शनिवार, 28 नवंबर 2026 05:18 AM IST
DARSH NEWS
🌤️ 13°C
खेल समाचार अखिल भारतीय 4,829 व्यूज

'चीन की मदद से सुधर रही पाकिस्तान की अंतरिक्ष क्षमता, भारत को अपनी ताकत बढ़ानी होगी', सीडीएस का बड़ा बयान

DARSH NEWS डेस्क • 28 Nov 2026, 02:52 AM IST
'चीन की मदद से सुधर रही पाकिस्तान की अंतरिक्ष क्षमता, भारत को अपनी ताकत बढ़ानी होगी', सीडीएस का बड़ा बयान

चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ (सीडीएस) जनरल एन. एस. राजा सुब्रमणि ने कहा कि चीन के पास उपलब्ध इंटेलिजेंस, सर्विलांस और रिकॉनाइसेंस, पोजीशनल नेविगेशन, टाइमिंग आदि क्षमताएं पाकिस्तान को भी उपलब्ध होंगी।

इसलिए हमें अपनी गणना में इसे शामिल करना होगा। जनरल सुब्रमणि ने कहा कि चीन के पास उपलब्ध इंटेलिजेंस, सर्विलांस पाकिस्तान को भी मिलेंगी सीडीएस ने कहा कि हमें यह मानकर चलना होगा कि पाकिस्तान को तुर्की से भी मदद मिलेगी जनरल सुब्रमणि ने कहा कि चीन के पास उपलब्ध इंटेलिजेंस, सर्विलांस पाकिस्तान को भी मिलेंगी डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली।

चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ (सीडीएस) जनरल एन. एस. राजा सुब्रमणि ने शुक्रवार को कहा कि पाकिस्तान की अंतरिक्ष क्षमता चीन की मदद से सुधार रही है।

पाकिस्तान की राष्ट्रीय अंतरिक्ष एजेंसी सुपारको भी अपनी क्षमता विकसित करने की दिशा में काम कर रही है। उन्होंने जोर दिया कि भारत को इन विकासों को ध्यान में रखते हुए अपनी अंतरिक्ष क्षमताओं को और मजबूत करना होगा। ‘भविष्य के युद्ध और मल्टी-डोमेन ऑपरेशंस के लिए भारत की तैयारी’ विषय पर बोलते हुए मीडिया के सवालों का जवाब देते हुए सीडीएस ने कहा कि हमें यह मानकर चलना होगा कि पाकिस्तान को तुर्किए से भी मदद मिलेगी।

आगे कहा कि चीन के पास उपलब्ध इंटेलिजेंस, सर्विलांस और रिकॉनाइसेंस, पोजीशनल नेविगेशन, टाइमिंग आदि क्षमताएं पाकिस्तान को भी उपलब्ध होंगी। इसलिए हमें अपनी गणना में इसे शामिल करना होगा। उनकी आईएसआर बेहतर होगी।

लेकिन इसे ध्यान में रखते हुए हमें अपनी क्षमताएं बढ़ानी होंगी। सीडीएस ने बताया कि भारत का स्पेस-बेस्ड सर्विलांस फेज-III (एसबीएस-3) कार्यक्रम जब ऑपरेशनल होगा, तो यह हमारी क्षमताओं को काफी हद तक बढ़ाएगा। अक्टूबर 2024 में कैबिनेट कमेटी ऑन सिक्योरिटी द्वारा मंजूर इस कार्यक्रम की अनुमानित लागत लगभग 26,968 करोड़ रुपये है।

इसके तहत 52 रिकॉनाइसेंस और सर्विलांस उपग्रह तैनात किए जाएंगे, जो सीमाओं और हिंद महासागर क्षेत्र में भूमि, वायु और समुद्री डोमेन अवेयरनेस को मजबूत करेंगे। उन्होंने कहा कि साथ ही हम अधिक उपग्रह बनाने और लॉन्च करने के तरीके भी विकसित कर रहे हैं। हम निजी क्षेत्र और उद्यमियों के साथ भी काम कर रहे हैं।

उत्तरी मोर्चे और अंतरिक्ष में क्षमताओं के बारे में सीडीएस ने स्पष्ट किया कि भारत को चीन के वैश्विक सैन्य या अंतरिक्ष इन्वेंटरी से एक-एक करके मुकाबला करने की जरूरत नहीं है। हमें न तो योजना बनानी चाहिए और न ही चीन के पास जो कुछ है, उसे हासिल करने की होड़ लगानी चाहिए।

हमें अपनी सीमाओं को देखने और रिविजिट टाइम कम करने के लिए पर्याप्त क्षमता चाहिए। देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।

।

समाचार स्रोत: DARSH NEWS

पाठक प्रतिक्रियाएं

इस श्रेणी की अन्य ख़बरें

खेल समाचार • अखिल भारतीय

'परिसीमन से दक्षिण भारत को होगा फायदा', चंद्रबाबू नायडू बोले- विधेयकों का समर्थन करे विपक्ष

खेल समाचार • अखिल भारतीय

दीपथून पर आज जलाएं दीपक, नाराज सुप्रीम कोर्ट ने मंदिर ट्रस्टी किए निलंबित

खेल समाचार • अखिल भारतीय

'न्याय के बिना स्वस्थ समाज की बुनियाद नहीं', जस्टिस मनमोहन ने महिलाओं के स्वास्थ्य, अधिकार और सुरक्षा पर दिया बड़ा बयान

खेल समाचार • अखिल भारतीय

भारत ने iORA को पांच लाख डॉलर की मदद का किया एलान

खेल समाचार • अखिल भारतीय

दीपथून पर कल जलाएं दीपक, नाराज सुप्रीम कोर्ट ने मंदिर ट्रस्टी किए निलंबित

खेल समाचार • अखिल भारतीय

विदेश जाने वालों के लिए बड़ी खुशखबरी: WhatsApp ला रहा है ट्रैवल e-SIM फीचर, जानें कैसे करेगा काम?

खेल समाचार • अखिल भारतीय

भारतीय बाजार में विदेशी निवेश बढ़ाने के लिए SEBI का बड़ा कदम, अब सिर्फ पांच दिन में होगा FPI रजिस्ट्रेशन

होम
राजनीति
खेल
सिनेमा
वायरल