अर्थ्स फ्यूचर पत्रिका में प्रकाशित अध्ययन , बिजली गिरने की घटनाओं में सबसे ज्यादा बढ़ोतरी उष्णकटिबंधीय क्षेत्रों में हो सकती है। अमेजन, दक्षिण-पूर्व एशिया और ओशिनिया में पहले से ही बिजली गिरने की घटनाएं अधिक होती हैं। गर्म होती धरती के साथ आसमानी बिजली भी बरपाएगी कहर (फोटो- रॉयटर) प्रति डिग्री तापमान बढ़ोतरी पर बिजली गिरने की घटनाओं में 30 प्रतिशत तक की वृद्धि की आशंका अलास्का में वज्रपात 594 फीसदी तक बढ़ सकता है, अभी वहां बेहद कम आकाशीय बिजली गिरती है ।
जलवायु परिवर्तन का असर अब आसमान से गिरने वाली बिजली पर भी पड़ सकता है। धरती का तापमान जिस तेजी से बढ़ रहा है, उसके साथ बिजली गिरने की घटनाएं भी बढ़ सकती हैं। एक नए अध्ययन के मुताबिक, अधिक उत्सर्जन की स्थिति में सदी के अंत तक दुनिया भर में बिजली गिरने की घटनाएं 76 से 140 प्रतिशत तक बढ़ सकती हैं।
इसका मतलब है कि जंगलों में आग लगने, बिजली की लाइनों और दूसरी बुनियादी सुविधाओं को नुकसान पहुंचने का खतरा भी बढ़ेगा। जहां बिजली गिरने की घटनाएं बेहद कम होती हैं, वहां भी इसमें भारी वृद्धि हो सकती है। अर्थ्स फ्यूचर पत्रिका में प्रकाशित अध्ययन , बिजली गिरने की घटनाओं में सबसे ज्यादा बढ़ोतरी उष्णकटिबंधीय क्षेत्रों में हो सकती है।
अमेजन, दक्षिण-पूर्व एशिया और ओशिनिया में पहले से ही बिजली गिरने की घटनाएं अधिक होती हैं। वहीं, मौजूदा स्थिति के मुकाबले सबसे बड़ी प्रतिशत वृद्धि उन ऊंचे अक्षांश वाले क्षेत्रों में देखने को मिल सकती है, जहां फिलहाल बिजली गिरना दुर्लभ है। अलास्का में वज्रपात की घटनाएं 594 प्रतिशत तक बढ़ सकती हैं।
अध्ययन की आधार अवधि 1995 से 2014 के दौरान अलास्का के ज्यादातर हिस्सों में औसतन प्रति वर्ग किलोमीटर सालाना एक से भी कम बार बिजली गिरती थी। अध्ययन के प्रमुख लेखक और जर्मनी के म्यूनिख तकनीकी विश्वविद्यालय के पृथ्वी-प्रणाली विज्ञानी एंड्रियास क्राउस ने कहा कि इतनी बड़ी वृद्धि का उन्हें अनुमान नहीं था।
पुराने अध्ययनों में वैश्विक तापमान में हर एक डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी पर बिजली गिरने की घटनाओं में 8 से 17 प्रतिशत वृद्धि का अनुमान लगाया गया था। नए अध्ययन में यह आंकड़ा करीब 30 प्रतिशत है। ।
पाठक प्रतिक्रियाएं