रविवार, 08 नवंबर 2026 07:03 PM IST
DARSH NEWS
🌤️ 20°C
खेल समाचार अखिल भारतीय 12,358 व्यूज

15 की उम्र में भी वैभव सूर्यवंशी क्यों नहीं खेल रहे अंडर 19 एशिया कप? कारण जानकर हो जाएगा सीना चौड़ा

DARSH NEWS डेस्क • 08 Nov 2026, 05:00 PM IST
15 की उम्र में भी वैभव सूर्यवंशी क्यों नहीं खेल रहे अंडर 19 एशिया कप? कारण जानकर हो जाएगा सीना चौड़ा

भारतीय क्रिकेट में इन दिनों युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी का जलवा है। महज 15 साल की उम्र में उन्होंने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से लेकर आईपीएल तक अपनी बल्लेबाजी का दम दिखाया है। कम उम्र में बड़े-बड़े रिकॉर्ड बनाने वाले इस बल्लेबाज से हर टूर्नामेंट में शानदार प्रदर्शन की उम्मीद रहती है।

हालांकि अंडर-19 एशिया कप 2026 में भारत की टीम को पाकिस्तान के खिलाफ मैदान पर उतरते देखने वाले फैंस को वैभव की कमी जरूर खल रही है। सबसे दिलचस्प बात यह है कि वैभव अभी भी उम्र के लिहाज से इस टूर्नामेंट में खेलने के योग्य हैं। इसके बावजूद उन्हें भारतीय अंडर 19 टीम में जगह नहीं मिली है, इसके पीछे एक बड़ी वजह भी है।

राइजिंग स्टार्स एशिया कप में खेलेंगे वैभव अंडर 19 टीम से आगे बढ़ चुके वैभव सूर्यवंशी को अब बड़े स्तर पर मौके मिल रहे हैं। उन्हें एसीसी राइजिंग स्टार्स एशिया कप 2026 के लिए भारत ए की 15 सदस्यीय टीम में शामिल किया गया है। तिलक वर्मा इस टीम की कप्तानी करेंगे।

इस टूर्नामेंट में वैभव को अभिषेक शर्मा, रिंकू सिंह, प्रभसिमरन सिंह और हर्षित राणा जैसे खिलाड़ियों के साथ खेलने का मौका मिलेगा। भारत ए की टीम अपना पहला मुकाबला 20 नवंबर को नेपाल के खिलाफ खेलेगी। इसके बाद 22 नवंबर को पाकिस्तान ए और 24 नवंबर को यूएई से भिड़ंत होगी।

टूर्नामेंट 19 से 29 नवंबर तक कतर के दोहा में आयोजित किया जाएगा। वैभव सूर्यवंशी 2026 में हुए अंडर-19 विश्व कप में भारतीय टीम का हिस्सा थे। उन्होंने इंग्लैंड के खिलाफ फाइनल में 80 गेंदों पर 175 रन की विस्फोटक पारी खेलकर भारत को खिताब दिलाने में अहम भूमिका निभाई थी।

इसके बाद उन्होंने आईपीएल में आकर अपना जलवा दिखाते हुए तहलका मचाया था। अब राइजिंग स्टार्स एशिया कप में भी उनके बल्ले से दमदार पारी निकलने की उम्मीद की जा रही है। ।

समाचार स्रोत: DARSH NEWS

पाठक प्रतिक्रियाएं

इस श्रेणी की अन्य ख़बरें

खेल समाचार • अखिल भारतीय

भारत-न्यूजीलैंड के बीच तीसरा वनडे कब और कहां होगा? जानें तारीख, समय और वेन्यू की पूरी जानकारी

खेल समाचार • अखिल भारतीय

दिवाली पर टीम इंडिया नहीं दे पाई देश को गिफ्ट, पाकिस्तान के खिलाफ रोमांचक मैच में हुई हार

खेल समाचार • अखिल भारतीय

मोहम्मद शमी ने किसके दबाव में आकर लिया संन्यास? BCCI ने सामने आकर बताई पूरी असलियत

खेल समाचार • अखिल भारतीय

उस्मान ख्वाजा ने रिटायरमेंट के बाद क्यों किया सेंडपेपर कांड का खुलासा? ट्रोल होने पर खुद आकर दिया बयान

खेल समाचार • अखिल भारतीय

भारतीय क्रिकेट में अर्जुन राजपूत की सनसनीखेज एंट्री, तूफानी शतक जड़कर निकाली पाकिस्तान की हेकड़ी

खेल समाचार • अखिल भारतीय

रजत पाटीदार ने भारतीय टीम से लिया अपना नाम वापस, BCCI ने नए खिलाड़ी को किया शामिल

खेल समाचार • अखिल भारतीय

भारत-पाकिस्तान के कप्तानों ने मिलाया हाथ या नहीं? टॉस पर हुई घटना बनी चर्चा का विषय

होम
राजनीति
खेल
सिनेमा
वायरल