है।
रावलपिंडी में सोमवार, 9 नवंबर से शुरू हुए पहले टेस्ट में पाकिस्तान ने अपनी प्लेइंग इलेवन में ऐसा फैसला लिया, जिसने सभी का ध्यान खींचा। कप्तान बाबर आजम की टीम ने एक साथ चार खिलाड़ियों को टेस्ट क्रिकेट में डेब्यू का मौका दिया है। इनमें तीन बल्लेबाज और एक तेज गेंदबाज शामिल हैं।
आइए जानते हैं कि ये चार खिलाड़ी कौन हैं और घरेलू क्रिकेट में इन्होंने कैसा प्रदर्शन किया है। पाकिस्तान की प्लेइंग XI में चार नए चेहरे श्रीलंका के खिलाफ पहले टेस्ट में पाकिस्तान की ओर से तैयब आरिफ, मोहम्मद ताहा, अराफात मिन्हास और साकिब खान को पहली बार टेस्ट खेलने का मौका मिला है।
इन चार खिलाड़ियों को मौका देना बताता है कि पाकिस्तान टीम प्रबंधन अब नए खिलाड़ियों पर भरोसा दिखाना चाहता है। खास बात यह है कि इन खिलाड़ियों ने घरेलू क्रिकेट में अपने प्रदर्शन से चयनकर्ताओं का ध्यान खींचा है। इंग्लैंड के खिलाफ हार के बाद पाकिस्तान ने बदला अपना रास्ता पाकिस्तान की टीम को अपनी पिछली टेस्ट सीरीज में इंग्लैंड के खिलाफ 0-3 से क्लीन स्वीप झेलना पड़ा था।
यह हार इसलिए भी चर्चा में रही क्योंकि सीरीज के बीच पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने सात खिलाड़ियों को वापस भेज दिया था। इसके अलावा मुख्य कोच और गेंदबाजी कोच को भी हटाया गया था। पाकिस्तान ने 2026 में श्रीलंका सीरीज से पहले सात टेस्ट खेले थे, जिनमें उसे सिर्फ एक मुकाबले में जीत मिली थी।
बांग्लादेश के खिलाफ विदेशी जमीन पर 0-2 की हार ने भी टीम की मुश्किलें बढ़ाई थीं। वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप में भी पाकिस्तान की स्थिति खराब पाकिस्तान के लिए यह सीरीज वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप 2025-27 के लिहाज से भी काफी अहम है। टीम अंक तालिका में सबसे निचले स्थान पर है, जबकि श्रीलंका सातवें नंबर पर मौजूद है।
दोनों टीमों के बीच पहला टेस्ट रावलपिंडी में 9 से 13 नवंबर तक खेला जाए रहा है। वहीं दूसरा टेस्ट 17 से 21 नवंबर तक लाहौर में होगा। पाकिस्तान के सामने अब दोहरी चुनौती है।
उसे एक तरफ टेस्ट क्रिकेट में अपनी खोई हुई लय हासिल करनी है, वहीं दूसरी तरफ नए खिलाड़ियों को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर खुद को साबित करने का मौका देना है। अजान अवैस, तैयब आरिफ, मोहम्मद ताहा, बाबर आजम (कप्तान), सऊद शकील, सलमान अली आगा, गाजी घोरी (विकेटकीपर), अराफात मिन्हास, रजाउल्लाह, मोहम्मद अब्बास और साकिब खान।
।
पाठक प्रतिक्रियाएं