बुधवार, 18 नवंबर 2026 02:11 AM IST
DARSH NEWS
🌤️ 14°C
क्राइम अखिल भारतीय 8,225 व्यूज

कार चोरी कर 230 किमी दूर ले गया चोर, अंदर सो रही बच्ची ने सूझबूझ से बचाई अपनी जान

DARSH NEWS डेस्क • 18 Nov 2026, 01:56 AM IST
कार चोरी कर 230 किमी दूर ले गया चोर, अंदर सो रही बच्ची ने सूझबूझ से बचाई अपनी जान

कार चोरी कर 230 किमी दूर ले गया चोर, अंदर सो रही बच्ची (सांकेतिक तस्वीर) चाय दिलाने के बहाने रुका आरोपित तो मौका देखकर कार से बाहर निकली बच्ची बच्ची की आपबीती सुनने के बाद आटो चालकों ने थाने पहुंचाया, पुलिस ने परिवार से मिलाया जागरण न्यूज नेटवर्क, नई दिल्ली। माता-पिता रेस्तरां में खाना खा रहे थे और उनकी 12 साल की बेटी कार की पिछली सीट पर गहरी नींद में सो रही थी।

तभी एक चोर आया और कार लेकर फरार हो गया। जब बच्ची की नींद खुली तो वह अपने घर से करीब 200-230 किलोमीटर दूर थी और कार कोई अनजान व्यक्ति चला रहा था। इसके बाद बच्ची ने हिम्मत दिखाई और आरोपित के चंगुल से निकलने में कामयाब रही।

यह घटना तमिलनाडु में चेन्नई के पास गुडुवांचेरी इलाके के वल्लनचेरी की है। पुलिस के मुताबिक, रविवार रात बच्ची के माता-पिता एक रेस्तरां में खाना खाने पहुंचे थे। उन्होंने कार बाहर पार्क की थी और बेटी को सोता देखकर पिछली सीट पर ही छोड़ दिया था, लेकिन जब वे वापस लौटे तो कार गायब थी।

घबराए माता-पिता ने तुरंत पुलिस में शिकायत दर्ज कराई। इस बीच सोमवार सुबह करीब 4:30 बजे आरोपित ने तमिलनाडु के सिरकाझी में न्यू बस स्टैंड के पास कार रोकी। यह जगह गुडुवांचेरी से करीब 200-230 किलोमीटर दूर है।

रिपोर्ट के मुताबिक आरोपित ने बच्ची को चुप कराने के लिए चाय दिलाने की बात कही। जैसे ही वह कार से बाहर निकला, बच्ची ने मौका देखकर कार से बाहर निकलने में कामयाब हो गई। बच्ची ने ऑटो चालकों को बताया कि उसे अगवा कर लिया गया है।

बच्ची की बात सुनते ही ऑटो चालकों ने उसे सुरक्षित सिरकाझी महिला पुलिस स्टेशन पहुंचाया। पुलिस ने तुरंत उसके माता-पिता से संपर्क किया और बच्ची को सुरक्षित परिवार के पास पहुंचा दिया। पुलिस ने आरोपित को ट्रैक कर गिरफ्तार कर लिया है।

उससे पूछताछ की जा रही है। हालांकि, सबसे बड़ा सवाल यह है कि अगर उसका मकसद केवल कार चोरी करना था, तो वह बच्ची को अपने साथ करीब 230 किलोमीटर दूर तक क्यों ले गया? देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें।

Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं। ।

समाचार स्रोत: DARSH NEWS

पाठक प्रतिक्रियाएं

इस श्रेणी की अन्य ख़बरें

क्राइम • अखिल भारतीय

मदुरई में तनिष्क शोरूम से करोड़ों के गहने चोरी मामले में मुख्य संदिग्ध गिरफ्तार, पांच दिनों से था फरार

क्राइम • अखिल भारतीय

सोनिया गांधी ने क्यों लिखी 'Belonging' किताब? विमोचन पर खुलकर बातचीत, खुद बताई असली वजह

क्राइम • अखिल भारतीय

25 लाख की रिश्वत मामले में एनसीबी के दो अधिकारी गिरफ्तार, सीबीआई ने की कार्रवाई

क्राइम • अखिल भारतीय

म्यांमार से गुटखा बाजार तक: सुपारी तस्करी के 1000 करोड़ के सिंडिकेट का खुलासा

क्राइम • अखिल भारतीय

शराब घोटाले में भूपेश बघेल के बेटे की 26.43 करोड़ की संपत्ति सीज, प्लॉट और फ्लैट कुर्की का नोटिस चस्पा

क्राइम • अखिल भारतीय

जिसकी हत्या के आरोप में काटी सजा, वह महिला 7 साल बाद मिली जिंदा; 'हत्यारे' ने ही ढूंढ निकाला सच

क्राइम • अखिल भारतीय

आईफोन-बाइक के लिए 13 साल की लड़की ने दोस्तों के साथ मिलकर किया नाना का मर्डर, केरलम में खौफनाक मामला

होम
राजनीति
खेल
सिनेमा
वायरल