IND vs NZ 3rd ODI: भारत और न्यूजीलैंड के बीच वनडे सीरीज में दो मैच खेले जा चुके हैं। टीम इंडिया ने शुरुआती दो मैचों में जीत दर्ज कर अपना दबदबा कायम किया है। वहीं कीवी टीम का प्रदर्शन अब तक खुद की सरजमीं पर उम्मीद के अनुरूप नहीं रहा है ।
सीरीज के शुरुआती मुकाबलों के बाद अब सभी की नजरें तीसरे और आखिरी वनडे पर टिकी हैं। ऐसे में क्रिकेट फैंस यह जानना चाहते हैं कि भारत और न्यूजीलैंड के बीच यह मुकाबला कब और किस मैदान पर खेला जाएगा। कीवी टीम के लिए सीरीज में करो या मरो वाली स्थिति है।
भारत-न्यूजीलैंड तीसरा वनडे कब खेला जाएगा? भारत और न्यूजीलैंड के बीच सीरीज का तीसरा वनडे मंगलवार, 10 नवंबर 2026 को खेला जाएगा। यह मुकाबला भारतीय समयानुसार सुबह 7 बजकर 30 मिनट पर शुरू होगा।
वहीं न्यूजीलैंड के स्थानीय समय के मुताबिक मैच दोपहर 3 बजे शुरू होगा। भारत-न्यूजीलैंड तीसरा वनडे कहां खेला जाएगा? दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला न्यूजीलैंड के हैमिल्टन शहर स्थित सेडन पार्क में खेला जाएगा।
यह मैदान न्यूजीलैंड के प्रमुख क्रिकेट स्टेडियमों में शामिल है। इसकी सामान्य दर्शक क्षमता करीब 10 हजार है, हालांकि जरूरत इसे 30 हजार तक किया जा सकता है। सेडन पार्क हैमिल्टन में स्थित है और यहां नॉर्दर्न डिस्ट्रिक्ट्स की टीम अपने घरेलू मुकाबले खेलती है।
स्टेडियम में मेंबर्स एंड और सिटी एंड नाम के दो छोर हैं। क्रिकेट के अलावा यहां हॉकी, रग्बी और रग्बी लीग जैसे खेलों का आयोजन भी होता है। इस मुकाबले में दोनों टीमों के खिलाड़ियों के प्रदर्शन पर फैंस की नजर रहेगी।
खास बात यह है कि न्यूजीलैंड की परिस्थितियों में भारतीय बल्लेबाजों और गेंदबाजों के सामने अलग तरह की चुनौती होगी। भारत और न्यूजीलैंड के बीच तीसरे वनडे मुकाबले का लाइव प्रसारण भारत में सोनी स्पोर्ट्स नेटवर्क के टीवी चैनलों पर किया जाएगा। वहीं मोबाइल और लैपटॉप पर मैच की लाइव स्ट्रीमिंग सोनी लिव (Sony LIV) ऐप और वेबसाइट पर उपलब्ध होगी।
इसके अलावा डीडी फ्री डिश के दर्शक डीडी स्पोर्ट्स पर भी मैच का सीधा प्रसारण देख सकेंगे। ।
पाठक प्रतिक्रियाएं