शनिवार, 28 नवंबर 2026 06:10 PM IST
DARSH NEWS
🌤️ 17°C
खेल समाचार अखिल भारतीय 4,206 व्यूज

मंदिर में पैसे बांटने लगे ईशान किशन, देखते ही देखते आ गई भीड़, वायरल हुआ वीडियो

DARSH NEWS डेस्क • 28 Nov 2026, 04:48 PM IST
मंदिर में पैसे बांटने लगे ईशान किशन, देखते ही देखते आ गई भीड़, वायरल हुआ वीडियो

भारतीय क्रिकेटर ईशान किशन इन दिनों अपने खेल के साथ-साथ एक अलग वजह से चर्चा में हैं। झारखंड के देवघर स्थित बाबा बैद्यनाथ मंदिर पहुंचे ईशान का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इसमें भारतीय विकेटकीपर-बल्लेबाज मंदिर में पैसे चढ़ाते और पुजारियों को नकदी देते नजर आ रहे हैं।

इसी दौरान वहां मौजूद लोगों की भीड़ उनके आसपास जमा होने लगी। देखते ही देखते कई लोग ईशान के करीब पहुंचने की कोशिश करने लगे। वायरल वीडियो में ईशान किशन सबसे पहले मंदिर के दानपात्र में पैसे डालते दिखाई देते हैं।

इसके बाद वह वहां मौजूद पुजारियों को भी नकदी देने लगते हैं। ईशान को इस तरह पैसे बांटते देख आसपास मौजूद लोग भी उनके करीब आने लगे। कुछ लोग उनसे पैसे लेने की कोशिश करते नजर आए।

इस दौरान धीरे-धीरे भीड़ बढ़ती चली गई और भारतीय क्रिकेटर लोगों के बीच घिर गए। सोशल मीडिया पर सामने आए इस वीडियो को लेकर क्रिकेट फैंस भी अपनी प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं। परिवार के साथ बाबा बैद्यनाथ के दर्शन करने पहुंचे थे वह शुक्रवार 27 नवंबर को झारखंड के देवघर स्थित बाबा बैद्यनाथ मंदिर पहुंचे थे।

वह गुरुवार देर रात अपने माता-पिता और परिवार के अन्य सदस्यों के साथ देवघर पहुंचे थे। इसके बाद उन्होंने मंदिर में विधि-विधान से पूजा-अर्चना की और भगवान शिव का आशीर्वाद लिया। ईशान ने परिवार की सुख-समृद्धि और खुशहाली के साथ देश की सफलता और अपने क्रिकेट करियर के लिए भी प्रार्थना की।

उनका बाबा बैद्यनाथ मंदिर से पुराना धार्मिक जुड़ाव रहा है और वह पहले भी यहां दर्शन के लिए आ चुके हैं। Ishan Kishan was donating some money to the donation box at a Mahadev temple, but he was also handing out money to the priests. Soon, people started crowding around him, trying to get some money from him.

😭🙏 https://t. co/JHjnye8ZVm भारतीय टीम के साथ ईशान किशन न्यूजीलैंड दौरे पर थे, टेस्ट सीरीज से पहले वह वापस लौट आए थे। अब उनका अगला असाइनमेंट श्रीलंका के खिलाफ घरेलू सीरीज होने वाली है।

न्यूजीलैंड से टीम इंडिया टेस्ट सीरीज खेलकर लौटने के बाद श्रीलंका से खेलेगी। ।

समाचार स्रोत: DARSH NEWS

पाठक प्रतिक्रियाएं

इस श्रेणी की अन्य ख़बरें

खेल समाचार • अखिल भारतीय

तमिलनाडु: मदुरै में कड़ी सुरक्षा के बीच तिरुपरनकुंद्रम पहाड़ी के ऊपर 'दीपथून' पर जला कार्तिगई दीपम

खेल समाचार • अखिल भारतीय

चुनाव लड़ने की न्यूनतम आयु घटाने की अर्जी पर विचार करने से सुप्रीम कोर्ट का इनकार, हाई कोर्ट जाने की दी सलाह

खेल समाचार • अखिल भारतीय

परिसीमन पर बहस के बीच चर्चा में 'जैरीमेंडरिंग' शब्द, क्या है इसका मतलब और टेंशन में क्यों है विपक्ष

खेल समाचार • अखिल भारतीय

कौन थे ब्रॉनसन रीड? 38 साल की उम्र में दुनिया को कहा अलविदा, WWE में ऐसा रहा सफर

खेल समाचार • अखिल भारतीय

'इसका समाधान क्या है', परिसीमन बिल को लेकर चंद्रबाबू नायडू का राहुल गांधी पर हमला

खेल समाचार • Mumbai

मुंबई पुलिस को उलझा रहा नकली गैंगस्टरों का जाल, फर्जी ऑडियो और AI के जरिए कई सितारों को मिली धमकी

खेल समाचार • अखिल भारतीय

रिंकू सिंह और होने वाली पत्नी प्रिया सरोज में किसने की ज्यादा पढ़ाई? दोनों की शिक्षा में जमीन-आसमान का फर्क

होम
राजनीति
खेल
सिनेमा
वायरल