शनिवार, 28 नवंबर 2026 11:13 AM IST
DARSH NEWS
🌤️ 20°C
खेल समाचार अखिल भारतीय 3,545 व्यूज

हैदराबाद: जिम के लेडीज टॉयलेट में यौन शोषण के बाद किया था ब्लैकमेल, ट्रेनर को 20 साल की सजा

DARSH NEWS डेस्क • 28 Nov 2026, 10:53 AM IST
हैदराबाद: जिम के लेडीज टॉयलेट में यौन शोषण के बाद किया था ब्लैकमेल, ट्रेनर को 20 साल की सजा

हैदराबाद में एक जिम ट्रेनर को महिला का यौन उत्पीड़न और ब्लैकमेल करने के आरोप में 20 साल के कठोर कारावास की सजा सुनाई गई है। यह फैसला गचीबोवली में 2015-2017 के बीच हुई घटना के नौ साल बाद आया है। जिम ट्रेनर को 20 साल के कठोर कारावास की सजा।

महिला का यौन उत्पीड़न और ब्लैकमेल करने का दोषी पाया गया। हैदराबाद के रायदुर्गम में हुई थी यह वारदात। डिजिटल डेस्क, हैदराबाद।

तेलंगाना की राजधानी हैदराबाद के रायदुर्गम में 40 वर्षीय महिला का यौन उत्पीड़न करने के दोषी एक जिम ट्रेनर को शुक्रवार को अदालत ने 20 साल के कठोर कारावास की सजा सुनाई है। रंगारेड्डी जिले के 13वें अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायाधीश ने फैसला सुनाया। यह निर्णय गचीबोवली की एक पॉश गेटेड कम्युनिटी में हुई इस वारदात के नौ साल बाद आया है।

मेहदीपट्टनम का रहने वाला 39 वर्षीय दोषी गचीबोवली की एक हाई-एंड गेटेड कम्युनिटी के जिम में ट्रेनर के तौर पर काम करता था। शिकायतकर्ता महिला ने आरोप लगाया था कि आरोपी ने महिला शौचालय के अंदर यौन उत्पीड़न किया। उसने जनवरी 2015 से फरवरी 2017 के बीच महिला को लगातार प्रताड़ित किया।

रायदुर्गम पुलिस ने बताया कि आरोपी ने कई बार महिला के फ्लैट में जबरन घुसपैठ भी की, उनका यौन शोषण किया और उन्हें डराया-धमकाया। पुलिस , आरोपी ने महिला के परिवार की प्रतिष्ठा खराब करने की धमकी दी थी और उन्हें ब्लैकमेल करने की भी कोशिश की। आखिरकार, महिला ने हिम्मत जुटाकर अपने पति को अपनी आपबीती बताई।

पति के सहयोग से उन्होंने फरवरी 2017 में रायदुर्गम पुलिस से संपर्क किया और आरोपी के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई। शिकायत के बाद पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया था और बाद में अदालत में चार्जशीट दाखिल की। लंबी सुनवाई के बाद शुक्रवार को अदालत ने उसे दोषी करार देते हुए सजा सुनाई।

ट्रेनर मोहम्मद मौजम अली पर 8 हजार का जुर्माना भी लगाया गया है। अदालत ने आईपीसी की धारा 376, 448, 506 और 354(D)(I) के तहत दोषी पाया। ।

समाचार स्रोत: DARSH NEWS

पाठक प्रतिक्रियाएं

इस श्रेणी की अन्य ख़बरें

खेल समाचार • Mumbai

रोहित शर्मा की कप्तानी में वापसी पर सूर्यकुमार यादव का पहला रिएक्शन, मुंबई इंडियंस की पलटन को दिया खास मैसेज

खेल समाचार • अखिल भारतीय

यशस्वी जायसवाल ने तोड़ा विराट कोहली का शर्मनाक रिकॉर्ड, दूसरे टेस्ट में बैकफुट पर भारतीय टीम

खेल समाचार • अखिल भारतीय

सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद आज दीपथून में जलेगा दीप, तिरुप्परनकुंद्रम पहाड़ी पर CRPF जवान तैनात

खेल समाचार • अखिल भारतीय

'अपनी सीट छोड़कर शरद पवार को सांसद बनाया था', परिसीमन बिल पर NCP-SP के यू टर्न से भड़की कांग्रेस

खेल समाचार • Mumbai

क्या रोहित के कप्तान बनने पर मुंबई इंडियंस छोड़ देंगे जसप्रीत बुमराह? ठुकराया उपकप्तानी का ऑफर

खेल समाचार • अखिल भारतीय

गर्म होती धरती के साथ आसमानी बिजली भी बरपाएगी कहर, जलवायु परिवर्तन के कारण हो रहे हैरान कर देने वाले बदलाव

खेल समाचार • अखिल भारतीय

महिला आरक्षण लागू करने के लिए सरकार लाएगी तीन विधेयक, हर राज्य की सीटें 50 प्रतिशत बढ़ाने की मंजूरी

होम
राजनीति
खेल
सिनेमा
वायरल