भारत ने हिंद महासागर रिम एसोसिएशन (आइओआरए) की संस्थागत और वित्तीय क्षमता मजबूत करने के लिए पांच लाख अमेरिकी डॉलर के अनुदान की घोषणा की है। भारत ने iORA को पांच लाख अमेरिकी डॉलर के अनुदान की घोषणा की (फोटो-iORA) भारत ने आइओआरए को 5 लाख डॉलर का अनुदान दिया। विदेश मंत्री जयशंकर ने 25वीं आइओआरए बैठक की अध्यक्षता की।
समुद्री सुरक्षा, क्षेत्रीय सहयोग और विकास पर जोर दिया गया। भारत ने हिंद महासागर रिम एसोसिएशन (आइओआरए) की संस्थागत और वित्तीय क्षमता मजबूत करने के लिए पांच लाख अमेरिकी डॉलर (करीब 4. 2 करोड़ रुपये) के अनुदान की घोषणा की है।
यह एलान विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने नई दिल्ली में आयोजित आइओआरए के मंत्रिपरिषद की 25वीं बैठक की अध्यक्षता करते हुए किया। भारत 2025-27 की अवधि के लिए आइओआरए का अध्यक्ष है और उसकी थीम ‘इनोवेशन, ओपननेस, रेजिलिएंस एंड एडाप्टेबिलिटी इन द इंडियन ओशन रीजन’ है।
आइओआरए 1997 में स्थापित एक अंतर-सरकारी संगठन है, जिसका उद्देश्य हिंद महासागर के तटीय देशों के बीच क्षेत्रीय सहयोग, सतत विकास और आर्थिक समृद्धि को बढ़ावा देना है। इसके 23 सदस्य देश हैं, जिनमें भारत, ऑस्ट्रेलिया, बांग्लादेश, इंडोनेशिया, ईरान, केन्या, मेडागास्कर, कोमोरोस, फ्रांस, मलेशिया, मालदीव, मारीशस, मोजाम्बिक, ओमान, सेशेल्स, सिंगापुर, सोमालिया, दक्षिण अफ्रीका, श्रीलंका, तंजानिया, थाईलैंड, संयुक्त अरब अमीरात व यमन शामिल हैं।
मौजूदा वैश्विक भू-राजनीतिक उथल-पुथल, समुद्री सुरक्षा चुनौतियों, व्यापार मार्गों की सुरक्षा और ऊर्जा सुरक्षा के लिहाज से इस संगठन की अहमियत और बढ़ गई है। हिंद महासागर वैश्विक व्यापार और कनेक्टिविटी का प्रमुख मार्ग है। बैठक में जयशंकर ने कहा कि हिंद महासागर वैश्विक व्यापार, ऊर्जा सुरक्षा, कनेक्टिविटी और समृद्धि का केंद्र है।
यह विविधता, अवसर और साझा चुनौतियों का क्षेत्र भी है। इस क्षेत्र को शांतिपूर्ण, स्थिर और सुरक्षित रखना सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है। उन्होंने भारत के महासागर विजन का जिक्र किया, जो क्षेत्र में सुरक्षा और विकास के लिए समग्र और पारस्परिक उन्नति पर आधारित है।
जयशंकर ने जोर दिया कि महत्वपूर्ण भू-राजनीतिक बदलावों के दौर में आइओआरए को अपनी सामूहिक आवाज और भूमिका को और मजबूत करना होगा। इसके लिए सदस्य देशों के बीच बेहतर समन्वय, डायलाग पार्टनर्स के साथ सार्थक और व्यावहारिक सहयोग पर ध्यान देना जरूरी है। ।
पाठक प्रतिक्रियाएं