रविवार, 29 नवंबर 2026 09:37 PM IST
DARSH NEWS
🌤️ 15°C
खेल समाचार अखिल भारतीय 13,659 व्यूज

रिंकू सिंह और होने वाली पत्नी प्रिया सरोज में किसने की ज्यादा पढ़ाई? दोनों की शिक्षा में जमीन-आसमान का फर्क

DARSH NEWS डेस्क • 28 Nov 2026, 02:49 PM IST
रिंकू सिंह और होने वाली पत्नी प्रिया सरोज में किसने की ज्यादा पढ़ाई? दोनों की शिक्षा में जमीन-आसमान का फर्क

भारतीय क्रिकेटर रिंकू सिंह और समाजवादी पार्टी की सांसद प्रिया सरोज जल्द ही शादी के बंधन में बंधने जा रहे हैं। दोनों की शादी 4 दिसंबर 2026 को लखनऊ में होनी है। क्रिकेट के मैदान पर अपनी पहचान बनाने वाले रिंकू सिंह और राजनीति में सक्रिय प्रिया सरोज की इस शादी को लेकर काफी चर्चा है।

इस बीच लोग यह भी जानना चाहते हैं कि आखिर दोनों कितने पढ़े-लिखे हैं और उनके पास कौन-कौन सी शैक्षणिक डिग्रियां हैं। आइए जानते हैं रिंकू सिंह और प्रिया सरोज की एजुकेशन क्या है और दोनों में कौन आगे है। AI Image रिंकू सिंह कितने पढ़े-लिखे हैं?

रिंकू सिंह उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ से आते हैं। उनकी शुरुआती पढ़ाई मॉडर्न कॉन्वेंट स्कूल, अलीगढ़ में हुई। इसके बाद उन्हें दिल्ली पब्लिक स्कूल (DPS), अलीगढ़ में दाखिला मिला।

यहां उन्हें क्रिकेट में प्रतिभा के आधार पर मौका मिला था। रिंकू का झुकाव बचपन से ही क्रिकेट की तरफ था। परिवार की आर्थिक स्थिति भी ऐसी नहीं थी कि वह पढ़ाई और क्रिकेट दोनों पर बराबर ध्यान दे पाते।

पहले उनकी पढ़ाई आठवीं कक्षा तक बताई जाती रही, लेकिन मार्च 2026 में उनके बड़े भाई सोनू सिंह ने एक इंटरव्यू में बताया कि रिंकू ने ओपन स्कूलिंग के जरिए दसवीं की परीक्षा पास की थी। इस हिसाब से रिंकू सिंह दसवीं पास हैं। प्रिया सरोज की शैक्षणिक योग्यता की बात करें तो उन्होंने दिल्ली विश्वविद्यालय के मैत्रेयी कॉलेज से बीए की पढ़ाई पूरी की।

इसके बाद उन्होंने नोएडा की एमिटी यूनिवर्सिटी से एलएलबी की डिग्री हासिल की। उन्होंने साल 2022 में कानून की पढ़ाई पूरी की थी। ।

समाचार स्रोत: DARSH NEWS

पाठक प्रतिक्रियाएं

इस श्रेणी की अन्य ख़बरें

खेल समाचार • अखिल भारतीय

'अस्पताल जानबूझकर नहीं दे रहा छुट्टी', परिसीमन विधेयक पेश किए जाने से पहले कांग्रेस सांसद सुधाकरन के परिवार का आरोप

खेल समाचार • अखिल भारतीय

नस्ली टिप्पणी मामला: कंटेंट क्रिएटर अमीर शोकीन की याचिका पर सुप्रीम कोर्ट सोमवार को करेगा सुनवाई

खेल समाचार • अखिल भारतीय

पहले नजरअंदाज किया, अब स्टालिन को मनाने पहुंचे राहुल-सोनिया; कैसे परिसीमन बिल ने उजागर की कांग्रेस की मजबूरी?

खेल समाचार • अखिल भारतीय

'खोए मोबाइल को ढूंढने और साइबर ठगी से बचने में मददगार ‘संचार साथी’, मन की बात में पीएम मोदी की अपील

खेल समाचार • अखिल भारतीय

परिसीमन विधेयक पेश किए जाने से पहले कांग्रेस सांसद सुधाकरन के परिवार का आरोप, दुबई का अस्पताल जानबूझकर नहीं दे रहा छुट्टी

खेल समाचार • अखिल भारतीय

'सभी राज्यों को 24 घंटे बिजली आपूर्ति के लिए ऊर्जा भंडारण में लानी होगी तेजी', केंद्र का सभी राज्यों को निर्देश

खेल समाचार • अखिल भारतीय

16 दिसंबर को भारत-EU व्यापार समझौता संभव, 85 लाख करोड़ डॉलर के बाजार में मिलेगी प्राथमिकता

खेल समाचार • अखिल भारतीय

'समर्थन के अलावा कोई विकल्प नहीं', परिसीमन पर स्टालिन अपने रुख पर कायम; INDI गठबंधन की पहल नाकाम

होम
राजनीति
खेल
सिनेमा
वायरल