सोमवार, 09 नवंबर 2026 01:38 PM IST
DARSH NEWS
🌤️ 26°C
खेल समाचार अखिल भारतीय 17,298 व्यूज

IPL में कोहराम का मिल गया इनाम, वैभव सूर्यवंशी के घर आई चमचमाती कार, इतनी है इसकी कीमत

DARSH NEWS डेस्क • 09 Nov 2026, 12:17 PM IST
IPL में कोहराम का मिल गया इनाम, वैभव सूर्यवंशी के घर आई चमचमाती कार, इतनी है इसकी कीमत

महज 15 साल की उम्र में वैभव सूर्यवंशी ने आईपीएल में ऐसे कारनामे किए हैं, जो कई अनुभवी क्रिकेटरों के लिए भी सपना होते हैं। अब मैदान पर अपने प्रदर्शन से सुर्खियां बटोरने वाले इस खिलाड़ी को एक खास तोहफा मिला है। उनका यह गिफ्ट आईपीएल के बाद से पेंडिंग था।

आईपीएल 2026 में अपने बल्ले से धमाल मचाने वाले वैभव को आखिरकार उनके शानदार प्रदर्शन का इनाम मिल गया है। उन्हें टाटा सिएरा SUV की डिलीवरी मिल गई है। वैभव अपने परिवार के साथ शोरूम पहुंचे, जहां उन्होंने नई गाड़ी की चाबी ली।

इस दौरान उनके माता-पिता और भाई भी मौजूद थे। वैभव को इनाम में टाटा सिएरा SUV मिली है। यह कंपनी की चर्चित मिड-साइज SUV है।

शोरूम से सामने आई तस्वीरों में वैभव पीले रंग की नई टाटा सिएरा के साथ नजर आए। इस खास मौके पर उनका पूरा परिवार भी मौजूद था। आईपीएल के दौरान इस कार को लेकर वैभव ने अपनी प्रतिक्रिया भी दी थी।

उन्होंने मजाकिया अंदाज में कहा था कि पहले उन्हें ड्राइविंग लाइसेंस मिलने दिया जाए। तब तक उनके पिता गाड़ी चलाएंगे और वह बगल में बैठेंगे। वैभव की तरह उनके भाई भी अभी उम्र में कम हैं, तो फ़िलहाल यह कार पिता ही चलाने वाले हैं।

वैभव को ड्राइव करने के लिए लगभग तीन साल इंतजार करना होगा। हालांकि इतनी कम उम्र में आईपीएल के शानदार प्रदर्शन के दम पर SUV हासिल करना अपने आप में उनके लिए बड़ी उपलब्धि है। मैदान पर रिकॉर्ड बनाने से लेकर अब अपने परिवार के साथ नई कार की डिलीवरी लेने तक, वैभव के लिए साल 2026 कई रहा है।

टाटा सिएरा SUV की भारतीय बाजार में एक्स-शोरूम कीमत करीब 11. 49 लाख रुपये से शुरू होकर 21. 59 लाख रुपये तक जाती है।

इसके अलग-अलग पेट्रोल और डीजल वेरिएंट उपलब्ध हैं, जिनकी कीमत फीचर्स और ट्रांसमिशन के हिसाब से अलग-अलग है। Vaibhav Sooryavanshi recieved the car for the Super Striker award for IPL 2026. 🔥😍 https://t.

co/9pcql6Yj2H उन्होंने राजस्थान रॉयल्स के लिए 16 मुकाबलों में 776 रन बनाए। इस दौरान उनका औसत 48. 50 और स्ट्राइक रेट 237।

30 रहा। उनके बल्ले से एक शतक और पांच अर्धशतक निकले। उन्होंने पूरे सीजन में 72 छक्के और 63 चौके लगाए।

।

समाचार स्रोत: DARSH NEWS

पाठक प्रतिक्रियाएं

इस श्रेणी की अन्य ख़बरें

खेल समाचार • अखिल भारतीय

न्यूजीलैंड में गौतम गंभीर को छोड़ देंगे कोचिंग स्टाफ के सदस्य, सीरीज के बीच में अचानक ऐसा फैसला क्यों?

खेल समाचार • अखिल भारतीय

अरे पाकिस्तान क्रिकेट टीम को ये क्या हुआ? श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट में उतारे 4 एकदम नए खिलाड़ी

खेल समाचार • अखिल भारतीय

तीसरे वनडे से पहले न्यूजीलैंड को लगा बड़ा झटका, कहर बरपाने वाला खिलाड़ी हुआ बाहर

खेल समाचार • अखिल भारतीय

भारत-न्यूजीलैंड के बीच तीसरा वनडे कब और कहां होगा? जानें तारीख, समय और वेन्यू की पूरी जानकारी

खेल समाचार • अखिल भारतीय

दिवाली पर टीम इंडिया नहीं दे पाई देश को गिफ्ट, पाकिस्तान के खिलाफ रोमांचक मैच में हुई हार

खेल समाचार • अखिल भारतीय

15 की उम्र में भी वैभव सूर्यवंशी क्यों नहीं खेल रहे अंडर 19 एशिया कप? कारण जानकर हो जाएगा सीना चौड़ा

खेल समाचार • अखिल भारतीय

मोहम्मद शमी ने किसके दबाव में आकर लिया संन्यास? BCCI ने सामने आकर बताई पूरी असलियत

होम
राजनीति
खेल
सिनेमा
वायरल