शनिवार, 28 नवंबर 2026 11:18 PM IST
DARSH NEWS
🌤️ 15°C
खेल समाचार अखिल भारतीय 17,821 व्यूज

'सभी विधानसभाओं में भी बढ़ेंगी 50 प्रतिशत सीटें', अमित शाह ने राजनीतिक दलों से की समर्थन की अपील

DARSH NEWS डेस्क • 28 Nov 2026, 09:39 PM IST
'सभी विधानसभाओं में भी बढ़ेंगी 50 प्रतिशत सीटें', अमित शाह ने राजनीतिक दलों से की समर्थन की अपील

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने परिसीमन के तहत विधानसभा सीटों में 50% बढ़ोतरी का समर्थन करने की अपील की है, खासकर उत्तर प्रदेश में जहां सीटें 605 तक हो सकती हैं। अमित शाह ने राजनीतिक दलों से मांगा समर्थन (फोटो-) । परिसीमन के तहत बढ़ने वाली 50 प्रतिशत सीटों को देखते हुए उत्तर प्रदेश के लिए खासतौर पर अनुच्छेद 170(1) में संशोधन कर विधानसभा की अधिकतम संख्या 500 से बढ़ाकर 650 की गई है।

दरअसल, उत्तर प्रदेश अकेला राज्य है, जहां 50 प्रतिशत सीटें बढ़ने के बाद यह 500 की सीमा पार कर जाएगा और कुल संख्या 605 हो जाएगी। हालांकि, यह परिसीमन की प्रक्रिया समाप्त होने के बाद 2029 लोकसभा चुनाव से लागू होगा। ऐसे में उत्तर प्रदेश में यह प्रविधान 2031 चुनाव से लागू होगा क्योंकि संविधान में ही प्रविधान है कि आरक्षण विधानसभा भंग होने के बाद लागू होगा।

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने भी पोस्ट कर जानकारी दी कि उत्तर प्रदेश में बिना विभाजन विधानसभा की सीटों में 50 प्रतिशत की बढ़ोतरी के साथ महिला आरक्षण का रास्ता साफ हो जाएगा। शाह ने इसे सुशासन और जनभागीदारी के लिए अहम बताते हुए सभी राजनीतिक दलों से इसके समर्थन की अपील की है।

दरअसल, लोकसभा में 37 सदस्यों के साथ आइएनडीआइए गठबंधन का दूसरा सबसे बड़ा दल सपा परिसीमन और महिला आरक्षण से जुड़े संविधान संशोधन विधेयक का विरोध कर रही है। अमित शाह के संशोधन विधेयक के समर्थन की अपील को इसी से जोड़कर देखा जा रहा है। इसे प्रदेश की महिलाओं की राजनीतिक भागीदारी से जोड़ते हुए शाह ने कहा कि महिलाओं को मिलने वाले एक-तिहाई आरक्षण से प्रदेश की महिलाओं को अब तक का सबसे बड़ा प्रतिनिधित्व मिलेगा।

605 सदस्यीय विधानसभा में 202 महिला विधायक होंगी, जो देश में किसी भी राज्य में महिलाओं का सबसे बड़ा प्रतिनिधित्व होगा। शाह , महिलाओं सहित अन्य जनप्रतिनिधियों की बढ़ी संख्या से उन्हें अपने-अपने क्षेत्रों की प्राथमिकताएं सदन में रखने का मौका मिलेगा। इससे स्थानीय जरूरतों के अनुरूप योजनाएं बनाने और विकास को गति देने में मदद मिलेगी।

एक्स पर लिखे पोस्ट में शाह ने कहा कि उत्तर प्रदेश के सभी दलों को इस ऐतिहासिक विधेयक का स्वागत और समर्थन करना चाहिए। बसपा पहले ही संविधान संशोधन विधेयक के समर्थन का एलान कर चुकी है। देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें।

Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं। ।

समाचार स्रोत: DARSH NEWS

पाठक प्रतिक्रियाएं

इस श्रेणी की अन्य ख़बरें

खेल समाचार • Mumbai

रविचंद्रन अश्विन ने मुंबई इंडियंस को दी चेतावनी, कहा कप्तान बदलने से जीत की गारंटी नहीं होती

खेल समाचार • अखिल भारतीय

15 साल में पहली बार नाथन लायन ऑस्ट्रेलिया की टीम से बाहर, क्या करियर खत्म? सलेक्टर्स ने क्यों लिया कड़ा फैसला

खेल समाचार • अखिल भारतीय

15 साल में नाथन लायन ऑस्ट्रेलिया की टीम से बाहर, क्या अब हो गया खत्म? सलेक्टर्स ने क्यों लिया कड़ा फैसला

खेल समाचार • Mumbai

'टीम को आपकी जरूरत है, साथ दीजिए,' कप्तान बनते ही रोहित शर्मा ने की मुंबई इंडियंस फैंस से बड़ी अपील

खेल समाचार • अखिल भारतीय

तमिलनाडु: मदुरै में कड़ी सुरक्षा के बीच तिरुपरनकुंद्रम पहाड़ी के ऊपर 'दीपथून' पर जला कार्तिगई दीपम

खेल समाचार • अखिल भारतीय

चुनाव लड़ने की न्यूनतम आयु घटाने की अर्जी पर विचार करने से सुप्रीम कोर्ट का इनकार, हाई कोर्ट जाने की दी सलाह

खेल समाचार • अखिल भारतीय

मंदिर में पैसे बांटने लगे ईशान किशन, देखते ही देखते आ गई भीड़, वायरल हुआ वीडियो

होम
राजनीति
खेल
सिनेमा
वायरल