शुक्रवार, 27 नवंबर 2026 10:15 PM IST
DARSH NEWS
🌤️ 15°C
खेल समाचार अखिल भारतीय 4,557 व्यूज

भारतीय बाजार में विदेशी निवेश बढ़ाने के लिए SEBI का बड़ा कदम, अब सिर्फ पांच दिन में होगा FPI रजिस्ट्रेशन

DARSH NEWS डेस्क • 27 Nov 2026, 09:34 PM IST
भारतीय बाजार में विदेशी निवेश बढ़ाने के लिए SEBI का बड़ा कदम, अब सिर्फ पांच दिन में होगा FPI रजिस्ट्रेशन

सेबी ने विदेशी पोर्टफोलियो निवेशकों (एफपीआइ) के पंजीकरण की अवधि को महीनों से घटाकर मात्र पांच कार्यदिवस करने का लक्ष्य रखा है। अब सिर्फ पांच दिन में होगा FPI रजिस्ट्रेशन (AI जेनरेटेड प्रतीकात्मक फोटो) FPI पंजीकरण की अवधि घटकर अब मात्र पांच कार्यदिवस होगी। विदेशी निवेशकों के लिए अनुपालन बोझ कम करने का निर्णय लिया गया।

सेबी लिस्टिंग नियमों की समीक्षा कर रहा, एआई मॉडल पर विचार। भारतीय प्रतिभूति एवं विनिमय बोर्ड (सेबी) ने विदेशी पोर्टफोलियो निवेशकों (एफपीआइ) का पंजीयन (यानी कारोबार करने की अनुमति की अवधि) को कई महीनों से घटाकर मात्र पांच कारोबारी दिन करने का लक्ष्य रख रहा है। सेबी चेयरमैन तुहिन कांत पांडे ने शुक्रवार को एसोचैम द्वारा आयोजित 17वें कैपिटल मार्केट्स कान्फ्रेंस में यह जानकारी दी।

उन्होंने कहा कि डिजिटल वर्कफ्लो और सिस्टम इंटीग्रेशन के जरिये यह लक्ष्य हासिल किया जाएगा। अभी एफआइआइ को इस काम में महीनों लग जाते हैं। नियामक ने एफपीआइ के लिए अतिरिक्त सूचनाओं को सार्वजनिक करने से जुड़ी व्यवस्था में भी सुधार करने का फैसला किया है।

इसके तहत कई तरह की जानकारी देने की बाध्यता समाप्त की जाएगी। यह अंतरराष्ट्रीय स्तर के मानकों किया जाएगा। यह कदम विदेशी संस्थागत निवेशकों को भारत में निवेश करने में आसानी प्रदान करने, अनुपालन बोझ कम करने और भारतीय पूंजी बाजार को वैश्विक स्तर पर अधिक प्रतिस्पर्धी तथा आकर्षक बनाने के लिए उठाया जा रहा है।

जानकारों का मानना है कि सेबी का यह कदम भारतीय शेयर बाजार में एफआइआइ को नए सिरे से आकर्षित कर सकता है। पिछले एक महीने के दौरान एफआइआइ ने फिर से भारतीय बाजार में पैसा लगाना शुरू किया है। पिछले कुछ महीनों में सेबी ने एफपीआइ के अनुपालन बोझ को कम करने के लिए कई कदम उठाए हैं।

इसके तहत सिंगल विंडो आटोमैटिक एंड जनरलाइज्ड एक्सेस फार ट्रस्टेड फारेन इन्वेस्टर्स यानी विश्वसनीय एफआइआइ को स्वचालित तरीके से पंजीयन की अनुमति दी गई है। इसके तहत लगभग 740 एफपीआइ पंजीकृत हो चुके हैं। पांडे ने बताया कि सेबी लिस्टिंग आब्लिगेशंस एंड डिस्क्लोजर रिक्वायरमेंट्स (एलओडीआर) ढांचे की व्यापक समीक्षा कर रही है, ताकि कॉरपोरेट मामलों के मंत्रालय में फाइलिंग के साथ दोहराव वाले प्रकटीकरण समाप्त किए जा सकें।

एक ही अनुपालन चूक पर कई स्टाक एक्सचेंज जुर्मानों के बजाय एकल जुर्माना लगाने की भी योजना है। ।

समाचार स्रोत: DARSH NEWS

पाठक प्रतिक्रियाएं

इस श्रेणी की अन्य ख़बरें

खेल समाचार • Mumbai

IPL 2027 MI Captain: रोहित शर्मा फिर बने मुंबई इंडियंस के कप्तान, 3 साल बाद क्यों और कैसे हुई हिटमैन की वापसी?

खेल समाचार • अखिल भारतीय

'मिस्टर सी जोसेफ सनातन से नफरत करते हैं', दीपम विवाद पर SC की फटकार के बाद बीजेपी ने विजय सरकार पर साधा निशाना

खेल समाचार • अखिल भारतीय

दीपम विवाद पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, विजय सरकार को लगाई फटकार; कहा- अब सख्ती से निपटने का वक्त

खेल समाचार • अखिल भारतीय

'एक ही समुदाय को खुश करने के लिए हो रही जजों की सिफारिशें': पूर्व CJI बीआर गवई की राष्ट्रपति को चिट्ठी

खेल समाचार • अखिल भारतीय

तमिलनाडु दीपम विवाद में सुप्रीम कोर्ट का बड़ा एक्शन, मंदिर ट्रस्ट निलंबित; CRPF को सौंपी सुरक्षा

खेल समाचार • अखिल भारतीय

'कल दीपथून पर जलेगा दीपक', नाराज SC ने मंदिर ट्रस्ट को किया निलंबित; सुरक्षा के लिए CRPF को निर्देश

खेल समाचार • अखिल भारतीय

परिसीमन बिल पर YSRCP के बाद DMK भी संसद में NDA को समर्थन देने के लिए तैयार, रखीं दो शर्तें

होम
राजनीति
खेल
सिनेमा
वायरल