बेंगलुरु के गिरीनगर में एक कबाड़ बीनने वाले सैयद एच को सड़क किनारे हाथ-पैर बंधे और झुलसी हालत में पाया गया। कबाड़ बीनने वाले को हाथ-पैर बांधकर जिंदा जलाया। (फोटो-सांकेतिक) बेंगलुरु में कबाड़ बीनने वाला सड़क किनारे झुलसा मिला।
हाथ-पैर बंधे थे, पेट्रोल डालकर आग लगाने की आशंका। पीड़ित सैयद एच गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती। डिजिटल डेस्क, बेंगलुरु।
बेंगलुरु के गिरीनगर इलाके के वीरभद्रनगर में कबाड़ का काम करने वाले एक व्यक्ति सड़क किनारे झुलसी हालत में मिला। न्यूज एजेंसी को जानकारी देते हुए पुलिस अधिकारी ने बताया कि पीड़ित की पहचान सैयद एच के रूप में हुई है। यह घटना गिरिनगर पुलिस थाना क्षेत्र में हुई।
पुलिस ने बताया कि सुबह करीब 6 बजे स्थानीय लोगों ने उसे सड़क किनारे देखा, उसके हाथ-पैर बंधे हुए थे। वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने शुरुआती जानकारी के हवाले से बताया कि आशंका है कि किसी अज्ञात व्यक्ति ने उस पर पेट्रोल डालकर आग लगा दी। सड़क किनारे उसे पड़ा देखकर स्थानीय लोगों ने पुलिस को सूचना दी।
अधिकारी ने बताया कि पुलिस ने तुरंत उसे इलाज के लिए विक्टोरिया अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उसकी हालत गंभीर बताई जा रही है। अधिकारी ने मामले की जानकारी देते हुए बताया कि इस व्यक्ति का कोई परिवार या रिश्तेदार नहीं है और वह अक्सर सड़क किनारे ही घूमता रहता था। उन्होंने कहा, 'उसके पास न तो कोई घर है, न फोन और न ही कोई पहचान पत्र है।
स्थानीय लोगों के मुताबिक वह पहले कई सालों कर पादरायनपुरा इलाके में रहता था। ' पुलिस फिलहाल इस मामले की जांच में जुटी है। और दोषियों की पहचान के लिए इलाके में लगे सीसीटीवी को खंगाल रही है।
।
पाठक प्रतिक्रियाएं