शनिवार, 28 नवंबर 2026 12:17 AM IST
DARSH NEWS
🌤️ 14°C
खेल समाचार अखिल भारतीय 12,337 व्यूज

विदेश जाने वालों के लिए बड़ी खुशखबरी: WhatsApp ला रहा है ट्रैवल e-SIM फीचर, जानें कैसे करेगा काम?

DARSH NEWS डेस्क • 27 Nov 2026, 11:13 PM IST
विदेश जाने वालों के लिए बड़ी खुशखबरी: WhatsApp ला रहा है ट्रैवल e-SIM फीचर, जानें कैसे करेगा काम?

व्हाट्सएप जल्द ही विदेश यात्रा के दौरान इंटरनेट इस्तेमाल को आसान बनाने के लिए ट्रैवल ई-सिम सुविधा शुरू करेगा। इससे यूजर्स को महंगे रोमिंग पैक और लोकल सिम खरीदने की जरूरत नहीं पड़ेगी, वे अपने पुराने नंबर से जुड़े रह सकेंगे। व्हाट्सएप विदेश यात्रा के लिए ट्रैवल ई-सिम सुविधा लाएगा।

महंगे इंटरनेशनल रोमिंग पैक से छुटकारा मिलेगा यूजर्स को। पुराने व्हाट्सएप नंबर से जुड़े रहना होगा अब आसान। डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली।

विदेश यात्रा के दौरान इंटरनेट इस्तेमाल करना अब पहले से आसान हो सकता है। विदेश में उतरते ही इंटरनेट कनेक्शन के लिए न तो एयरपोर्ट पर लोकल सिम खरीदने की जरूरत होगी और न ही महंगे इंटरनेशनल रोमिंग पैक की चिंता सताएगी। व्हाट्सएप जल्द ही अपने यूजर्स को एप के अंदर ही इंटरनेशनल ट्रैवल ई-सिम खरीदने और इंस्टाल करने की सुविधा देने जा रहा है।

इससे यूजर्स विदेश में भी अपने पुराने व्हाट्सएप नंबर से जुड़े रह सकेंगे और महंगे रोमिंग चार्ज से बचने के लिए डाटा ई सिम का इस्तेमाल कर सकेंगे। मेटा के स्वामित्व वाली कंपनी व्हाट्सएप ने गुरुवार को ब्लाग पोस्ट में इस नई सुविधा की जानकारी दी। इसके लिए कंपनी जियो, स्मार्ट एक्सियाटा, स्मार्ट कम्युनिकेशंस और वेरिजोन जैसी टेलीकाम कंपनियों और ई-सिम प्रोवाइडर्स के साथ काम कर रही है।

यह सुविधा जल्द ही कुछ चुनिंदा देशों में शुरू की जाएगी। हालांकि, कंपनी ने अभी उन देशों के नाम और ई-सिम की कीमतों की जानकारी नहीं दी है। वाट्सएप के प्रमुख कुणाल शाह ने भी इसे ई-सिम के क्षेत्र में कंपनी की शुरुआती पहल बताया है।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं। ।

समाचार स्रोत: DARSH NEWS

पाठक प्रतिक्रियाएं

इस श्रेणी की अन्य ख़बरें

खेल समाचार • अखिल भारतीय

भारत ने iORA को पांच लाख डॉलर की मदद का किया एलान

खेल समाचार • अखिल भारतीय

दीपथून पर कल जलाएं दीपक, नाराज सुप्रीम कोर्ट ने मंदिर ट्रस्टी किए निलंबित

खेल समाचार • अखिल भारतीय

भारतीय बाजार में विदेशी निवेश बढ़ाने के लिए SEBI का बड़ा कदम, अब सिर्फ पांच दिन में होगा FPI रजिस्ट्रेशन

खेल समाचार • Mumbai

IPL 2027 MI Captain: रोहित शर्मा फिर बने मुंबई इंडियंस के कप्तान, 3 साल बाद क्यों और कैसे हुई हिटमैन की वापसी?

खेल समाचार • अखिल भारतीय

'मिस्टर सी जोसेफ सनातन से नफरत करते हैं', दीपम विवाद पर SC की फटकार के बाद बीजेपी ने विजय सरकार पर साधा निशाना

खेल समाचार • अखिल भारतीय

दीपम विवाद पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, विजय सरकार को लगाई फटकार; कहा- अब सख्ती से निपटने का वक्त

खेल समाचार • अखिल भारतीय

'एक ही समुदाय को खुश करने के लिए हो रही जजों की सिफारिशें': पूर्व CJI बीआर गवई की राष्ट्रपति को चिट्ठी

होम
राजनीति
खेल
सिनेमा
वायरल